Dehradun Accident : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है।
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे कुछ लोगों को कुचल दिया।साईं मंदिर के पास रईसज़ादों की तेज रफ़्तार मर्सिडीज कार ने चार मजदूरों को कुचल दिया है। देहरादून राजपुर रोड पर इस हादसे में चारों मजदूरों की जान चली गई। इस कार ने फिर एक स्कूटर को भी टक्कर मारी, दो लोग घायल है। चंडीगढ़ नंबर की कार में चार से पाँच लोग बताए जा रहे हैं, जो कि मसूरी की ओर से आ रही थी। पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।राजपुर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पास देर शाम को यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज रफ्तार में थी और अचानक से यह कार अनियंत्रित हो गई। चंडीगढ़ नंबर की एक मर्सिडीज कार चालक ने खतरनाक तरीके से कार को चलाते हुए पैदल जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। चार मजदूरों को रौंदते हुए कार आगे गई और एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी देहरादून अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये। हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पायी और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार को खोज रही है।इस भीषण हादसे में मंशाराम पुत्र रामबहादुर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश, रंजीत , निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयोध्या, उत्तरप्रदेश, धनीराम और 02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर उत्तराचंल हास्पिटल पहुंचाया गया लेकिन डाक्टरों इन चारों को मृत घोषित कर दिया।जबकि हादसे में घायल धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर तथा मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों को पहले उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस कार और ड्राइवर का पता लगाने में जुटी हुई है.
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. जल्द ही फरार कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस को अभी तक जो जानकारी मिली है। बताया कि चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडीज कार से हादसा हुआ है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि साईं मंदिर रोड पर भीषण हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कार मर्सीडीज हो सकती है। कार ने चार लोगों को टक्कर मारी थी जिससे उनकी मौत हो गयी। दो लोग सड़क किनारे स्कूटी पर खड़े दो लोगों को भी टक्कर मार दी। उन लोगों को चोटें आईं हैं। गाड़ी की तलाश में पुलिस की सभी टीमों को लगाया गया है।
Dehradun Accident Dehradun Accident Case Dehradun Accident News Four People Died In Dehradun Four People Died In Road Accident देहरादून में सड़क हादसा देहरादून में चार लोगों की मौत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुजफ्फरपुर में ट्रक की टक्कर से महाकुंभ से लौट रहे दो की मौतमुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र में हुआ।
Read more »
Gujarat: रेलवे ट्रैक पर मोबाइल चलाने में बिजी था शख्स, बचाने के लिए जीजा ने लगाई छलांग, दोनों की कटकर मौतट्रेन की चपेट में आने से अंगनुराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबू को गंभीर हालत में तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया.
Read more »
छोटी लड़की ने 'शरारा' सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, मूव्स देख हिल गई पब्लिक, यूजर्स बोले- सुपर से भी ऊपरयह वीडियो एक फंक्शन का है, जहां डांस फ्लोर पर 10 से 12 साल की लड़की ने बॉलीवुड गाने पर अपने ही डांस मूव्स से लोगों को हैरत में डाल लिया है.
Read more »
सीतामढ़ी में बेकाबू ट्रक ने टेंपो को रौंदा, भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिसSitamarhi News Today: बिहार के सीतामढ़ी में रफ्तार के कहर ने चार लोगों की जान ले ली है। सभी लोग टेंपो में सवार थे। तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया। इस घटना में टेंपों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी...
Read more »
Dehradun Accident: देहरादून में दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को कुचला, चार की मौत; दो घायलदेहरादून में एक तेज रफ्तार कार ने छह राहगीरों को टक्कर मार दी। सड़क किनारे पैदल जा रहे श्रमिकों को बेकाबू कार ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे चार की मौके पर मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए। कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी...
Read more »
Uttarakhand Road Accident: देहरादून में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचला, मौके पर 4 की मौतचश्मदीदों के मुताबिक कार मसूरी से देहरादून की तरफ से आ रही थी और तेज रफ्तार में थी. पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. राज्य। उत्तराखंड
Read more »
