जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई इस हादसे में दो लोगों की दुखद मौत हो गई और 20 घायल हो गए। घायलों को बचाया जा रहा है। यह बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी तभी मानकोट इलाके में यह दुर्घटना...
पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार को रामबन में हुआ था हादसा इससे पहले रविवार को रामबन जिले में एक वाहन सड़क से फिसल गया था। इसमें सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी। वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा था। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था, जब बैटरी चश्मा के पास सुबह करीब 11.
30 बजे यह दुर्घटना हुई। हादसे में तीन जवानों की हो गई मौत सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना, पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया और वाहन में सवार तीन जवान मौके पर ही मृत पाए गए।
Poonch Bus Accident Poonch District Poonch News Poonch Accident News 2 Killed 20 Injured Jammu Kashmir Accident News Jammu Kashmir Latest News Jammu Kashmir Poonch Bus Accident Road Accident India News Accident Injuries Rescue Jammu And Kashmir News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौततमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में चार लोगों की मौत
Read more »
उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारात की कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौतChamoli Car Accident 5 Died: चमोली जिले में बारात की कार हादसे का शिकार हो गई। खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, भारी बारिश के कारण इसमें प्रशासन की टीम को दिक्कत भी आने की बात सामने आई...
Read more »
उत्तराखंड में हादसा: दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दंपती और दो बच्चे घायलउत्तराखंड के चकराता में दिल्ली से घूमने आए एक परिवार की कार पुरोडी-रावना डामटा मार्ग पर खाई में गिर गई। इस हादसे में दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार परिवार दिल्ली के आदेश नगर का रहने वाला है और वीकेंड पर चकराता घूमने आया...
Read more »
Pahalgam Terrorist Attack: 16 पर्यटकों की मौत, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरजम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक दर्दनाक आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
Read more »
जम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौतजम्मू-कश्मीर हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 3 सैन्यकर्मियों की मौत
Read more »
बिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायलबिहार के कटिहार में भीषण हादसा: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल (खबर अपडेट की जा रही है)
Read more »
