राजस्थान एसआई भर्ती रद्द होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी बहस

United States News News

राजस्थान एसआई भर्ती रद्द होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी बहस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

राजस्थान एसआई भर्ती रद्द होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी बहस

उदयपुर, 2 सितंबर । राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। मंगलवार को उदयपुर में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। Advertismentप्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षा रद्द करना मेहनती और ईमानदार अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी है। उनका आरोप है कि पेपर लीक और धोखाधड़ी जैसे मामलों में कुछ गिने-चुने लोग जिम्मेदार हैं, लेकिन सजा हजारों ईमानदार उम्मीदवारों को दी जा रही है। छात्रों ने मांग की कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, लेकिन उन अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए जिन्होंने पूरी ईमानदारी से परीक्षा दी थी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को शांत कराने और सड़क जाम न करने की अपील की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। कई बार स्थिति इतनी गरमा गई कि झड़प जैसी नौबत आ गई। हालांकि, पुलिस ने संयम दिखाते हुए हालात को काबू में किया और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। छात्रों ने सख्त लहजे में कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि वे न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं। एक अभ्यर्थी ने सवाल करते हुए कहा कि हम मेहनत करने वाले छात्रों को सजा क्यों मिले? सरकार को हमें जवाब देना होगा। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस फैसले ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं सरकार पर दबाव लगातार बढ़ रहा है कि वह या तो नई रणनीति घोषित करे या फिर ईमानदार छात्रों को न्याय दिलाए। एक अन्य अभयर्थी ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। --आईएएनएस पीएसके डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SSC चेयरमैन से मिल कर टीचरों ने रखीं शिकायतें ,परीक्षा सुधार पर सरकार ने मांगा हफ्तेभर का समयSSC चेयरमैन से मिल कर टीचरों ने रखीं शिकायतें ,परीक्षा सुधार पर सरकार ने मांगा हफ्तेभर का समयकर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और धीमी भर्ती प्रक्रिया से परेशान छात्रों का गुस्सा सरकार तक पहुंचा है। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री डॉ.
Read more »

राजस्थान एसआई भर्ती घोटाला: अशोक गहलोत के पीएसओ की गिरफ्तारी से मचा सियासी बवालराजस्थान एसआई भर्ती घोटाला: अशोक गहलोत के पीएसओ की गिरफ्तारी से मचा सियासी बवालराजस्थान में एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी ने बड़ा एक्शन लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है.
Read more »

मौत की झूठी अफवाहों पर फूटा Raza Murad का गुस्सा, पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायतमौत की झूठी अफवाहों पर फूटा Raza Murad का गुस्सा, पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायतमनोरंजन | बॉलीवुड Raza Murad Angry on His Fake Death News: सिनेमा के दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
Read more »

रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे SSC- UPSC के अभ्‍यर्थी, तभी हुआ बवाल और मच गई भगदड़रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे SSC- UPSC के अभ्‍यर्थी, तभी हुआ बवाल और मच गई भगदड़रामलीला मैदान में “अभ्यर्थियों की अगस्त क्रांति” प्रदर्शन में SSC, UPSC, State PCS के छात्रों ने इंडियन स्टूडेंट कमीशन की मांग की, पुलिस हस्तक्षेप से भगदड़ और तनाव हुआ.
Read more »

ढाका में इंजीनियरिंग छात्रों का शाहबाग़ चौराहे पर जाम, तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शनढाका में इंजीनियरिंग छात्रों का शाहबाग़ चौराहे पर जाम, तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शनढाका में इंजीनियरिंग छात्रों का शाहबाग़ चौराहे पर जाम, तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन
Read more »

राजस्थान हाईकोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों पर 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कीराजस्थान हाईकोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों पर 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कीHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:15:36