उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहा है। चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गये।
बांदा: प्रयागराज से सफाई करके लौट रहे सफाई कर्मियों से भरी पिकअप को सामने से आ रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर पिकअप सवार सभी 20 सफाईकर्मी उछलकर सडक मे जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गये। 4 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। बाकी 16 घायलों को चित्रकूट के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसा चित्रकूट जिले के शिवरामपुर थाना क्षेत्र के भांगा पुल के पास बुधवार सुबह करीब 4.
00 बजे हुआ। इस घटना में मुन्नी पुत्री सुनील कुमार निवासी चंदला,छतरपुर मध्य प्रदेश,वंदना पत्नी सागरनिवासी सरवई जिला छतरपुर मध्य प्रदेश,सपना पुत्री निलेश बांदा,शकुंतला पत्नी नील चंद्र निवासी कालिंजर बांदा, कुसुम पत्नी हरिराम निवासी कालिंजर बांदा,श्री केशन निवासी सढा बांदा, भोले निवासी कालिंजर बांदा,केसर पुत्री श्री केशन सढा बांदा,वर्षा पुत्री संजय कुमार निवासी नेसेनी बांदा,कार्तिक पुत्र राजकुमार निवासी पन्ना मध्य प्रदेश आदि घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान कुसुम पत्नी हरिराम केसर पत्नी श्रीकेशन सढा, मन्नू पुत्री सुनील निवासी चंद्रला छतरपुर,और सपना पुत्री श्री केशन निवासी सढा की मौत हो गयी। डीएम चित्रकूट शिवशरणप्पा जीएन, और एसपी अरुण कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी लिया। मौजूद चिकित्सकों को निर्देशित किया कि इलाज में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सूचना पर सीओ कर्वी राजकमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र सिंह सहित जिले के तमाम अधिकारी और डाक्टर अस्पताल पहुंच गये।
Up News Uttarpradesh News यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश न्यूज Up Crime News Banda Accident Banda Accident News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बहराइच-लखनऊ हाइवे पर डंपर की टक्कर में 5 लोगों की मौतबहराइच-लखनऊ हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक परिवार के 5 लोग मर गए। एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
Read more »
मध्य प्रदेश में डंपर और पिकअप वैन के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौतमध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
Read more »
Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में डंपर ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, 8 घायलमध्य प्रदेश | राज्य Road Accident in Bhind of Madhya Pradesh many killed updates in hindi मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ा सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत पर मौत
Read more »
महाकुंभ से दिल्ली जा रहे लोगों का पिकअप ट्रक से टक्कर, चालक की मौत, 14 घायलकानपुर देहात में महाकुंभ से दिल्ली जा रहे लोगों का पिकअप ट्रक से टक्कर में चालक की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
Read more »
चित्रकूट में बड़ा हादसा, पिकअप को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; चार की मौत व छह घायलChitrakoot Accident चित्रकूट में एक दर्दनाक हादसे में एक पिकअप ट्रक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे चार महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे झांसी मिर्जापुर हाईवे पर शिवरामपुर कस्बे के पास हुई। पिकअप प्रयागराज से बांदा के कालिंजर जा रही थी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती...
Read more »
Chitrakoot Road Accident: डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत…एक दर्जन से अधिक घायल, छह गंभीरChitrakoot News: चित्रकूट जिले में मजदूर सवार पिकअप गाड़ी को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
Read more »
