राजस्थान हाईकोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों पर 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा रद्द की

United States News News

राजस्थान हाईकोर्ट ने पेपर लीक के आरोपों पर 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा रद्द की
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 63%

Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi

की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला उन याचिकाओं की सुनवाई के बाद आया है जिनमें उस वर्ष की पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की गई थी. हालांकि, राजस्थान सरकार ने इस आधार पर याचिका का विरोध किया कि विशेष जांच दल द्वारा अपनी जांच पूरी करने से पहले परीक्षा रद्द करना ‘जल्दबाजी’ होगा.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 859 पदों के लिए विज्ञापन दिया था. भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक के आरोप सामने आए, जिसके बाद सरकार ने राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह को जांच सौंप दी.राजस्थान सरकार ने 2024 में परीक्षा रद्द करने या न करने का निर्णय लेने के लिए एक कैबिनेट उप-समिति का गठन किया था. जुलाई में हाईकोर्ट को सौंपी गई अपनी रिपोर्ट में राजस्थान सरकार ने सिफारिश की थी कि परीक्षाएं रद्द नहीं की जानी चाहिए.की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि अनियमितताएं पाई गई हैं, लेकिन कहा कि केवल 68 उम्मीदवार ही इसमें शामिल थे. रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 54 ट्रेनी एसआई, 6 चयनित उम्मीदवार और 8 फरार उम्मीदवार शामिल थे. सरकार ने तर्क दिया कि चिह्नित किए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जबकि बाकी भर्ती प्रक्रिया को जारी रखा जा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने अदालत के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘एसआईटी विस्तृत जांच कर रही है और गिरफ़्तारियां कर रही है. दागी और बेदाग़ उम्मीदवारों की पहचान करना संभव है.’ जिन अभ्यर्थियों का चयन हो चुका था, उन्होंने भी नियुक्ति रद्द करने का विरोध किया. उनका तर्क था कि उन्होंने निष्पक्ष परीक्षा दी थी और कुछ ने तो ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों के रूप में नियुक्ति के लिए अन्य सरकारी सेवाओं से भी इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया रद्द करना उन लोगों के साथ अन्याय होगा जिन्होंने योग्यता के आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इन तर्कों के बावजूद हाईकोर्ट ने पेपर लीक की गंभीरता का हवाला देते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का फैसला सुनाया है.के अनुसार, बुधवार के फ़ैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. उन्होंने कहा, ‘पार्टी आगे के फ़ैसले लेने के लिए क़ानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेगी.’ इस बीच, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया कि वह शुरू से ही पेपर लीक माफ़िया के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं. मीणा ने कहा, ‘मैंने परीक्षा रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को एक पत्र भेजा है. पेपर लीक माफ़िया ने हमारे राज्य में कई निर्दोष लोगों की ज़िंदगी बर्बाद कर दी है. हम छात्रों और उनके हितों के साथ हैं.’इस हाई-प्रोफाइल एसआई भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं.पीएम मोदी की डिग्री की जानकारी न देने के लिए कोर्ट ने जिस क़ानून का हवाला दिया, वह लागू ही नहींपूर्व रॉ अधिकारी विकास यादव के ख़िलाफ़ जारी ग़ैर-ज़मानती वॉरंट अदालत ने रद्द किया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rajasthan Group D Exam 2025: राजस्थान ग्रुप-डी की नौकरी चाहिए? तो इन विषयों को कर लें पक्का, देखें पैटर्नRajasthan Group D Exam 2025: राजस्थान ग्रुप-डी की नौकरी चाहिए? तो इन विषयों को कर लें पक्का, देखें पैटर्नRajasthan Group D Pariksha 2025: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी के 53749 पदों पर परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित हो गई है। पेपर का पूरा शेड्यूल आ गया है। परीक्षा अगले महीने होगी।
Read more »

Rajasthan Group D Exam 2025: राजस्थान ग्रुप-डी की नौकरी चाहिए? तो इन विषयों को कर लें पक्का, देखें पैटर्नRajasthan Group D Exam 2025: राजस्थान ग्रुप-डी की नौकरी चाहिए? तो इन विषयों को कर लें पक्का, देखें पैटर्नRajasthan Group D Pariksha 2025: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी के 53749 पदों पर परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित हो गई है। पेपर का पूरा शेड्यूल आ गया है। परीक्षा अगले महीने होगी।
Read more »

Nikki Bhati की भाभी मीनाक्षी के सनसनीखेज आरोपNikki Bhati की भाभी मीनाक्षी के सनसनीखेज आरोपनिक्की की भाभी मीनाक्षी के सनसनीखेज आरोपों पर ससुर ने दी सफाई
Read more »

SI Recruitment 2021: हाईकोर्ट का सरकार को बड़ा झटका, एसआई भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक घोटाले पर बड़ा फैसलाSI Recruitment 2021: हाईकोर्ट का सरकार को बड़ा झटका, एसआई भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक घोटाले पर बड़ा फैसलाराजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती 2021 को रद्द कर दिया है। यह फैसला जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने सुनाया है। कोर्ट ने यह निर्णय 14 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद सुरक्षित
Read more »

राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द, हाईकोर्ट ने सुनाया सबसे बड़ा फैसला, पढ़ें आखिरकार हुआ क्या था?राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द, हाईकोर्ट ने सुनाया सबसे बड़ा फैसला, पढ़ें आखिरकार हुआ क्या था?Rajasthan Police SI Exam Cancelled : राजस्थान की बहुचर्चित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को आखिरकार हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट की एकल पीठ ने लंबी सुनवाई के बाद आज इस पर अपना फैसला सुना दिया है. यह परीक्षा राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ा मुद्दा बनी हुई थी.
Read more »

Rajasthan SI Paper Leak Case: आखिरकार क्यों रद्द हो गई परीक्षा?, जानें A टू Z पूरी कहानी, कौन-कौन पकड़ा गया...Rajasthan SI Paper Leak Case: आखिरकार क्यों रद्द हो गई परीक्षा?, जानें A टू Z पूरी कहानी, कौन-कौन पकड़ा गया...राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है. यह परीक्षा पेपर लीक विवाद में फंसी थी. SIT और SOG की जांच में अब तक 122 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को संदिग्ध मानते हुए ट्रेनिंग और पोस्टिंग पर भी रोक बरकरार रखी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:18:12