इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या के लिए तीन लोगों को हायर किया।
नई दिल्ली: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब बेहद चौंकाने वाली बातें उभरकर सामने आ रही हैं। रविवार तक माना जा रहा था कि राजा की पत्नी सोनम लापता है, लेकिन सोमवार को कहानी पूरी तरह से बदल गई। साजिश की एक ऐसी स्क्रिप्ट सामने आई, जिसने पूरे देश को चौंका दिया। राजा की पत्नी सोनम ही पूरी साजिश की सूत्रधार निकली। उसने अपने पति राजा की हत्या के लिए, अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन लोगों को हायर कियाा था। इन लोगों ने शिलॉन्ग पहुंचकर राजा की हत्या की और ये सबकुछ सोनम की आंखों के सामने हुआ।मेघालय पुलिस जब इंदौर के इस शादीशुदा कपल को लापता मानते हुए उनकी तलाश में जुटी थी, तब एक ड्रोन की मदद से राजा की लाश खाई में मिली। पुलिस को राजा की लाश के पास जंगल में लकड़ियां काटने वाला एक दाओ मिला। माना गया कि इसी दाओ से राज की जान ली गई है। इसके बाद पुलिस को कुछ दूरी पर काले रंग की एक जैकेट मिली, जिसके ऊपर खून के दाग लगे थे।शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि यह जैकेट सोनम की है, जो मौके पर छूट गई होगी। लेकिन, अब इस जैकेट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि खून से सनी वो जैकेट सोनम की नहीं थी। जैकेट राजा की जान लेने वाले कॉन्ट्रैक्ट किलर्स में से एक आकाश की थी। जब उसने राजा के सिर पर दाओ से वार किया तो उसकी जैकेट पर भी खून के छींटे आए।आकाश को पहनाई अपनी जैकेटअधमरा करने के बाद किलर्स ने सोनम के साथ मिलकर राजा को नीचे खाई में फेंक दिया। आकाश की जैकेट खून से सन चुकी थी, इसलिए उसने इसे उतारा और कुछ दूरी पर फेंक दिया। इसके बाद सोनम ने अपनी जैकेट उतारकर आकाश को पहनने के लिए दे दी। सबकुछ प्लान के मुताबिक होने के बाद सोनम गायब हो गई और मेघालय पुलिस उसे लापता मानकर तलाशती रही।कत्ल के बाद कैसे गायब हुई सोनमपूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने बताया कि हत्या के बाद सोनम ने मावकाडोक से शिलांग के लिए टैक्सी ली। इसके बाद एक टूरिस्ट टैक्सी में गुवाहाटी गई। गुवाहाटी से उसने ट्रेन पकड़ी और इंदौर लौट आई। उसके प्रेमी राज ने पहले से किराए के एक कमरे का इंतजाम कर रखा था, जहां सोनम कई दिनों तक छिपकर रही। उधर, राजा की हत्या करने वाले तीनों कातिल टैक्सी लेकर सोहरा से गुवाहाटी आए और फिर इंदौर जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए।हत्या के दिन राज के संपर्क में थी सोनमएसपी सिएम ने बताया कि राजा रघुवंशी की बॉडी मिलने के सात दिनों के भीतर ही सोनम को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटा लिए गए थे। सोनम का फोन अभी तक नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि हत्या के दिन वह राज कुशवाहा के संपर्क में थी और राज भी तीनों हत्यारों के साथ बातचीत कर रहा था।गूगल पर देखकर चुनी जगहपुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या वह पहले भी मेघालय आई थी और उसने हत्या के लिए सटीक जगह कैसे चुनी। एसपी सिएम ने कहा कि सोनम ने शायद गूगल पर देखा होगा कि कौन सी जगह सुनसान है। यहां बहुत सारे जंगल हैं और शायद इसीलिए अपने प्लान को अंजाम देने का उसे एक अच्छा मौका मिल गया।हैरान कर रहे सोनम के खुलासेइस पूरे मामले में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं। एक तो यही कि सोनम ने खुद अपने उस पति की हत्या की साजिश रची, जिसके साथ कुछ दिन पहले उसकी शादी हुई थी। दूसरा, उसने अपने प्रेमी की मदद से उसके ही दोस्तों को इस काम के लिए हायर किया। तीसरा, उसने अपनी आंखों के सामने अपने पति को मरते हुए देखा और लाश को ठिकाने लगाने में भी मदद की।.
