रामपुर में 14 साल पुराने दोहरे हत्याकांड का मुकदमा अब अंतिम चरण में है। सिविल लाइंस क्षेत्र में 2012 में अजय यादव और जुल्फिकार के शव नाले में मिले थे। इस मामले में पूर्व भाजपा नेता समेत आठ लोग आरोपी थे, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है। गवाही पूरी होने के बाद अब अंतिम बहस शुरू हो गई है, जो मंगलवार को...
जागरण संवाददाता, रामपुर। सिविल लाइंस में 14 साल पहले हुआ दोहरे हत्याकांड का मुकदमा निस्तारण के करीब पहुंच गया है। इस मुकदमे की गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पत्रावली अंतिम बहस पर आ गई है। सोमवार को बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य न करने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मंगलवार को बहस होगी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कालोनी में 17 मार्च 2012 को सवेरे नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी। दोनों दोस्त थे। मृतक के स्वजन की ओर से आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में ज्वालानगर निवासी शिव सेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सभासद के पति अवधेश शर्मा, आगापुर निवासी प्रदीप पंडित, शहजादनगर थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी कल्लू, मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत धतुर्रा मेघानगला गांव निवासी मुकेश, उसका भाई बंटी, जनपद बदायूं के थाना मिठवा निवासी विक्की पंडित और ज्वालानगर निवासी वसीउर्रहमान उर्फ शबलू को नामजद किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है। इनमें एक आरोपित अनुराग शर्मा की मृत्यु हो चुकी है। उनकी भी हत्या की गई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमार सक्सेना के अनुसार मुकदमा फैसले के करीब पहुंच चुका है। दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। सोमवार को अधिवक्ताओंं के कार्य न करने के कारण बहस नही हो सकी। अब मंगलवार को बहस होगी। यह भी पढ़ें- Invest UP: रामपुर के 1500 करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स अधर में, इन बड़ी कंपनियों के MOU पर लटकी तलवार.
जागरण संवाददाता, रामपुर। सिविल लाइंस में 14 साल पहले हुआ दोहरे हत्याकांड का मुकदमा निस्तारण के करीब पहुंच गया है। इस मुकदमे की गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पत्रावली अंतिम बहस पर आ गई है। सोमवार को बहस होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं के कार्य न करने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब मंगलवार को बहस होगी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कालोनी में 17 मार्च 2012 को सवेरे नाले में दो युवकों के शव मिले थे। दो बाइक भी नाले में पड़ी थी। दोनों की शिनाख्त आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी। दोनों दोस्त थे। मृतक के स्वजन की ओर से आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मुकदमे में ज्वालानगर निवासी शिव सेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सभासद के पति अवधेश शर्मा, आगापुर निवासी प्रदीप पंडित, शहजादनगर थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी कल्लू, मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत धतुर्रा मेघानगला गांव निवासी मुकेश, उसका भाई बंटी, जनपद बदायूं के थाना मिठवा निवासी विक्की पंडित और ज्वालानगर निवासी वसीउर्रहमान उर्फ शबलू को नामजद किया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है। इनमें एक आरोपित अनुराग शर्मा की मृत्यु हो चुकी है। उनकी भी हत्या की गई थी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अमित कुमार सक्सेना के अनुसार मुकदमा फैसले के करीब पहुंच चुका है। दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। सोमवार को अधिवक्ताओंं के कार्य न करने के कारण बहस नही हो सकी। अब मंगलवार को बहस होगी। यह भी पढ़ें- Invest UP: रामपुर के 1500 करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स अधर में, इन बड़ी कंपनियों के MOU पर लटकी तलवार
14-Year Murder Trial Ajay Yadav Zulfiqar Murder Avdhesh Sharma Accused Anurag Sharma Case Civil Lines Kotwali Case Jwalanagar Shiv Vihar Uttar Pradesh Crime Rampur Court Case Murder Trial Final Arguments Civil Lines Homicide 2012 Murder Case Rampur Court Trial Uttar Pradesh Double Homicide Civil Lines Drain Body Discovery Rampur Murder Case Final Arguments Civil Lines Murder Case Murder Trial Rampur Rampur Homicide Case 2012 Rampur Double Murder Trial Ajay Yadav Zulfiqar Murder Case Rampur Rampur Civil Lines Double Homicide 2012 Rampur Court Final Arguments Murder Case Rampur News Rampur Latest News Rampur News In Hindi Rampur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पवन सिंह और जोनिता गांधी का गाना 'टच बडी' रिलीज, 'डकैत' में लगा भोजपुरी और साउथ का तड़का, 14 लाख व्यूज पारभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जोनिता गांधी के साथ मिलकर फिल्म 'डकैत' का एक गाना गाया है, जो रिलीज हो चुका है। गाने का नाम 'टच बडी' है और ये रिलीज के बाद से ही धूम मचा रहा है और फैंस सुनते ही जा रहे हैं।
Read more »
हम तेरे प्यार में सारा आलम...पापा-बेटी की सुरीली जुगलबंदी वायरल, 14 मिलियन व्यूजएक बेटी गाना गाते हुए लिरिक्स भूल जाती है, तभी उसके पिता उसका साथ देते हैं और दोनों मिलकर गाना पूरा करते हैं. यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.
Read more »
IPL 2026: 14 साल से मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता पहला मैच, MI vs KKR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी कमालमुंबई इंडियंस पिछले 13 सीजन से अपना पहला मैच नहीं जीत सकी है. रविवार को केकेआर के खिलाफ वानखेड़े में उसके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है. केकेआर चोटों और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से जूझ रही है, जबकि मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद हैं.
Read more »
MI VS KKR: मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद जीता ओपनिंग मैच, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से चटाई धूलMI VS KKR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद सीजन का पहला मैच जीता. इस मैच में MI ने केकेआर के दिए 221 रनों को सफलापूर्वक हासिल किया. खेल समाचार | IPL
Read more »
मेरठ पुलिस ने NCR में सक्रिय वाहन चोर गैंग के 5 बदमाश किए गिरफ्तार, 14 वाहन बरामदमेरठ पुलिस ने एनसीआर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक प्लॉट से 12 बाइक और 2 स्कूटी सहित कुल 14 वाहन बरामद किए गए।
Read more »
जल्द बजने वाली है बैंड-बाजा और बारात! अप्रैल-मई 2026 में शादी के केवल इतने ही दिन हैं शुभहिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र संस्कार माना गया है। खरमास के कारण रुके मांगलिक काम 14 अप्रैल के बाद शुरू हो जाएंगे।
Read more »
