दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 38 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 30 मई । अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए और राजधानी दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के अभियान को सफलता भी मिल रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 38 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।दरअसल, दिल्ली पुलिस की नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट इकाई ने एक विशेष अभियान के तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों से 38 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी घुसपैठिए बिहार के रास्ते दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में गिरफ्तार हुए घुसपैठिए दिल्ली में रहने से पहले हरियाणा के नूंह में भी रहे और वहां काम कर काफी समय गुजारा। इसके बाद ये लोग दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये लोग अवैध रूप से शहर में रह रहे थे और इनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर इन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान और उनके ठिकानों की जांच की जा रही है। पकड़े गए 38 बांग्लादेशियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।दिल्ली में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई को लेकर दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। पिछले छह महीनों में, भारत सरकार की चल रही पुश-बैक रणनीति के तहत दिल्ली में लगभग 700 अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश वापस भेजा गया है। सीमा सुरक्षा बल के आंकड़ों के अनुसार, निर्वासित व्यक्तियों की संख्या के मामले में दिल्ली सभी राज्यों में सबसे ऊपर है। कई राज्यों में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गोवा में बांग्लादेश से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद, उन्हें निर्वासित करने के लिए सौंप दिया गया है।--आईएएनएसडीकेएम/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली पुलिस ने एक और इमिग्रेशन रैकेट का किया भंडाफोड़, बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क का सरगना समेत 11 गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सरगना चांद मिया समेत छह बांग्लादेशी घुसपैठिये और पांच भारतीय एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट बांग्लादेशियों को भारत में घुसपैठ करानेफर्जी दस्तावेज बनवाने और रोजगार दिलाने में मदद करते थे। पुलिस ने चेन्नई में भी 33 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी...
Read more »
बांग्लादेशियों की घुसपैठ का दिल्ली से चेन्नई तक कनेक्शन, सरगना सहित 44 गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने चेन्नई बेंगलुरु समेत देश के अन्य शहरों में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पहले दिल्ली में सरगना चांद मियां समेत छह बांग्लादेशी घुसपैठियों व पांच भारतीय एजेंटों को गिरफ्तार किया गया बाद में चांद मियां की निशानदेही पर चेन्नई पुलिस ने भी 33 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। सभी के दस्तावेज...
Read more »
सावधान! रिटायर्ड सर्जन को 'डिजिटल अरेस्ट' कर करोड़ों वसूले, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचादिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अमित शर्मा और हरी स्वर्गीयरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक रिटायर्ड सर्जन से 2.
Read more »
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मनप्रीत उर्फ काकू को किया गिरफ्तारदिल्ली पुलिस ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मनप्रीत उर्फ काकू को किया गिरफ्तार
Read more »
लातेहार में मुठभेड़ में नक्सली कमांडर मनीष कमांडर ढेर, 10 लाख का इनामी नक्सली कुंदन गिरफ्तार; हथियार बरामदलातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली मनीष यादव ढेर। वहीं, 10 लाख के इनामी नक्सली कुंदर खेरवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Read more »
अवैध बंगलादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, छह महीने में 800 को किया डिपोर्टदिल्ली में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. दिसंबर 2024 में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जो ड्राइव शुरू की थी वह पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तेज हो गई है. इस दौरान 800 बांग्लिदेशियों को डिपोर्ट किया गया है.
Read more »
