Madhya Pradesh (MP) Indore Raja Raghuvanshi VS Sonam Raghuvanshi Boyfriend Case; Follow Meghalaya Shillong Tourist Honeymoon Murder Mystery Reports and Updates On Dainik Bhaskar
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है। 15 साल पहले राज अपनी मां और दो बहनों के साथ इंदौर गया था। उसके पिता वहां फल की दुकान लगाते थे, लेकिन उनकी 5 साल पहले मौत हो गई। राज की बड़ी बहन फतेहपुर में ही रहकर पढ़ाई करती है। राज भी परिवार के साथ बीच-बीच में यहां आता रहता है।टीम राज कुशवाह के घर पहुंची। परिजनों और पड़ोसियों से बातचीत की और घर की स्थिति जानी। दादी ने कहा- मेरा पोता बहुत सीधा है। सिर्फ अपने काम से काम रखता है। वो ऐसा काम कभी नहीं कर सकता। वह निर्दोष है। वे बड़े लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं। सोनम तो शादी ही नहीं कर रही थी। घरवालों ने जबरन उसकी शादी कराई। वो अपने ही पति को खा गई। अब मेरे पोता को झूठा फंसा रही है। उसका सोनम से कोई रिश्ता नहीं था।दादी बोलीं- वे बड़े लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं राज का घर फतेहपुर जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में है। भास्कर टीम जब राज के घर पहुंची तो एक बुजुर्ग महिला बरामदे में चारपाई पर बैठी थी। पास में एक छोटी सी परचून की दुकान थी। जिसमें एक बुजुर्ग बैठे हुए थे। पता चला ये राज के दादा दरबारी सिंह थे। हमने बुजुर्ग महिला से पूछा कि आप राज की क्या लगती हैं। उन्होंने बताया- मैं राज की दादी राम लल्ली हूं। थोड़ी दूर पर एक युवक खड़ा था। जब उनसे उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह राज के चाचा हैं। हमने दादी से राजा हत्याकांड के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- वे बड़े लोग हैं, कुछ भी कर सकते हैं। मेरा पोता बहुत अच्छा है, अच्छे से बात-व्यवहार करता है। 15 साल पहले राज के पिता आर्थिक तंगी के कारण इंदौर चले गए थे। वहां उन्होंने फल की दुकान शुरू की। परिवार की स्थिति सुधरने के बाद करीब 10 साल पहले राज अपनी मां और दो बहनों के साथ इंदौर चला गया था।साल में सिर्फ 1-2 बार ही फतेहपुर आता था राज दादी राम दुलारी ने कहा- 5 साल पहले राज के पिता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार वालों का आना कम हो गया था। अब साल में एक दो बार ही आते हैं। पर दो साल से नहीं आए। राज अभी सिर्फ 18 साल का है। उस पर पूरे परिवार की जिम्मेदारियां हैं। वह सिर्फ सोनम के भाई की फैक्ट्री में ही काम करता था। शादी में कामकाज में हाथ बंटाया था। सोनम से उसका कोई संबंध नहीं है। उसे जबरन फंसाया जा रहा है। यह तस्वीर राज कुशवाह की है। राज सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान उसका सोनम से अफेयर हुआ था।दादा दलबीर सिंह ने कहा- राज का परिवार 15 साल से इंदौर में ही रह रहा है। बस बड़ी बिटिया यहां पढ़ाई करती है। साल-दो साल में एक बार राज आता था। पिछले दो साल से नहीं आया। वो 4 लोगों का परिवार पालता है। सोनम क्या, कभी किसी लड़की के साथ उसके बारे में कोई गलत बात नहीं सुनी। वो ऐसा काम नहीं कर सकता है। मेरे पोते को झूठा फंसाया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दादा दलबीर सिंह ने कहा- राज का कभी किसी लड़की के साथ नाम नहीं सुना। झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।