जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र में एक कार और डंपर की आमने सामने टक्कर के बाद तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जोधपुर जिले के शेरगढ़ क्षेत्र के चाबा गांव के निकट एक कार और डंपर की आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गम्भीर घायल हुआ है. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है. शेरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में डंपर की टक्कर से कार में संवार तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है.
एएसआई भागीरथराम व एंबुलेंस 108 के पायलट शैतानसिंह भाटी ने बताया एक स्विफ्ट कार में संवार व्याख्याता, एक महिला व बच्चों सहित पांच जने जैसलमेर से शेरगढ़ की तरफ आ रहे थे. अचानक चाबा गांव के निकट एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को देर रात्रि के समय सामने से आ रहे डम्पर चालक ने तेज व लापरवाही से डम्पर चलाते हुए कार को टक्कर मार दी.जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में संवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई. इस घटना में अजय कुमार निवासी सुभाष नगर करणपुरा हनुमानगढ़ जो की राजमथाई में एलडीसी के पद पर कार्यरत था तथा ममता चौधरी पत्नी गुणेशाराम निवासी बरजासर बीकानेर व उनके पति गुणेशाराम की मौत हो गई है मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. गिरधारीराम पुत्र भंवरलाल निवासी श्री डूंगरगढ़ बीकानेर गम्भीर घायल हो गया जिसे शेरगढ़ अस्पताल में डॉ. गजेंद्र जीनगर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद अस्पताल के निकट रामलीला के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अस्पताल पहुंच गए जिससे यकायत भीड़ बढ़ गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो समझाइश कर घर भेजा
हादसा जोधपुर सड़क हादसा मौत घायल डंपर कार शेरगढ़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कंटेनरों को उड़ाकर ले गई बर्फ... कैसे क्या हुआ, बद्रीनाथ हादसे की खौफनाक आपबीतीChamoli Avalanche: चमोली हादसे में 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत, देखें 10 बड़े Updates
Read more »
Banda Accident: झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर पिकअप को डंपर ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 16 घायलउत्तर प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहा है। चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गये।
Read more »
Barmer News: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, पत्थरों से भरे डंपर की चपेट में आए चार लोग, तीन की दर्दनाक मौत, खोफनाक मंजर देख कांप गई रूह...Barmer Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों को पत्थरों से भरे डंपर ने कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक पति-पत्नी और उनका पोता शामिल है. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है
Read more »
देहरादून में दिखा रफ्तार का कहर, Mercedes कार ने 6 लोगों को कुचला,चार मजदूरों की मौके पर ही मौतDehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है।
Read more »
Churu News: चुरू में भीषण हादसे में बुझा घर का चिराग, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत से मचा कोहरामरतनगढ़ में मेगा हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी.
Read more »
Nalanda Accident: होली के दिन अलग-अलग क्षेत्र में बड़े हादसे, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 की मौतNalanda News: बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसे हुए हैं, जहां होली के दिन अलग-अलग क्षेत्र में डूबने से एक युवक और एक बालक की मौत हो गई है.
Read more »
