राजधानी दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना लेकिन जाम ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत Rain
नई दिल्ली: भीषण गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली है. राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्की-फुल्की बारिश हुई. इसके बाद मौसम सुहाना तो हो गया लेकिन कई इलाकों में लोग जाम से परेशान दिखे.
इससे पहले बीती रात भी को रात में बारिश के साथ-साथ शहर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चली थी. बारिश के कारण प्रदूषकों के धुलने से वायु गुणवत्ता में भी सुधार आया है और मंगलवार को वह मध्यम श्रेणी में पहुंच गई.वायु गुणवत्ता प्रणाली तथा मौसम पूर्वानुमान एवं शोध संस्थान के अनुसार, मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 138 दर्ज किया जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली का एक्यूआई 147 दर्ज किया गया.बता दें 0 और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है. बारिश के कारण दिल्ली में कुल वायु की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. सफर ने कहा कि पीएम 2.5 का स्तर 64 और पीएम 10 का स्तर 156 दर्ज किया गया. सफर ने कहा, ‘वायु गुणवत्ता में और सुधार होगा और आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश/गरज के साथ छीटों के कारण बुधवार तक संतोषजनक होगा. हालांकि सफर का मॉडल अनुमान लगाता है कि एक्यूआई 17 मई तक खराब श्रेणी में जा सकता है, क्योंकि ऊपरी हवाएं उत्तर भारत में पराली जलाने का कुछ असर ला सकती है हालांकि सर्दियों के विपरीत हवाएं इतनी तेज हैं कि वह प्रदूषकों को जल्दी से तितर बितर कर सकती है.'मालूम हो उत्तर पश्चिम दिल्ली में धूल भरी आंधी के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब और गंभीर श्रेणी के बीच थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Alert: बदलेगा मौसम, दिल्ली/एनसीआर में धूल भरी आंधी, हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनीWeather Alert From Indian Meteorological Department दिल्ली/एनसीआर के साथ साथ हिमाचल प्रदेश और आस पास के इलाकों में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल सकती है।
Read more »
हिमाचल में बारिश व आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि से बागवानों को करोड़ों का नुकसानमई के दूसरे सप्ताह में भी हिमाचल में मौसम में अनिश्चितता बनी हुई है। तेज धूप के बाद बारिश व ओलावृष्टि का क्रम बीच-बीच में जारी है। WeatherUpdate Weather
Read more »
चुनावी मौसम में आम लोगों को राहत, 4 दिन में 1.27 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोलपेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बीते 4 दिन में पेट्रोल 1 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
हिमाचल में मौसम बदल रहा है करवट, सात जिलों में यलो अलर्ट जारीहिमाचल में मई में भी मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। गर्मी के बीच बारिश व ओलावृष्टि का सिलसिला प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में जारी है। सात जिलों में यलो अलर्ट जारी WeatherUpdate Rain SnowFall
Read more »
7 जिलों में येलो अलर्ट: रोहतांग-चूड़धार में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश– News18 हिंदीशिमला में रविवार को 1.1 एमएम, कुफरी में 6 एमएम और भुंतर, 5.8 एमएम, कुल्लू के स्योबाग 3.2 एमएम, डलहौजी में 3 एमएम, सुंदरनगर में 1 एमएम, मनाली में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है.
Read more »
मौसम हुआ सुहाना, अगले 2-3 दिन भी दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिशमौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. दिल्ली ही नहीं बंगलुरु, महाराष्ट्र के अकोला, राजस्थान के श्रीगंगानगर समेत देश के कई इलाकों में बारिश की फुहारों ने लोगों को झुलसानेवाली गर्मी से राहत दे दी है.
Read more »
19 मई तक सुहाना रहेगा मौसम, रुक-रुक कर हो सकती है बारिश, delhi ncr weather forecast thunderstorm activity is likely to continue says imd– News18 Hindiमौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 19 मई तक मौसम सुहाना बना रहेगा.
Read more »
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावटदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट PreMonsoonRain Monsoon2019 RaininDelhiNCR weatherupdate
Read more »
आज ही नहीं अगले तीन दिन तक दिल्ली-NCR में होगी तेज बारिश, जानिए मौसम का LIVE अपडेटमौसम विभाग के मुताबिक, 16, 17, 18 मई को दिल्ली में तेज बारिश होगी.
Read more »
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश, गर्मी से राहत-प्रदूषण में भी कमी-Navbharat TimesDelhi Samachar: कुछ इलाकों में सड़कों पर जलभराव की वजह से जाम भी लग गया है। सुबह का समय होने की वजह से दफ्तर के लिए निकले लोगों को परेशानी हुई।
Read more »
