राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानी

सोनम रघुवंशी ताजा खबर News

राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानी
सोनम रघुवंशी समाचार पूरी कहानीसोनम रघुवंशी न्यूजसोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 51%

सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही है। जिस समय राजा रघुवंशी को मारा गया, सोनम वहीं पर मौजूद थी।

नई दिल्ली: इंदौर के शादीशुदा कपल राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी सोमवार को पूरी तरह से बदल गई। राजा की लाश मिलने के ठीक सात दिन बाद सोनम रघुवंशी सामने आई और यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस का कहना है कि सोनम ने सुपारी देकर हत्यारों को हायर किया और अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में उसका प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल था। अभी तक सोनम को पीड़ित समझा जा रहा था, लेकिन अब वही इस पूरी साजिश की असली मास्टरमाइंड निकली।वहीं, सोनम के पिता ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है। उनका कहना है कि सोनम को फंसाया जा रहा है। दूसरी तरफ राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि परिवार ने कॉल आने के बाद पुलिस को उसकी खबर दी थी। अचानक बदली इन घटनाओं ने मामले को किसी थ्रिलर फिल्म जैसा बना दिया है। इस बीच एक और हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।कैसे लिखी गई मौत की स्क्रिप्टअमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम के सामने ही हुई थी। रिपोर्ट में मेघालय पुलिस के हवाले से बताया गया है कि राजा रघुवंशी की हत्या की ये पूरी स्क्रिप्ट सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर रची थी। प्लान ऐसा था कि किसी को भनक तक ना लगे कि ये काम उन दोनों ने किया है।11 मई को जब सोनम और राजा की शादी हुई तो दोनों परिवार खुश थे, किसी को एहसास नहीं था कि ये खुशियां बहुत जल्द मातम में बदलने वाली हैं। सोनम का व्यवहार ऐसा था, जैसे वो इस परिवार को वर्षों से जानती है। अपने ऊपर शक करने की उसने कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। घर से जैसे ही शादी के मेहमान विदा हुए, सोनम ने पांच दिन बाद राजा को मारने का प्लान बना लिया।एक किलोमीटर दूर हत्यारों का बसेराप्लान के मुताबिक, राज इंदौर में ही रहा। सोनम, विशाल, आकाश और आनंद शिलॉन्ग गए। सोनम ने सबको अलग-अलग और अपने होम स्टे से दूर रुकने के लिए कहा। इसलिए, आरोपी शिलॉन्ग में सोनम और राजा के होम स्टे से लगभग 1 किलोमीटर दूर एक होटल में रुके थे। सोनम के पास इन सभी आरोपियों के फोन नंबर थे।पुलिस का कहना है कि सोनम जहां भी जाती थी, वह आरोपियों को अपनी लोकेशन भेजती थी। इससे आरोपियों को राजा तक पहुंचने में मदद मिली। 23 मई को सोनम राजा को पहाड़ी इलाके कोरसा में ले गई। उसने फोटो शूट का बहाना बनाया था। रास्ते में तीन और लोग राजा से मिले। वे सब साथ में चलने लगे। आरोपियों ने मेघालय पुलिस को बताया कि इस दौरान सोनम थकने का नाटक कर रही थी और धीरे-धीरे पीछे रह गई।खाई में फेंकने से पहले चल रही थी सांसेंपहाड़ी पर चढ़ते-चढ़ते आरोपी भी थक गए और राजा की हत्या करने से मना किया। सोनम को लगा कि उसका प्लान फेल हो रहा है। ऐसे में उसने आरोपियों से कहा कि उन्हें राजा को मारना ही होगा, बदले में वह 20 लाख रुपए देगी। उसने राजा के पर्स से निकाले हुए 15 हजार रुपए भी उन्हें दे दिए। फिर एक सुनसान जगह पर उसने अचानक चिल्लाकर कहा, 'मार दो इसे'।राजा रघुवंशी की हत्या में चार लोग शामिल थे। इनमें से विशाल चौहान ने राजा पर पीछे से हमला किया। उस वक्त सोनम भी वहीं मौजूद थी। इस दौरान दूसरा आरोपी आकाश राजपूत किराए की बाइक से आसपास नजर रखे हुए था। राजा ने आरोपियों का मुकाबला भी करने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह घायल हो चुके थे। खाई में फेंकने से पहले तक राजा की सांसें चल रही थीं।ऑनलाइन खरीदा था हथियारआरोपियों ने जब राजा को खाई में फेंकने की कोशिश की, तो सोनम भी उनकी मदद के लिए आ गई और उसने खुद अपने पति को धक्का दिया। सबकुछ प्लान के मुताबिक होने के बाद सोनम शिलॉन्ग से गुवाहाटी चली गई और फिर ट्रेन से यूपी के लिए रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने राजा को मारने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह 'डाव' था। 'डाव' का मतलब है एक छोटी कुल्हाड़ी। उन्होंने इसे गुवाहाटी से ऑनलाइन खरीदा था।.