जब हम गांव पहुंचे तो राज के ननिहाल बांदा जिले के मार्का थानांतर्गत बैरफ गांव निवासी मामा रणजीत सिंह भी पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा- राज कतई ऐसा काम नहीं कर सकता। वो हत्या करने वाला लड़का है ही नहीं। वो बहुत सीधा-साधा लड़का है। हमेशा काम से काम रखता है। कभी किसी से मारपीट तक नहीं हुई। एक जून को मेरी बेटी की शादी थी। मैंने बुलाया था, पर न बहन आई, ना ही राज आया। गांव का एक भी आदमी उसे गलत कह दे तो फांसी चढ़ा दो।चाचा बोले- पूरा परिवार परेशान, राज की बहन इंदौर गई राज के चाचा भूपेंद्र ने बताया- इस घटना को लेकर पिछले कई दिनों से पूरा परिवार परेशान है। राज की बड़ी बहन काजल दो दिन पहले ही ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुई है। वहीं पड़ोसियों ने कहा- राज जब भी घर आता था, अच्छे से बात करता था। कभी किसी लड़की से अफेयर के बारे में हमने नहीं सुना। सोनम भी कभी हमारे गांव नहीं आई थी, न ही उसका कोई जिक्र सुना था।आरोपी राज के दादा दरबारी सिंह ने बताया- उनके तीन बेटे थे, जिनमें से राम नजर की मौत हो चुकी है। राम नजर की तीन बेटियां- काजल, सोहनी और प्रिया और एक बेटा राज है। दूसरा बेटा भूपेंद्र सिंह नोएडा में नौकरी करता है, जबकि तीसरा बेटा नरेंद्र सिंह गांव में रहकर किसानी करता है।जब हम राज के गांव पहुंचे तो एक मंजिल का बिना प्लास्टर का मकान देखने को मिला। अंदर गए तो तीन कमरे और किचन बना हुआ था। घर में एक फ्रिज तक नहीं था। बेड की जगह टूटी चारपाइयां दिखीं। जिनपर दादा दरबारी सिंह और दादी राम लल्ली बैठे हुए दिखे। दादा ने बताया हमारे पास तो मोबाइल तक नहीं है।परिजनों ने बताया- राज का परिवार साल पहले ही इंदौर शिफ्ट हो गया था। बड़े बेटे राम नगर के 4 बच्चे हैं। बड़ी बेटी काजल बचपन से ही गांव में रहकर पढ़ाई करती है। राज, उसकी मां और छोटी बेटियां सुहानी, प्रिया इंदौर में रहते हैं। राज 4 भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है। उसी की कमाई से पूरा घर चलता है।राज की बहन सुहानी कुशवाह ने बताया- भाई को कौन फंसा रहा है, हमें नहीं मालूम। हत्या के पहले और बाद में भैया बिल्कुल नॉर्मल रहा। राजा रघुवंशी की हत्या का पता चला तब भैया बहुत रो रहे थे। मां से कहा था कि राजा का परिवार बुरी तरह परेशान है। राजा के अंतिम संस्कार में राज भैया शामिल हुए थे। हमारा भाई ऐसा कर ही नहीं सकता। वह तो सोनम दीदी की सलामती के लिए घर के मंदिर में रोज दुआ करता था। रोता भी था, कहता था कि राजा भैया की तो लाश मिल गई, लेकिन दीदी कैसी होगी। वे राजा की शव यात्रा में भी गए थे। वहां से लौटकर दो घंटे तक रोए। बोले कि लुटेरों ने ऐसी हालत कर दी कि राजा का चेहरा भी नहीं देख पाया। सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। इसी दिन 11 मई 2020 को हमारे पिता जी रामनजर सिंह की ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। इस कारण हम इस दिन को किसी भी तरह से सेलिब्रेट नहीं करते हैं। इसलिए राज उस दिन सोनम की शादी में नहीं गया था।मां बदहवास, 3 दिन से पानी तक नहीं पिया राज की मां ने कहा- मेरा बच्चा कभी ऐसा काम नहीं कर सकता। वो मेरा इकलौता बेटा था। दो बेटियों में छोटी बेटी बार-बार बेहोश हो रही है। मैंने भी तीन दिन से पानी तक नहीं पिया। मेरे पति शांत हो गए, अब मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। मेरा बेटा तो इतना भोला है कि जिसके भी पैर में जूते-चप्पल नहीं होते तो खुद अपने उतारकर दे देता था। वह नंगे पैर घर आता तो मैं चिल्लाती थी। उसे कहती थी कि खाना नहीं दूंगी, चप्पल कहां से लाऊं, पैसे नहीं हैं मेरे पास। सोनम के भाई की फैक्ट्री में काम करता था, वहीं पर सोनम भी काम करती थी। अब दोनों एक जगह काम करते हैं तो बातचीत तो होती ही है। उसे झूठा फंसा दिया।