राजधानी के दंगल में 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका, मोदी को कितना दे पाएंगी चुनौती?

United States News News

राजधानी के दंगल में 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका, मोदी को कितना दे पाएंगी चुनौती?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 118 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

मोदी में दम है तो वह आखिरी 2 चरणों का चुनाव नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लड़कर दिखाएं: प्रियंका गांधी LoksabhaElections2019

बुधवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रही शीला दीक्षित के साथ रोड शो किया वहीं पीएम मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली की. पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले चुनौती दी थी कि अगर कांग्रेस में दम है तो वह राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाए.

इसका जवाब प्रियंका गांधी ने यह कहकर दिया कि अगर मोदी में दम है तो वह आखिरी 2 चरणों का चुनाव नोटबंदी और जीएसटी के नाम पर लड़कर दिखाएं.रोड शो के दौरान प्रियंका ने खुद को दिल्ली की बेटी बताया और मोदी से पूछा कि आप दिल्ली के बारे में क्या जानते हैं. मोदी जी दिल्ली 5 साल पहले आए हैं और मैंने 47 साल से दिल्ली की गलियां देखी हैं. प्रियंका ने कहा कि महरौली से लेकर मजनू का टीला मैं सारी दिल्ली जानती हूं. मैं दिल्ली वालों के दिल की बात बताती हूं.शीला दीक्षित का प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर बरसीं. उन्होंने पीएम मोदी की उस बात का भी जवाब दिया है कि जिसमें मोदी ने कांग्रेस को राजीव गांधी नाम पर चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था. प्रियंका ने कहा कि चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से किए थे और धोखा दिया उन पर लड़िए.पांच चरणों के चुनाव हो गए. दो चरण के चुनाव बचे हैं जिनमें 118 सीटों पर उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होना है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने इन 118 सीटों मे 77 सीटें जीती थीं. अब उनको बचाने की चुनौती उसकी है तो उसमें सेंध मारने की विपक्ष की. विपक्ष तभी सेंधमारी में कामयाब हो सकता है, जब बीजेपी के स्टार प्रचारक यानी पीएम नरेंद्र मोदी को घेरने में वह कामयाब हो पाएगा. कांग्रेस की ओर से राहुल और प्रियंका ने यह जिम्मा उठाया है. पहले राहुल सीधे पीएम मोदी पर हमला बोलते थे. अब प्रियंका ने भी भाई के रास्ते पर चलते हुए अपनी रैलियों में पीएम मोदी को चुनौती दे रही हैं.12 मई को जिन 59 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, उनपे पिछली बार बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 2, टीएमसी ने 8 और अन्य ने पांच सीटें जीती थी. 19 मई को जिन 59 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं उनमें पिछले बार बीजेपी ने 33, कांग्रेस ने 3, टीएमसी ने 9 और अन्य ने 14 सीटें जीती थीं. छठवें चरण में ही दिल्ली की सभी सातों सीटों पर चुनाव होने हैं.प्रियंका ने अपने रोड शो में मोदी को घेरने की पूरी कोशिश की. उन्होंने यह जताने का प्रयास भी किया कि दिल्ली में बीजेपी की लड़ाई कांग्रेस से है न कि आप से. लेकिन मोदी ने प्रियंका के रोड शो के बाद हुई रैली में दूसरे सवाल खड़े कर दिए. मोदी ने कहा कि उन पर आरोप लगाया जाता है कि सेना को वह अपनी जागीर मानने लगे हैं, लेकिन मोदी ने सवाल किया कि नामदार के परिवार ने पिकनिक मनाने के लिए आईएनएस विराट का टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया. अब देखना है कि प्रियंका या राहुल इसका क्या जवाब देते हैं. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण  में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश  की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »

सुरेश पचौरी की अगुआई में किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज लेकर शिवराज के घर पहुंचे कांग्रेसीसुरेश पचौरी की अगुआई में किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज लेकर शिवराज के घर पहुंचे कांग्रेसीलोकसभा अपडेट्स /किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज लेकर शिवराज सिंह के घर पहुंचे कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 ChouhanShivraj
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

बेटी की शादी के लिए जैन मंदिर से की भगवान के आभूषणों की चोरी, गिरफ्तारबेटी की शादी के लिए जैन मंदिर से की भगवान के आभूषणों की चोरी, गिरफ्तारवर्धमान नगर के जैन मंदिर की मूर्ति से स्वर्ण पत्र की चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, वाराणसी का है निवासी | Accused Arrested for stealing gold foil from jain derasar in rajkot
Read more »

रामलीला मैदान में पीएम मोदी का मेगा शो आज, 'आप' की भी होगी नजर– News18 हिंदीरामलीला मैदान में पीएम मोदी का मेगा शो आज, 'आप' की भी होगी नजर– News18 हिंदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रैली करेंगे. राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है. इस बार यहां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी ने इस बार अपने दो प्रत्याशी को बदल कर नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.
Read more »

दिल्ली के दंगल में दिग्गज, रामलीला मैदान में मोदी की रैली, प्रियंका भी करेंगी रोड शोदिल्ली के दंगल में दिग्गज, रामलीला मैदान में मोदी की रैली, प्रियंका भी करेंगी रोड शोदिल्ली में आज दिग्गजों की रैली .. LoksabhaElections2019
Read more »

दिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनरदिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनरबुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित में प्रियंका ने वोट मांगे. हालांकि, सीलमपुर इलाके में शीला दीक्षित को विरोध का भी सामना करना पड़ा.
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 8th May 2019 - बीते 5 वर्षों में जो भी कड़े फैसले लिए गए हैं, उसमें आपने हमेशा मेरा साथ दिया है। नेताओं-अफसरों की गाड़ियों से लाल बत्ती अगर उतरी है तो इसका कारण आप सभी हैंः पीएम मोदीLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 8th May 2019 - बीते 5 वर्षों में जो भी कड़े फैसले लिए गए हैं, उसमें आपने हमेशा मेरा साथ दिया है। नेताओं-अफसरों की गाड़ियों से लाल बत्ती अगर उतरी है तो इसका कारण आप सभी हैंः पीएम मोदीलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी 2 चरण और बाकी हैं जिनके लिए राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी की हरियाणा और दिल्ली में 3 रैलियां हैं। उनकी पहली रैली हरियाणा में हो चुकी है। इसके अलावा प्रियंका गांधी दिल्ली में रोड शो करेंगी। इस बीच पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई भी होगी। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

LIVE: दिल्ली के दंगल में पीएम मोदी, विजय संकल्प रैली में सरकार की उपलब्धियां गिनाईंLIVE: दिल्ली के दंगल में पीएम मोदी, विजय संकल्प रैली में सरकार की उपलब्धियां गिनाईंलोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में आज दिल्ली में बड़े नेताओं की रैलियों का दौर रहा। narendramodi BJP4India BJP4Delhi RahulGandhi priyankagandhi ArvindKejriwal AamAadmiParty Loksabha2019 Loksabha2019 loksabhaelections2019
Read more »

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:46:26