नई दिल्ली: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब बेहद चौंकाने वाली बातें उभरकर सामने आ रही हैं। रविवार तक माना जा रहा था कि राजा की पत्नी सोनम लापता है, लेकिन सोमवार को कहानी पूरी तरह से बदल गई। साजिश की एक ऐसी स्क्रिप्ट सामने आई, जिसने पूरे देश को चौंका दिया। राजा की पत्नी सोनम ही पूरी साजिश की सूत्रधार निकली। उसने अपने पति राजा की हत्या के लिए, अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन लोगों को हायर कियाा था। इन लोगों ने शिलॉन्ग पहुंचकर राजा की हत्या की और ये सबकुछ सोनम की आंखों के सामने हुआ।मेघालय पुलिस जब इंदौर के इस शादीशुदा कपल को लापता मानते हुए उनकी तलाश में जुटी थी, तब एक ड्रोन की मदद से राजा की लाश खाई में मिली। पुलिस को राजा की लाश के पास जंगल में लकड़ियां काटने वाला एक दाओ मिला। माना गया कि इसी दाओ से राज की जान ली गई है। इसके बाद पुलिस को कुछ दूरी पर काले रंग की एक जैकेट मिली, जिसके ऊपर खून के दाग लगे थे।शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि यह जैकेट सोनम की है, जो मौके पर छूट गई होगी। लेकिन, अब इस जैकेट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि खून से सनी वो जैकेट सोनम की नहीं थी। जैकेट राजा की जान लेने वाले कॉन्ट्रैक्ट किलर्स में से एक आकाश की थी। जब उसने राजा के सिर पर दाओ से वार किया तो उसकी जैकेट पर भी खून के छींटे आए।आकाश को पहनाई अपनी जैकेटअधमरा करने के बाद किलर्स ने सोनम के साथ मिलकर राजा को नीचे खाई में फेंक दिया। आकाश की जैकेट खून से सन चुकी थी, इसलिए उसने इसे उतारा और कुछ दूरी पर फेंक दिया। इसके बाद सोनम ने अपनी जैकेट उतारकर आकाश को पहनने के लिए दे दी। सबकुछ प्लान के मुताबिक होने के बाद सोनम गायब हो गई और मेघालय पुलिस उसे लापता मानकर तलाशती रही।कत्ल के बाद कैसे गायब हुई सोनमपूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने बताया कि हत्या के बाद सोनम ने मावकाडोक से शिलांग के लिए टैक्सी ली। इसके बाद एक टूरिस्ट टैक्सी में गुवाहाटी गई। गुवाहाटी से उसने ट्रेन पकड़ी और इंदौर लौट आई। उसके प्रेमी राज ने पहले से किराए के एक कमरे का इंतजाम कर रखा था, जहां सोनम कई दिनों तक छिपकर रही। उधर, राजा की हत्या करने वाले तीनों कातिल टैक्सी लेकर सोहरा से गुवाहाटी आए और फिर इंदौर जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए।हत्या के दिन राज के संपर्क में थी सोनमएसपी सिएम ने बताया कि राजा रघुवंशी की बॉडी मिलने के सात दिनों के भीतर ही सोनम को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटा लिए गए थे। सोनम का फोन अभी तक नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि हत्या के दिन वह राज कुशवाहा के संपर्क में थी और राज भी तीनों हत्यारों के साथ बातचीत कर रहा था।गूगल पर देखकर चुनी जगहपुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि क्या वह पहले भी मेघालय आई थी और उसने हत्या के लिए सटीक जगह कैसे चुनी। एसपी सिएम ने कहा कि सोनम ने शायद गूगल पर देखा होगा कि कौन सी जगह सुनसान है। यहां बहुत सारे जंगल हैं और शायद इसीलिए अपने प्लान को अंजाम देने का उसे एक अच्छा मौका मिल गया।हैरान कर रहे सोनम के खुलासेइस पूरे मामले में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं। एक तो यही कि सोनम ने खुद अपने उस पति की हत्या की साजिश रची, जिसके साथ कुछ दिन पहले उसकी शादी हुई थी। दूसरा, उसने अपने प्रेमी की मदद से उसके ही दोस्तों को इस काम के लिए हायर किया। तीसरा, उसने अपनी आंखों के सामने अपने पति को मरते हुए देखा और लाश को ठिकाने लगाने में भी मदद की।
सोनम रघुवंशी पूरी कहानी सोनम रघुवंशी ताजा न्यूज सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा सोनम और राजा रघुवंशी Sonam Raghuvanshi Jacket Sonam Raghuwanshi Case Raj Kushwaha Raja Raghuvanshi Sonam Raghuwanshi Raj Kushwaha
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चीन की छाती पर चढ़कर बचा लाया भारत की जमीन! ना गोली चलाई और ना लड़ी जंग, एक गुमनाम मेजर की अनसुनी कहानीएक ऐसे यौद्धा की कहानी, जिसने अपनी बहादुरी के दम पर एक नया इतिहास लिख दिया। उसे काम सौंपा गया चीन से मुकाबले का, और उसने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
Read more »
काश! 5 जून के बाद हनीमून पर जाते राजा-सोनम, पंडितजी ने लिखकर दी थी ये बात, कांड में 'महिला' का भी हाथIndore Couple News: सोनम की शादी का मुहूर्त निकलाने वाले पंडितजी ने विदाई के बारे में बताया था, लेकिन सोनम-राजा नहीं माने और..
Read more »
सास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमगजब बेवफा निकली सोनम, पहले सास से इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा रघुवंशी का मर्डर
Read more »
सोनम रघुवंशी और राजा के रिश्ते में मंगल बना अमंगल, यूं हुआ रिश्ते का खूनRaja Raghuvanshi and Sonam : मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम पर हत्या करवाने का आरोप लग रहा है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनम के ज्योतिषी ने उन दोनों की कुंडली में मांगलिक दोष होने की बात कही है। ज्योतिष के अनुसार, मांगलिक दोष विवाह में परेशानियां ला सकता है, लेकिन इसके निवारण के उपाय भी हैं। जानिए...
Read more »
राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानीसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही है। जिस समय राजा रघुवंशी को मारा गया, सोनम वहीं पर मौजूद थी।
Read more »
राजा और सोनम रघुवंशी के परिवारों पर करूंगा मुकदमा, मेघालय के मंत्री को क्यों आया गुस्सा?Raja Raghuvanshi and Sonam Latest News: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की. मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने परिवारों से माफी की मांग की है, अन्यथा मानहानि का मुकदमा करेंगे.
Read more »