राज कुशवाह, सोनम के भाई की कंपनी में नौकरी करता था। करीब छह महीने से उसकी सोनम से नजदीकियां बढ़ रही थीं। इसी दौरान सोनम की शादी तय हो गई। इसके बाद सोनम और राज की मुलाकातें और भी बढ़ गईं। सोनम ने राज को आश्वस्त किया था- भले ही मैं राजा से शादी कर रही हूं, लेकिन तुम्हारी प्रेमिका बनकर रहूंगी। सोनम की शादी के दिन राज स्टेज पर रोने लगा था। परिवार को लगा कि वह कंपनी में काम करने के दौरान सोनम के काफी करीब रहा है, इसलिए भावुक हो गया। सोनम ने आरोपियों के ट्रेन के टिकट बुक करवाए थे:प्रेमी राज इंदौर स्टेशन से लौट गया; 3 आरोपियों से बोली- काम हो जाना चाहिए 3 झूठ बोलकर शक के घेरे में आई सोनम:पति की हत्या के बाद सास से बोली- मेरा उपवास, हकीकत- होटल में भरपेट खाना खाया बहन बोली- राजा की हत्या के बाद रोया था राज:सोनम की सलामती के लिए मंदिर जाता, आखिरी बार घर आया तो नए कपड़े पहनेघाघरा कैसे सरयू हुई.
..अयोध्या के संत ने बताए 4 नाम:यूपी में हीटवेव से 1000 चमगादड़ों की मौत:उत्तराखंड में आज मानसून दस्तक देगा45 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर रहा तापमानगर्मी का सितम, कानपुर में 44 डिग्री पहुंचा पाराग्वालियर समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट
Raja Raghuvanshi Sonam Raghuvanshi Shillong Meghalaya Raj Kushwaha Akash Rajput Anand Kurmi Vishal Chauhan Guwahati Shillong
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पति को मार डाला, नाबालिग छात्रों से ली मदद, महाराष्ट्र में प्रधानाध्यापिका की हैरान कर देने वाली करतूतमहाराष्ट्र के यवतमाल जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां प्रधानाध्यापिका ने अपने शिक्षक पति को जहर देकर मार डाला। क्योंकि वह शराब का आदी था।
Read more »
पति राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम रघुवंशी ने खोल दिया हत्या का राज़Sonam Raghuvanshi News: राजा से नहीं राज से करती थी प्यार, सोनम ने खोल दिया हत्या का राज़, टूट गई पुलिस के सामने
Read more »
राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानीसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही है। जिस समय राजा रघुवंशी को मारा गया, सोनम वहीं पर मौजूद थी।
Read more »
सोनम रघुवंशी की मेडिकल जांच में प्रेग्नेंसी सहित कौन-कौन से टेस्ट हुए? जानिए क्या हैं नियमशिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी को अपने साथ लेकर गाजीपुर से चली गई। पटना और कोलकाता के रास्ते पुलिस टीम सोनम को लेकर जा रही है।
Read more »
सोनम के बॉयफ्रेंड का गाजीपुर कनेक्शन, देखिए राज का फोटो दिखाने पर क्या बोले लोगRaja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग में हनीमून के बहाने पति राजा रघुवंशी के हत्या की आरोपी सोनम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राजा के खून से सनी जैकेट फेंकी और कातिल आकाश को पहनाई अपनी जैकेट, सामने आया 'बेवफा सोनम' का एक और सचइंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या के लिए तीन लोगों को हायर किया।
Read more »
