इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून के लिए मेघालय गए थे और रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। पुलिस को राजा का शव वेई सॉडोंग फॉल्स के पास घाटी में मिला लेकिन सोनम का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक कपल मेघालय में हनीमून मनाने पहुंचा था, लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया। जिस स्कूटी को रेंट पर लेकर कपल घूम रहा था, वह लावारिस स्थिति में मिली और फिर घाटी में पति की लाश बरामद होती है। लेकिन पत्नी को कुछ पता नहीं चला। ये रहस्य अब भी बरकरार है और जिस कपल की हम बात कर रहे हैं, वह इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हैं। राजा और सोनम की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी और दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय जाने का प्लान बनाया था। 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचा था कपल 21 मई को सोनम और राजा मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंचे और शाम करीब 6 बजे बालादी गेस्ट हाउस पर पहुंचे। होटल में चेक इन करने के बाद उन्होंने आराम किया और अगली सुबह कीटिंग रोड पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने एक स्कूटी किराए पर ली और फिर वापस गेस्ट हाउस वापस लौट आए। कपल अपने कमरे में गया और सामान निकालकर चेकआउट कर दिया। राजा ने होटल मैनेजर से कहा कि वह 3 दिन बाद लौटेंगे और अगर कमरे की जरूरत हुई, तो फोन कर बता देंगे। बिना गाइड के ही वापस लौटे शिलॉन्ग से रवाना होकर कपल पूर्वी खासी हिल्स के मावलखियात गांव पहुंचा। यहां उन्होंने स्कूटी पार्किंग में लगा दी। उन्हें शिपारा होमस्टे तक जाना था, जिसका रास्ता ट्रेक कर पूरा करना था। उन्होंने एक स्थानीय को गाइड को साथ लिया शिपारा होमस्टे पहुंचकर कपल ने चेक इन किया और रात वहां बिताकर अगली सुबह यानी 23 मई वहां से बिना गाइड के ही मावलखियात लौट आए। इसके बाद से ही उनका कुछ भी अता-पता नहीं चला। जब परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। 24 मई को पुलिस को सोहरारिम गांव में लावारिस स्कूटी खड़ी होने की सूचना मिली, जिसकी जांच के बाद पता चला कि इसे सोनम और राजा ने ही रेंट पर लिया था। 25 मई के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। घाटी में मिली राजा की लाश पुलिस ने इस काम में ड्रोन का भी इस्तेमाल शुरू किया। 2 जून वेई सॉडोंग फॉल्स के नीचे घाटी में शव का पता चला। लाश लगभग सड़ चुकी थी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि यह राजा रघुवंशी की लाश है। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश तेज की गई। आज 8 जून तक भी सोनम रघुवंशी का कुछ पता नहीं चल पाया है। शक जताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी को अगवा कर बांग्लादेश ले जाया जा गया होगा। दरअसल मेघालय और बांग्लादेश के बीच बॉर्डर स्थित है, जहां कोई फेंसिंग नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच करेगी CBI? सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी, हनीमून मनाने मेघालय गया था कपल.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक कपल मेघालय में हनीमून मनाने पहुंचा था, लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गया। जिस स्कूटी को रेंट पर लेकर कपल घूम रहा था, वह लावारिस स्थिति में मिली और फिर घाटी में पति की लाश बरामद होती है। लेकिन पत्नी को कुछ पता नहीं चला। ये रहस्य अब भी बरकरार है और जिस कपल की हम बात कर रहे हैं, वह इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हैं। राजा और सोनम की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी और दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय जाने का प्लान बनाया था। 