रामलीला मैदान में “अभ्यर्थियों की अगस्त क्रांति” प्रदर्शन में SSC, UPSC, State PCS के छात्रों ने इंडियन स्टूडेंट कमीशन की मांग की, पुलिस हस्तक्षेप से भगदड़ और तनाव हुआ.
राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों ने “अभ्यर्थियों की अगस्त क्रांति” नाम से बड़ा प्रदर्शन किया. इस आंदोलन में SSC, UPSC, State PCS और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
लेकिन देर शाम इस आंदोलन में हंगामा मच गया. छात्रों का आरोप है कि पुलिस न उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बवाल हुआ और भगदड़ मच गई. छात्रों की मुख्य मांग इंडियन स्टूडेंट कमीशन बनाया जाए ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं का संस्थागत स्तर पर समाधान हो सके. अभ्यर्थियों का कहना है कि बार-बार परीक्षा टालने, रिजल्ट में देरी और पेपर लीक जैसी समस्याओं ने उनका भविष्य अधर में डाल दिया है. ऐसे में अब उन्हें स्थायी और कानूनी व्यवस्था चाहिए. शाम को अचानक बवाल दिनभर शांतिपूर्ण माहौल के बीच नारेबाजी और भाषण चलते रहे, लेकिन शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच स्थिति अचानक बिगड़ गई. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने मंच पर मौजूद कुछ नेताओं और छात्रों को हटाने की कोशिश की और उन पर हमला कर दिया. कई छात्रों का कहना है कि उन्हें स्टेज से धक्का देकर गिराया गया. इस दौरान भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने क्या कहा वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की परमिशन सिर्फ तय समय तक थी. जब बार-बार कहने के बावजूद छात्र मैदान नहीं छोड़ रहे थे, तब उन्हें हटाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी. पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि किसी पर भी अनावश्यक बल प्रयोग नहीं किया गया. घटना के बाद कई छात्रों को चोटें आने की खबर है, जबकि कुछ को अस्पताल ले जाया गया. देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.
छात्र आंदोलन Delhi Student Protest Delhi Ramleela Maidan SSC Exam Protest UPSC Protest State PCS Protest Exam Delay Result Delay
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मनसा देवी मंदिर मे भगदड़ में बचे लोगों ने बताई खौफनाक कहानी, चश्मदीद की जुबानीHaridwar के Mansa Devi Temple में भगदड़ की घटना ने सभी को हिला दिया। 27 जुलाई, रविवार की सुबह, हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों ने उस भयावह मंजर को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई।...
Read more »
'गद्दार' डॉक्टर सालुंखे की CID में होगी वापसी, एसीपी प्रद्युम्न का केस करेंगे सॉल्व?सोनी टीवी के सबसे सुपरहिट शो CID का सीजन 2 साल 2024 में शुरू हुआ था और तभी से इसके एपिसोड फैंस का दिल जीत रहे है.
Read more »
DNA: ट्रंप का प्रोपेगेंडा...USA में भारत विरोधी सोच, भारत की बिंदी अमेरिका को क्यों खटकी?DNA Analysis: अमेरिका में लोग कह रहे हैं कि पहले भारतीय अमेरिका आकर उनकी नौकरियों पर कब्जा कर रहे थे और अब भारत में बैठकर अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां छीन रहे हैं.
Read more »
SSC Protest: डीयू में ASAP ने किया विरोध प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगSSC Protest: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में अब आम आदमी पार्टी के छात्र विंग ASAP भी शामिल हो गई है.
Read more »
यूपी में 40 ठाकुर विधायकों ने बनाया कुटुंब परिवार: लखनऊ के फाइव स्टार होटल में साथ बैठे, सपा के बागी भी पहु...विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान एक समाज विशेष के अधिकांश विधायकों की बैठक से सत्ता और राजनीतिthe family meeting caused a stirक गलियारों में हलचल मच गई।
Read more »
SSC Stenographer Answer Key 2025 OUT: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, सीधे लिंक से करें डाडनलोडSSC Stenographer Exam 2025 Sarkari Result: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आंसर-की चेक कर सकते हैं।
Read more »
