मई के दूसरे सप्ताह में भी हिमाचल में मौसम में अनिश्चितता बनी हुई है। तेज धूप के बाद बारिश व ओलावृष्टि का क्रम बीच-बीच में जारी है। WeatherUpdate Weather
मई के दूसरे सप्ताह में भी हिमाचल में मौसम में अनिश्चितता बनी हुई है। तेज धूप के बाद बारिश व ओलावृष्टि का क्रम बीच-बीच में जारी है। शनिवार को प्रदेश के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि व बारिश हुई। रोहतांग दर्रे सहित मनाली व लाहुल की चोटियों में रुक-रुक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। रविवार को मौसम कुछ हद तक साफ हुआ है। लेकिन दो दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को शिमला व सिरमौर जिलों के कुछ क्षेत्रों सहित कई अन्य स्थानों में ओलावृष्टि से सेब, मटर, टमाटर, शिमला मिर्च, फ्रासबीन आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद होने की आशंका है। प्रदेश कृषि विभाग व बागवानी विभाग ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके लिए विभिन्न टीमों को जिम्मा सौंपा गया है। प्रदेश में सबसे अधिक ओलावृष्टि कुफरी में हुई। कुफरी में ओलों की तीन इंच मोटी परत बिछ गई। ओलावृष्टि से वाहनों को चलाने में दिक्कत आई। रोहतांग दर्रे सहित धुंधी की पहाड़ियों, मनालसू जोत, भृगु व दशौहर जोत, मकरवेद व शिकरवेद की पहाड़ियों, हामटा जोत, हनुमान टिब्बा व इंद्रकिला में बर्फ के फाहे गिरे। लाहुल घाटी में लेडी ऑफ केलंग जोत, दारचा की पहाडि़य़ों, कोकसर व गोंधला की चोटियों, पटन घाटी की चोटियों व मयाड़ घाटी की पहाड़ियों में भी बर्फ के फाहे गिरे। एक दिन में गिरा 9.
3 डिग्री तापमान पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पर्यटन नगरी मनाली में ठंड बढ़ गई है। कल्पा में एक ही दिन में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया। ऊना में न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और अधिकतम तामपान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शिमला के न्यूनतम तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी चलने के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने 13 व 14 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 16 मई तक मौसम के ऐसे ही तेवर रहने की संभावना है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »
पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को इजाजत दी है कि वह चुनाव आयोग के फैसलों के रिकॉर्ड दाखिल करने की अनुमति दी है. अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी. कांग्रेस सांसद की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि चुनाव आयोग ने इन शिकायतों का निपटारा किया है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को विस्तार से देखने और गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है. इसके तहत कितने वक्त में शिकायतों का निपटारा किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले में कारण दिए जाएं. ये मामला सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन का नहीं है बल्कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत है. सिंघवी ने कहा पीएम मोदी के खिलाफ 6 मामलों में 5 में असहमति थी. कांग्रेस को विस्तार से कारण भी नहीं बताए गए. ऐसे ही बयानों पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को सजा दी गई.
Read more »
चुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डभोपाल। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भोपाल में बारह मई को ही मतदान होना है और प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। चुनावी चाणक्य कहलाने वाले दिग्गी ने प्रचार के आखिरी सप्ताह में जो दांव चला है वो उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 10th may 2019 - देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत हो या आपके हाथ में मोबाइल फ़ोन, आज ये सब भारत में ही बन रहा है। अब भारत ने जल, थल, नभ के साथ साथ अंतरिक्ष में भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। अब दो चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। सभी राजनीतिक दल बचे हुए चरणों में भी जनादेश इकट्ठा करने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिमाचल प्रदेश में एक रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय हरियाणा के रोहतक में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल के हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 10th may 2019 - AAP नेता आतिशी से जुड़े अभद्र पर्चा विवाद पर हरभजन सिंह के बाद पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण भी गौतम गंभीर के समर्थन में उतर आए हैं। लक्ष्मण ने ट्वीट किया- 'कल के घटनाक्रम के बारे में सुनकर हैरान हूं | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। अब दो चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। सभी राजनीतिक दल बचे हुए चरणों में भी जनादेश इकट्ठा करने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिमाचल प्रदेश में एक रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल के हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 10th may 2019 - आरक्षण के मुद्दे को लेकर लालू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। अब दो चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। सभी राजनीतिक दल बचे हुए चरणों में भी जनादेश इकट्ठा करने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिमाचल प्रदेश में एक रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल के हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 10th may 2019 - दिल्ली: 1984 के सिख विरोधी दंगों पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। अब दो चरणों के लिए मतदान होना बाकी है। सभी राजनीतिक दल बचे हुए चरणों में भी जनादेश इकट्ठा करने के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिमाचल प्रदेश में एक रैली को संबोधित करेंगे। चुनावी हलचल के हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
