मेघालय में इंदौर से हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मावलाखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने दावा किया है कि 23 मई को लापता होने से पहले कपल के साथ तीन अजनबी पुरुष भी थे. गाइड की गवाही के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राजा का शव गहरी खाई से बरामद हो चुका है, लेकिन सोनम अब भी लापता है.
इंदौर से मेघालय घूमने पहुंचे नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का मामला अब रहस्य और संदेह से घिरता जा रहा है. 23 मई को कपल के लापता होने के बाद 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद हुआ, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
इस बीच मेघालय के मावलाखियात इलाके के एक लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने बड़ा दावा किया है. उसने 23 मई को राजा और सोनम को तीन अन्य पुरुषों के साथ देखा था. ये सभी ट्रेकिंग पर निकले थे और एक साथ 3,000 सीढ़ियां चढ़ रहे थे. Advertisementएजेंसी के मुताबिक, गाइड ने बताया है कि चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि सोनम पीछे थीं. वे हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन गाइड केवल खासी और अंग्रेजी भाषा समझता है, इसलिए बातचीत को नहीं समझ पाया. गाइड ने यह भी बताया कि उसने एक दिन पहले यानी 22 मई को कपल को Nongriat ट्रेक के लिए अपनी गाइड सर्विस ऑफर की थी, जिसे उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया कि वे पहले से किसी दूसरे गाइड के साथ बुकिंग कर चुके हैं. बाद में पता चला कि उन्होंने Bha Wansai नाम के दूसरे गाइड को हायर किया था और Shipara Homestay में रात गुजारी थी, लेकिन 23 मई की सुबह जब वे वापस चढ़ाई कर रहे थे, तब उनके साथ कोई गाइड नहीं था.गाइड की इस गवाही ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. पुलिस ने उसकी स्टेटमेंट ले ली है और उसकी बताई जानकारी की तस्दीक की जा रही है. बता दें कि खोजबीन के दौरान राजा रघुवंशी का शव 2 जून को सोहरा क्षेत्र के वीसावडोंग जलप्रपात के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ था. शव की हालत काफी खराब थी और शव से राजा की सोने की अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे लूटपाट और हत्या की आशंका जताई गई. Advertisement यह भी पढ़ें: हनीमून कपल मिस्ट्री: मेघालय से सोनम के अपहरण और बांग्लादेश में तस्करी की आशंका! परिवार ने मांगी CBI जांचएक दिन बाद उसी क्षेत्र से खून से सनी माछेती बरामद हुई, जबकि दो दिन बाद मॉकमा गांव से एक ब्लैक रेनकोट मिला, जो CCTV फुटेज के अनुसार सोनम ने पहना था. यह गांव राजा के शव मिलने वाली जगह और सोहरारिम के बीच स्थित है. कपल की रेंटेड स्कूटी सोहरारिम में बिना चाबी निकाले खड़ी मिली थी.सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी इन दिनों शिलॉन्ग में है, गोविंद ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि प्रशासन सोनम को मृत मानकर खोज कर रहा है, जबकि परिवार को पूरा विश्वास है कि वह जिंदा है. उन्होंने CBI या अन्य एजेंसी से जांच कराने की मांग की है. वहीं, मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने भरोसा दिलाया है कि सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी और तलाशी अभियान पूरी ताकत से चलाया जा रहा है.पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने बताया कि वह इलाका काफी दुर्गम है. भौगोलिक क्षेत्र काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है, भारी बारिश, कोहरा और कम विजिबिलिटी के चलते तलाशी अभियान प्रभावित हो रहा है. हमारी टीम बिना रुके, प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स, ड्रोन और रेस्क्यू गैजेट्स के जरिए काम कर रही है. पुलिस ने एक विशेष जांच दल गठित किया है, जिसकी अगुवाई एसपी कर रहे हैं. इसमें चार DSPs शामिल हैं. इसी के साथ SDRF, NDRF, पर्वतारोहियों और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है. Advertisement मावलाखियात की पार्किंग में कोई CCTV नहीं है और न ही किसी वाहन का रजिस्टर रखा गया है. अब गांव के बुजुर्गों ने फैसला लिया है कि भविष्य में सभी वाहनों के नंबर और विजिटर्स के मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएंगे, ताकि ऐसे मामलों में सहयोग मिल सके. फिलहाल राजा की मौत की मिस्ट्री की जांच हो रही है, इसी के साथ-साथ सोनम की तलाश जारी है. यह मामला सिर्फ एक कपल की गुमशुदगी नहीं, बल्कि मेघालय जैसे शांत राज्य में टूरिस्ट सेफ्टी, गाइडिंग सिस्टम और पुलिस रिस्पॉन्स पर भी सवाल खड़े कर रहा है. ये भी देखें
Indore Tourists Missing Raja Raghuwanshi Murder Sonam Raghuwanshi Missing Meghalaya Honeymoon Mystery Sohra Tourist Crime Meghalaya Police Investigation Missing Woman Meghalaya Tourist Couple Missing In Northeast India Meghalaya Guide Statement CBI Demand In Meghalaya Case Mysterious Death In Meghalaya Indian Honeymoon Couple Disappearance इंदौर कपल मेघालय लापता राजा रघुवंशी सोनम मेघालय टूरिस्ट मर्डर मेघालय ट्रैकिंग हादसा मेघालय गाइड खुलासा सोनम रघुवंशी केस मेघालय में हत्या की आशंका CBI जांच सोनम केस सोहरा हनीमून कपल मेघालय पुलिस सर्च ऑपरेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मनोज ने खोली Pizza Shop, नाम ऐसा रखा कि हैरान रह गए Domino's वाले, मांग रहे दुकान का पताभारत में ब्रांड के ओरिजिनल माल से पहले डुप्लीकेट ब्रांड अपनी मार्किट बढ़ा लेता है. देखें अब डोमिनोज पिज्जा के साथ अब क्या हुआ.
Read more »
शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ, पति राजा की PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुसाला, पत्नी सोनम अभी भी ल...Indore Missing Couple: शिलांग में लापता हुए इंदौर कपल के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या की पुष्टि हुई है. पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पेड़ काटने के हथियार से वार किया गया. पत्नी सोनम की तलाश जारी है.
Read more »
मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: राजा और सोनम का Exclusive सीसीटीवी फुटेज, शिलांग के होटल में दिखेExclusive last footage of indore couple before missing in Shillong: शिलांग पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम 21 मई को शिलांग के एक होटल में नजर आ रहे हैं. यह फुटेज उस समय का है, जब कपल शिलांग पहुंचा था और अपनी हनीमून यात्रा शुरू कर रहा था.
Read more »
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
काश! 5 जून के बाद हनीमून पर जाते राजा-सोनम, पंडितजी ने लिखकर दी थी ये बात, कांड में 'महिला' का भी हाथIndore Couple News: सोनम की शादी का मुहूर्त निकलाने वाले पंडितजी ने विदाई के बारे में बताया था, लेकिन सोनम-राजा नहीं माने और..
Read more »
मेघालय में इंदौर के कपल के साथ हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग, सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री से किया अनुरोधमेघालय में इंदौर के कपल के साथ हुई दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग, सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री से किया अनुरोध
Read more »