नई दिल्ली: इंदौर के शादीशुदा कपल राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी सोमवार को पूरी तरह से बदल गई। राजा की लाश मिलने के ठीक सात दिन बाद सोनम रघुवंशी सामने आई और यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस का कहना है कि सोनम ने सुपारी देकर हत्यारों को हायर किया और अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची। इस साजिश में उसका प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल था। अभी तक सोनम को पीड़ित समझा जा रहा था, लेकिन अब वही इस पूरी साजिश की असली मास्टरमाइंड निकली।वहीं, सोनम के पिता ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि उनकी बेटी निर्दोष है। उनका कहना है कि सोनम को फंसाया जा रहा है। दूसरी तरफ राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने दावा किया है कि सोनम ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि परिवार ने कॉल आने के बाद पुलिस को उसकी खबर दी थी। अचानक बदली इन घटनाओं ने मामले को किसी थ्रिलर फिल्म जैसा बना दिया है। इस बीच एक और हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।कैसे लिखी गई मौत की स्क्रिप्टअमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम के सामने ही हुई थी। रिपोर्ट में मेघालय पुलिस के हवाले से बताया गया है कि राजा रघुवंशी की हत्या की ये पूरी स्क्रिप्ट सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर रची थी। प्लान ऐसा था कि किसी को भनक तक ना लगे कि ये काम उन दोनों ने किया है।11 मई को जब सोनम और राजा की शादी हुई तो दोनों परिवार खुश थे, किसी को एहसास नहीं था कि ये खुशियां बहुत जल्द मातम में बदलने वाली हैं। सोनम का व्यवहार ऐसा था, जैसे वो इस परिवार को वर्षों से जानती है। अपने ऊपर शक करने की उसने कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी। घर से जैसे ही शादी के मेहमान विदा हुए, सोनम ने पांच दिन बाद राजा को मारने का प्लान बना लिया।एक किलोमीटर दूर हत्यारों का बसेराप्लान के मुताबिक, राज इंदौर में ही रहा। सोनम, विशाल, आकाश और आनंद शिलॉन्ग गए। सोनम ने सबको अलग-अलग और अपने होम स्टे से दूर रुकने के लिए कहा। इसलिए, आरोपी शिलॉन्ग में सोनम और राजा के होम स्टे से लगभग 1 किलोमीटर दूर एक होटल में रुके थे। सोनम के पास इन सभी आरोपियों के फोन नंबर थे।पुलिस का कहना है कि सोनम जहां भी जाती थी, वह आरोपियों को अपनी लोकेशन भेजती थी। इससे आरोपियों को राजा तक पहुंचने में मदद मिली। 23 मई को सोनम राजा को पहाड़ी इलाके कोरसा में ले गई। उसने फोटो शूट का बहाना बनाया था। रास्ते में तीन और लोग राजा से मिले। वे सब साथ में चलने लगे। आरोपियों ने मेघालय पुलिस को बताया कि इस दौरान सोनम थकने का नाटक कर रही थी और धीरे-धीरे पीछे रह गई।खाई में फेंकने से पहले चल रही थी सांसेंपहाड़ी पर चढ़ते-चढ़ते आरोपी भी थक गए और राजा की हत्या करने से मना किया। सोनम को लगा कि उसका प्लान फेल हो रहा है। ऐसे में उसने आरोपियों से कहा कि उन्हें राजा को मारना ही होगा, बदले में वह 20 लाख रुपए देगी। उसने राजा के पर्स से निकाले हुए 15 हजार रुपए भी उन्हें दे दिए। फिर एक सुनसान जगह पर उसने अचानक चिल्लाकर कहा, 'मार दो इसे'।राजा रघुवंशी की हत्या में चार लोग शामिल थे। इनमें से विशाल चौहान ने राजा पर पीछे से हमला किया। उस वक्त सोनम भी वहीं मौजूद थी। इस दौरान दूसरा आरोपी आकाश राजपूत किराए की बाइक से आसपास नजर रखे हुए था। राजा ने आरोपियों का मुकाबला भी करने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह घायल हो चुके थे। खाई में फेंकने से पहले तक राजा की सांसें चल रही थीं।ऑनलाइन खरीदा था हथियारआरोपियों ने जब राजा को खाई में फेंकने की कोशिश की, तो सोनम भी उनकी मदद के लिए आ गई और उसने खुद अपने पति को धक्का दिया। सबकुछ प्लान के मुताबिक होने के बाद सोनम शिलॉन्ग से गुवाहाटी चली गई और फिर ट्रेन से यूपी के लिए रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने राजा को मारने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह 'डाव' था। 'डाव' का मतलब है एक छोटी कुल्हाड़ी। उन्होंने इसे गुवाहाटी से ऑनलाइन खरीदा था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

