बहराइच-लखनऊ हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक परिवार के 5 लोग मर गए। एक डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
बहराइच - लखनऊ हाइवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में करीम बेहड स्थित गुप्ता ढाबा के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दवा लेने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी अबरार (28) सेना में जवान थे। मंगलवार को वो पिता गुलाम हजरत (65) की दवा लेने कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी
रुकैया (25), मां फातिमा (55) और एक माह की बेटी हानिया भी मौजूद थी। इस दौरान बहराइच लखनऊ राजमार्ग पर करीम बेहड के निकट गुप्ता ढाबा के पास कैसरगंज की ओर से आ रहे एक डम्पर उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार गुलाम हजरत, फातिमा, अबरार, चांद, व हानिया की मौत हो गई। रूकैय्या गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल हरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस घटना मे पांच लोगो की मौत हो गयी है। एक महिला गम्भीर रूप से घायल है उसे सीएचसी मे भर्ती कराया गया है। डंपर चालक गाडी छोड़कर फरार हो गया है
हादसा डंपर कार मौत घायल परिवार लखनऊ बहराइच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 की मौतमहाराष्ट्र के नासिक में हुआ बड़ा हादसा. ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की हुई मौत.
Read more »
नासिक में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौतमहाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। टेम्पो और ट्रक की टक्कर में यह हादसा हुआ।
Read more »
नासिक में टेम्पो-ट्रक टक्कर में आठ की मौतनासिक जिले के द्वारका सर्किल में टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है।
Read more »
बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायलउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। डंपर असंतुलित होने से यह हादसा हुआ।
Read more »
नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने की पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 80 लोगों की मौत की पुष्टिनाइजीरियाई राष्ट्रपति ने की पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 80 लोगों की मौत की पुष्टि
Read more »
अमेरिका में विमान-हेलीकॉप्टर टक्कर में 18 की मौतवॉशिंगटन डीसी में विमान-हेलीकॉप्टर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हादसे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
Read more »
