राजा रघुवंशी हत्याकांड के 9 महीने बाद घर में जन्मा बेटा, मां बोलीं- हमारा राजा वापस आ गया, समय और दिन का भी अद्भुत संयोग

Raja Raghuvanshi Indore Murder Case Update News

राजा रघुवंशी हत्याकांड के 9 महीने बाद घर में जन्मा बेटा, मां बोलीं- हमारा राजा वापस आ गया, समय और दिन का भी अद्भुत संयोग
Raja Raghuvanshi Rebirth News IndoreSachin Raghuvanshi Baby Boy IndoreIndore Transport Businessman Murder Story
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 63%

Raja Raghuvanshi Rebirth News Indore: इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के गम में डूबे परिवार के लिए 'ग्यारस' का दिन एक ऐसी सौगात लेकर आया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. करीब 9 महीने बाद रघुवंशी परिवार में फिर से 'राजा' की किलकारी गूंजी है.

इंदौर के मशहूर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को दहला दिया था. पिछले कई महीनों से न्याय की गुहार लगा रहा रघुवंशी परिवार गमगीन था, लेकिन रविवार को इस परिवार में एक ऐसी खुशी आई जिसने दुखों के बादल छांट दिए.

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसे पूरा परिवार 'राजा' की वापसी मान रहा है. क्या कामाख्या के पुजारी की भविष्यवाणी हुई सच... और पढ़ेंराजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि हत्या के बाद जब तेहरवीं हुई थी, तब कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि भाइयों में से किसी के घर राजा दोबारा जन्म लेगा. उनका कहना था कि राजा की मृत्यु स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या हुई है, इसलिए वह किसी न किसी रूप में वापस आ सकता है.विपिन ने बताया कि परिवार में कुल 9 भाई हैं, लेकिन यह सुख उनके भाई सचिन के घर ही आया. वे मानते हैं कि पुजारी की बात सच साबित हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी भाभी पहले भी राजा का बहुत ख्याल रखती थीं और उसे अपने बेटे की तरह मानती थीं. अब वही भाभी उसके बेटे के रूप में 'राजा' को जन्म देकर उसे फिर से परिवार के बीच ले आई हैं. Advertisement मौत और जन्म का समय एक हीविपिन ने बताया कि जिस दिन उनके भाई राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, उस दिन भी ग्यारस थी और आज भी ग्यारस का ही दिन है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राजा की मृत्यु दोपहर 2:40 बजे हुई थी, जबकि आज जन्मा बच्चा भी दोपहर 2:42 बजे पैदा हुआ.करीब एक ही समय होने को परिवार एक विशेष संयोग मान रहा है. उनका कहना है कि जिस समय राजा उनसे बिछड़ा था, लगभग उसी समय वह फिर से उनके बीच लौट आया है. राजा रघुवंशी के बड़े भाई के घर आया 'नन्हा मेहमान'.राजा का बेटे की तरह ख्याल रखती थी भाभीविपिन ने आगे बताया कि परिवार ने बच्चे का नाम भी 'राजा' ही रखा है. उन्होंने कहा कि उनकी भाभी पहले राजा का बहुत ख्याल रखती थीं और उसे अपने बच्चे की तरह मानती थीं. इसी वजह से बच्चे का नाम बिना कुंडली के ही 'राजा' रखा गया है, जैसे पहले उनके भाई का रखा गया था.राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि उनके परिवार में फिर से खुशियां लौट आई हैं. उन्होंने बताया कि जिस दिन राजा उन्हें छोड़कर गया था, वह ग्यारस का दिन और दोपहर का समय था. आज भी ग्यारस है और दोपहर में ही यह बच्चा जन्मा है, जिसे वे अपने बेटे की वापसी मान रही हैं. उन्होंने इसे भोलेनाथ की कृपा बताते हुए कहा कि जो कुछ हुआ, वह भगवान की मर्जी से हुआ है. उनके शब्दों में, ''मेरा बेटा फिर से हमारे बीच लौट आया है...'' देखें VIDEO:- Advertisement रघुवंशी परिवार में फिर लौटी रौनकउमा रघुवंशी ने बताया कि हमने बच्चे का नाम भी 'राजा' ही रखा है. जब उसे 'राजा' कहकर पुकारते हैं, तो वह ऐसे देखता है जैसे पहले से पहचानता हो. लंबे समय बाद परिवार में खुशियां लौटी हैं. राजा की हत्या के बाद से सभी गम में डूबे थे, लेकिन अब इस जन्म ने घर का माहौल बदल दिया है और हर ओर खुशी नजर आ रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Raja Raghuvanshi Rebirth News Indore Sachin Raghuvanshi Baby Boy Indore Indore Transport Businessman Murder Story Miraculous Birth In Raghuvanshi Family

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोनम ने आरोपियों के ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे: प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम...सोनम ने आरोपियों के ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे: प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम...Madhya Pradesh (MP) Indore Raja Sonam Raghuvanshi Vs Murder Case.
Read more »

सोनम का बॉयफ्रेंड राज यूपी के फतेहपुर का: दादी बोलीं- अपने पति को खा गई, अब पोते को फंसा रहीसोनम का बॉयफ्रेंड राज यूपी के फतेहपुर का: दादी बोलीं- अपने पति को खा गई, अब पोते को फंसा रहीMadhya Pradesh (MP) Indore Raja Raghuvanshi VS Sonam Raghuvanshi Boyfriend Case; Follow Meghalaya Shillong Tourist Honeymoon Murder Mystery Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »

राजा मर्डर- आरोपियों से मेघालय पुलिस ने की पूछताछ: 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस; डीजीपी बोलीं- होम स्टे में छूटे ...राजा मर्डर- आरोपियों से मेघालय पुलिस ने की पूछताछ: 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस; डीजीपी बोलीं- होम स्टे में छूटे ...Madhya Pradesh (MP) Indore Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Update.
Read more »

राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह: वारदात के बाद सोनम इंदौर आकर 14 दिन रही; शादी से 11 दिन पहले मर्डर...राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह: वारदात के बाद सोनम इंदौर आकर 14 दिन रही; शादी से 11 दिन पहले मर्डर...Madhya Pradesh (MP) Indore Raja Raghuvanshi Murder Case LIVE Update.
Read more »

भाई बोला- सोनम के अकाउंट में बिजनेस के रुपए थे: कहा- स्टेटमेंट निकाला तो 15 लाख मिले; राज की तीन बहनें, इसल...भाई बोला- सोनम के अकाउंट में बिजनेस के रुपए थे: कहा- स्टेटमेंट निकाला तो 15 लाख मिले; राज की तीन बहनें, इसल...Indore Couple Raja Raghuvanshi Murder Case Update; Follow Sonam Raghuvanshi Bank Statement Details, Raj Kushwaha Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

शिलॉन्ग पुलिस की राजा और राज के परिवार से पूछताछ: इंदौर में ससुराल-मायके से जाना सोनम का व्यवहार, ऑफिस-गोदा...शिलॉन्ग पुलिस की राजा और राज के परिवार से पूछताछ: इंदौर में ससुराल-मायके से जाना सोनम का व्यवहार, ऑफिस-गोदा...Madhya Pradesh (MP) Indore Raja Raghuvanshi Murder Case Update.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:22:13