सोनम रघुवंशी समाचार पूरी कहानी सोनम रघुवंशी न्यूज सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा सोनम और राजा रघुवंशी Sonam Raghuwanshi News Sonam Raghuwanshi Case Raj Kushwaha Raja Raghuvanshi Sonam Raghuwanshi Raj Kushwaha

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौतहरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौतहरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
Read more »

Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, यूपी के गाजीपुर से ऐसे पकड़ी गई पत्नी सोनमराजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, यूपी के गाजीपुर से ऐसे पकड़ी गई पत्नी सोनमराजा रघुवंशी हत्याकांड में 16 दिन से लापता उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलीं। सोनम ने अपने पिता को फोन पर कहा, 'वो बहुत से चोट लगी हुई है और मुझसे जल्दी से मुझे ले करके चले जाओ।' मेघालय के मुख्यमंत्री के अनुसार, मामले में तीन कथित हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है और एक महिला ने सरेंडर किया है, जिससे हत्याकांड में साजिश...
Read more »

दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...दुकानदार ने बताई सोनम की रात वाली बात, कहा- वो रोते हुए आईं... पुलिस को किया फोन, फिर...Sonam Raghuvanshi News: राजा रघुवंशी हत्याकांड का लगभग खुलासा हो चुका है. पत्नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया.
Read more »

सास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमसास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमगजब बेवफा निकली सोनम, पहले सास से इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा रघुवंशी का मर्डर
Read more »

सोनम-राजा रघुवंशी के गायब होने से पहले के आखिरी 12 घंटे, मेघालय के चश्मदीदों ने खोली सारी पोल, 17 दिन की जानें पूरी कहानीसोनम-राजा रघुवंशी के गायब होने से पहले के आखिरी 12 घंटे, मेघालय के चश्मदीदों ने खोली सारी पोल, 17 दिन की जानें पूरी कहानीEyewitnesses On Indore missing couple case: राजा रघुवंशी का का शव 2 जून को एक खाई में मिला, जबकि सोनम 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर में मिलीं. मेघालय पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम ने ही राजा की हत्या की साजिश रची थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:51:05