राजा रघुवंशी हत्याकांड में 16 दिन से लापता उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं। सोनम ने अपने पिता को फोन पर कहा, 'वो बहुत से चोट लगी हुई है और मुझसे जल्दी से मुझे ले करके चले जाओ।' मेघालय के मुख्यमंत्री के अनुसार, मामले में तीन कथित हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है और एक महिला ने सरेंडर किया है, जिससे हत्याकांड में साजिश...
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. पुलिस एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है.
Advertisementसूत्रों ने बताया कि सोनम 2 घंटे पहले ही मिली. फिलहाल गाजीपुर पुलिस ने इंदौर पुलिस को जानकारी दे दी है. जिसके बाद महिला को होल्ड किया गया. इंदौर पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है. पूरे मामले की जानकारी के लिए सोनम ने अपने घर खुद ही कॉल किया था. यह भी पढ़ें: मेघालय में लापता सोनम रघुवंशी का इंदौर में घर के बाहर टांगा गया 'उल्टा फोटो', फैमिली बोली- एक पंडित जी ने सलाह दी हैइस केस के बारे में मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है.. Advertisement वहीं, इस मामले में मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि इंदौर के व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सोनम को किसी तरह की चोट नहीं लगी है. वो पूरी तरह ठीक है. इस वक्त पुलिस द्वारा उसे यूपी के गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है. गाजीपुर का One stop centre जहां सोनम को रखा गया हैआपको बता दें कि शनिवार को एक पर्यटक गाइड ने दावा किया था कि इंदौर के हनीमून कपल राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम जिस दिन मेघालय के सोहरा इलाके से लापता हुए, उस दिन उनके साथ तीन पुरुष भी थे. एक अधिकारी ने पुष्टि की कि गाइड ने पुलिस को यह जानकारी दी थी. यह भी पढ़ें: 'सोनम रघुवंशी की यही पुकार, कब देखेंगे घर का द्वार', लापता बहू के लिए छलका राजा के परिवार का दर्द, जताया ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शक23 मई को यह जोड़ा लापता हो गया था, जबकि 2 जून को राजा का शव एक खड्ड में मिला, जबकि उसकी पत्नी की तलाश जारी थी. मावलखियात के एक गाइड अल्बर्ट पीडी ने कहा कि उन्होंने 23 मई को सुबह 10 बजे के आसपास इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ नोंग्रियात से मावलखियात तक 3000 से अधिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा था. Advertisement उन्होंने कहा कि उन्होंने जोड़े को पहचान लिया क्योंकि उन्होंने पिछले दिन उन्हें नोंग्रियात तक उतरने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया था और एक अन्य गाइड को काम पर रखा था. चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि महिला पीछे थी. चारों पुरुष हिंदी में बातचीत कर रहे थे, लेकिन मैं समझ नहीं पाया कि वे क्या बोल रहे थे, क्योंकि मैं केवल खासी और अंग्रेजी ही जानता हूं. ये भी देखें
Indore Tourists Missing Raja Raghuwanshi Murder Sonam Raghuwanshi Missing Meghalaya Honeymoon Mystery Sohra Tourist Crime Meghalaya Police Investigation Missing Woman Meghalaya Tourist Couple Missing In Northeast India Meghalaya Guide Statement CBI Demand In Meghalaya Case Mysterious Death In Meghalaya Indian Honeymoon Couple Disappearance इंदौर कपल मेघालय लापता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंदौर के दंपती मेघालय में 6 दिन से लापता, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोलेIndore News-इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, जो 11 मई को शादी के बाद 20 मई को हनीमून Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 38 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तारदिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 38 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
Read more »
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राजा की मौत, सोनम गायब... मेघालय में हनीमून कपल के साथ क्या हुआ? 3 रहस्यमयी पुरुषों की एंट्री से बढ़ा सस्पेंसमेघालय में इंदौर से हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मावलाखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने दावा किया है कि 23 मई को लापता होने से पहले कपल के साथ तीन अजनबी पुरुष भी थे. गाइड की गवाही के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राजा का शव गहरी खाई से बरामद हो चुका है, लेकिन सोनम अब भी लापता है.
Read more »
राजा रघुवंशी की मौत, सोनम अब भी लापता... हनीमून मनाने गए इंदौर के कपल के साथ मेघालय में क्या हुआ? जानें पूरी टाइमलाइनइंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए थे और रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। पुलिस को राजा का शव वेई सॉडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला लेकिन सोनम का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी।
Read more »
Sonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासाइंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि
Read more »
