SSC चेयरमैन से मिल कर टीचरों ने रखीं शिकायतें ,परीक्षा सुधार पर सरकार ने मांगा हफ्तेभर का समय

Delhi Ssc Protest News

SSC चेयरमैन से मिल कर टीचरों ने रखीं शिकायतें ,परीक्षा सुधार पर सरकार ने मांगा हफ्तेभर का समय
Ssc Aspirants Protest In DelhiSsc Protest DelhiSsc Protest Line Updates
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षाओं में गड़बड़ियों और धीमी भर्ती प्रक्रिया से परेशान छात्रों का गुस्सा सरकार तक पहुंचा है। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री डॉ.

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियों, तकनीकी खामियों और भर्ती प्रक्रिया की धीमी रफ्तार को लेकर देशभर के छात्रों का गुस्सा अब सरकार के दरवाजे तक पहुंच चुका है। सोमवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग के मंत्री डॉ.

जितेंद्र सिंह और SSC के चेयरमैन से मुलाकात कर छात्रों की शिकायतें रखीं। सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि इन मुद्दों पर कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए एक हफ्ते का समय मांगा गया है।जंतर मंतर में 6 अगस्त को प्रदर्शनआंदोलन में सक्रिय रहीं शिक्षक नीतू सिंह ने बताया कि न केवल SSC की परीक्षाओं से जुड़ी गड़बड़ियों बल्कि रेलवे भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर भी चर्चा हुई। कहा, तकनीकी खामियों, बार-बार परीक्षाएं टलने, परीक्षा केंद्रों के अनुचित आवंटन और प्रशासनिक अनदेखी जैसी समस्याओं को सरकार के सामने रखा गया। हाल में आने वाली परीक्षा के बारे में भी कहा कि जब तक इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त नहीं हो जाता है तो इन परीक्षाओं को थोड़ा आगे की तारीख के लिए बढ़ा दिया जाए। इस बीच, कैंडिडेट्स ने कहा है कि वे 6 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन करेंगे।कैंडिडेट्स क्या चाहते हैं?प्रश्न: परीक्षा देते हुए कौन सी दिक्कतें? उत्तर: छात्रों का कहना है कि कई बार एग्जाम के दौरान सर्वर क्रैश हो जाता है, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होता है, जिससे काफी परेशानी होती है। परीक्षा में दोहराए गए सवाल, पहले से हाइलाइटेड उत्तर और अनुवाद की गलतियां भी लगातार देखने को मिल रही है।प्रश्न: व्यवस्था से जुड़ी क्या हैं परेशानियां? उत्तर: परीक्षार्थियों को सैकड़ों किलोमीटर दूर के केंद्र दे दिए जाते हैं। इस वजह से आर्थिक बोझ, थकान और कई बार परीक्षा मिस होने की स्थिति बनती है। योग्य छात्रों के चयन के बावजूद रिक्त पद नहीं भरते क्योंकि वेटिंग लिस्ट जारी नहीं की जाती। अंतिम उत्तर कुंजी जारी किए बिना ही फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए जाते हैं। छात्रों का कहना है कि एक-एक भर्ती चक्र को पूरा होने में दो साल तक लग रहे हैं। SSC CGL, CHSL, CPO और रेलवे जैसी परीक्षाएं इसका उदाहरण है।प्रश्न: रेलवे एग्ज़ाम में भी गड़बड़ी?उत्तर: छात्रों ने बताया कि हाल ही में एक RTI के जवाब में पता चला कि भारतीय रेलवे में 2.74 लाख पद खाली हैं, जिनमें से 1.7 लाख पद सुरक्षा श्रेणी में हैं। इसके बावजूद, भर्ती वर्षों से लटकी हुई है। RRB NTPC 2019 की भर्ती में अंतिम परिणाम 4 साल बाद आया। तकनीकी गड़बड़ियों के चलते 22 अप्रैल 2025 को RRB CBT-2 की कुछ जगह पर एक पाली तकनीकी वजहों से रद्द कर दी गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ssc Aspirants Protest In Delhi Ssc Protest Delhi Ssc Protest Line Updates Ssc Protest Live News दिल्ली न्यूज दिल्ली एसएससी प्रोटेस्ट जंतर मंतर पर एसएससी प्रोटेस्ट दिल्ली में एसएससी प्रोटेस्ट न्यूज Ssc Protest News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी के बाद दिल्ली में कांवड़ यात्रा रूट पर मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, हिंदू सेना ने लिखा सीएम रेखा को पत्रयूपी के बाद दिल्ली में कांवड़ यात्रा रूट पर मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, हिंदू सेना ने लिखा सीएम रेखा को पत्रहिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कांवड़ यात्रा के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल के लिए मुख्यमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है.
Read more »

लाडली बहना योजना की 26वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपयेलाडली बहना योजना की 26वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपयेLadli Behna Yojana 26th Installment: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। सरकार ने तारीख का ऐलान कर द‍िया है।
Read more »

ट्रंप ने तो बताया ही नहीं, 5 जेट किसके गिरे थे? कांग्रेस के गले की फांस न बन जाए राहुल का नया 'सेल्फ गोल'ट्रंप ने तो बताया ही नहीं, 5 जेट किसके गिरे थे? कांग्रेस के गले की फांस न बन जाए राहुल का नया 'सेल्फ गोल'Rahul Gandhi: डोनाल्ड ट्रंप के '5 जेट गिराने' वाले बयान पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से जवाब मांगा, लेकिन भाजपा ने इसे कांग्रेस का 'सेल्फ गोल' बताकर पलटवार कर दिया है.
Read more »

डब्ल्यूसीएल: भारत-पाक मैच रद्द होने पर हरभजन सिंह ने सरकार का समर्थन कियाडब्ल्यूसीएल: भारत-पाक मैच रद्द होने पर हरभजन सिंह ने सरकार का समर्थन कियाडब्ल्यूसीएल: भारत-पाक मैच रद्द होने पर हरभजन सिंह ने सरकार का समर्थन किया
Read more »

UPTET Exam Date 2025 OUT: इंतजार खत्म! यूपीटीईटी परीक्षा की तारीखें घोषित, देखें ऑफिशियल नोटिसUPTET Exam Date 2025 OUT: इंतजार खत्म! यूपीटीईटी परीक्षा की तारीखें घोषित, देखें ऑफिशियल नोटिसUP TET kab Hoga: यूपीटीईटी परीक्षा से जुड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी है। ऑफिशियल नोटिस जारी हुआ है।
Read more »

'केंद्र की DDLJ पॉलिसी...', राहुल गांधी के चीन से जुड़े बयान पर कोर्ट की फटकार के बाद मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस'केंद्र की DDLJ पॉलिसी...', राहुल गांधी के चीन से जुड़े बयान पर कोर्ट की फटकार के बाद मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेसकांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने चीन से निपटने के तरीके पर सरकार से कई सवाल पूछे और 'डीडीएलजे' पॉलिसी- 'Deny, Distract, Lie और Justify' फॉलो करने का आरोप लगाया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:23:18