21 मई को शिलॉन्ग पहुंचा था कपल 21 मई को सोनम और राजा मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग पहुंचे और शाम करीब 6 बजे बालादी गेस्ट हाउस पर पहुंचे। होटल में चेक इन करने के बाद उन्होंने आराम किया और अगली सुबह कीटिंग रोड पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने एक स्कूटी किराए पर ली और फिर वापस गेस्ट हाउस वापस लौट आए। कपल अपने कमरे में गया और सामान निकालकर चेकआउट कर दिया। राजा ने होटल मैनेजर से कहा कि वह 3 दिन बाद लौटेंगे और अगर कमरे की जरूरत हुई, तो फोन कर बता देंगे। बिना गाइड के ही वापस लौटे शिलॉन्ग से रवाना होकर कपल पूर्वी खासी हिल्स के मावलखियात गांव पहुंचा। यहां उन्होंने स्कूटी पार्किंग में लगा दी। उन्हें शिपारा होमस्टे तक जाना था, जिसका रास्ता ट्रेक कर पूरा करना था। उन्होंने एक स्थानीय को गाइड को साथ लिया शिपारा होमस्टे पहुंचकर कपल ने चेक इन किया और रात वहां बिताकर अगली सुबह यानी 23 मई वहां से बिना गाइड के ही मावलखियात लौट आए। इसके बाद से ही उनका कुछ भी अता-पता नहीं चला। जब परिवार से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। 24 मई को पुलिस को सोहरारिम गांव में लावारिस स्कूटी खड़ी होने की सूचना मिली, जिसकी जांच के बाद पता चला कि इसे सोनम और राजा ने ही रेंट पर लिया था। 25 मई के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। घाटी में मिली राजा की लाश पुलिस ने इस काम में ड्रोन का भी इस्तेमाल शुरू किया। 2 जून वेई सॉडोंग फॉल्स के नीचे घाटी में शव का पता चला। लाश लगभग सड़ चुकी थी। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि यह राजा रघुवंशी की लाश है। इसके बाद सोनम रघुवंशी की तलाश तेज की गई। आज 8 जून तक भी सोनम रघुवंशी का कुछ पता नहीं चल पाया है। शक जताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी को अगवा कर बांग्लादेश ले जाया जा गया होगा। दरअसल मेघालय और बांग्लादेश के बीच बॉर्डर स्थित है, जहां कोई फेंसिंग नहीं है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच करेगी CBI? सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी, हनीमून मनाने मेघालय गया था कपल
Sonam Raghuvanshi Meghalaya Honeymoon Missing Couple Indore Murder Wei Sawdong Falls Shillong Sohra CCTV Footage Machete Abduction CBI Probe East Khasi Hills
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंदौर के दंपती मेघालय में 6 दिन से लापता, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोलेIndore News-इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, जो 11 मई को शादी के बाद 20 मई को हनीमून Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इंदौर: हनीमून मनाने मेघालय गए दंपती, खाई में मिला पति का शव; पत्नी अब भी लापताइंदौर के राजा रघुवंशी जो अपनी पत्नी सोनम के साथ शिलांग में हनीमून मनाने गए थे का शव एक गहरी खाई में मिला है। उनकी पत्नी सोनम अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। दोनों 10 दिनों से लापता थे। पुलिस उनकी अंतिम रील से लोकेशन ट्रेस कर सर्चिंग कर रही थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया...
Read more »
Indore Couple: राजा का शव मिलने के बाद सोनम की तलाश बनी चुनौती, बारिश-फिसलन ने बढ़ाई सर्च अभियान की मुश्किलेंमेघालय के शिलांग में लापता इंदौर के कपल में से पति राजा रघुवंशी का शव 11वें दिन बरामद किया गया है। दंपति राजा और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय गए थे। यहां दोनों ओसरा
Read more »
'शिलांग में गैंग है, जो पुरुष पर्यटकों को मार कर उनकी...', इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा, भाई को पुलिस पर भी...Indore Honeymoon Couple Shillong News: शिलांग में इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत के बाद उनके बड़े भाई ने बड़ा खुलासा किया है. जानें
Read more »
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राजा की मौत, सोनम गायब... मेघालय में हनीमून कपल के साथ क्या हुआ? 3 रहस्यमयी पुरुषों की एंट्री से बढ़ा सस्पेंसमेघालय में इंदौर से हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मावलाखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने दावा किया है कि 23 मई को लापता होने से पहले कपल के साथ तीन अजनबी पुरुष भी थे. गाइड की गवाही के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राजा का शव गहरी खाई से बरामद हो चुका है, लेकिन सोनम अब भी लापता है.
Read more »
