बैनर में लिखा था , 'डियर शीला जी, आपने गठबंधन ठुकराया, हम तुम्हें ठुकराते हैं.' प्रियंका ने विरोध के बैनरों को नजरअंदाज करते हुए अपना रोड शो जारी रखा है | PankajJainClick
दिल्ली की सात सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरों पर है. आज यानी बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के लिए प्रियंका ने वोट मांगे.
हालांकि, सीलमपुर इलाके में शीला दीक्षित को विरोध का भी सामना करना पड़ा. दरअसल, प्रियंका गांधी और शीला दीक्षित का रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरीरोड से गुजर रहा था. इस दौरान लोगों ने अपने घर के बाहर बैनर लटकाया. इस बैनर में लिखा है, 'डियर शीला जी, आपने गठबंधन ठुकराया, हम तुम्हें ठुकराते हैं.' प्रियंका ने विरोध के बैनरों को नजरअंदाज करते हुए अपना रोड शो जारी रखा है.— Delhi Congress May 8, 2019 क्यों हो रहा है विरोध 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर काफी मशक्कत की गई थी. हालांकि गठबंधन की ये जोड़तोड़ कामयाब नहीं हो सकी और इस लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है और 23 मई को मतगणना होगी. बता दें, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ लड़ना चाहती थी. दोनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति न बन पाने के कारण दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं हो पाया. इसके पीछे आम आदमी पार्टी हमेशा से शीला दीक्षित को जिम्मेदार ठहराती रही है. शीला ने भी कई बार सार्वजनिक मंचों से इस गठबंधन के खिलाफ बयान दिया था. शीला दीक्षित ने 'आप' से गठबंधन के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी. शीला ने चिट्ठी में 'आप' से गठबंधन का विरोध किया था. साथ ही शीला ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि अगर 'आप' से गठबंधन होता है तो भविष्य में कांग्रेस को नुकसान होगा. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका गांधी ने बताया, क्यों नहीं लड़ रहीं वाराणसी से चुनाव Priyanka reveals, why she is not contesting from Varanasi - Special Report AajTakआज स्पेशल रिपोर्ट में हम बात करेंगे प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में. हम बात करेंगे कि आखिर क्यों पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं प्रियंका गांधी वाडरा. साथ ही हम जानेंगे कि यूपी में कौन सी योग्यता देखकर प्रियंका ने प्रत्याशी चुने? किसे हराने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं प्रियंका? देखिए प्रियंका गांधी के साथ खास बातचीत.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: सांप से खेलकर फंस गईं प्रियंका! Special Report: Priyanka in trouble after snake attempt - Special Report AajTakयूं तो राजनीति में नागनाथ और सांपनाथ की बातें अक्सर होती हैं, लेकिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा सांपनाथ के फेर में पड़ गईं. रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका संपेरों की एक बस्ती में पहुंच गईं और सांपों से खेलने लगीं. प्रियंका का सांपों से यूं खेलना जानवरों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था पेटा को पसंद नहीं आया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »
बंगाल में भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट, तृणमूल पर आरोपLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट व भाजपा समर्थक के घर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की तरफ से तोड़फोड़ करने की खबर है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उत्तम मंडल के भाजपा का पोलिंग एजेंट बनने की सूचना के बाद कथित रूप से यह तोड़फोड़ की।
Read more »
तस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiलम्बे-चौड़े एरिया में फैला फॉर्म हाऊस. टेबलों पर सजी महंगी-महंगी बीयर, सिगरेट और शराब की बोतलें. हर एक टेबल पर शराब परोसती लड़कियां. हल्की रंग-बिरंगी लाइट में डीजे पर थिरकते कपल्स. जो डीजे पर नहीं था वो स्वीमिंग पूल में अपने पार्टनर के साथ मौजूद था. फॉर्म हाऊस के बाहर लगी थी 39 लग्जरी कारों की लाइन. इन्हीं के बीच-बीच मे कहीं महंगी बाइकें भी खड़ी हुईं थी. ऐसा ही कुछ नज़ारा था जब नोएडा के एसएसपी ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा.
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
दिल्ली के दंगल में दिग्गज, रामलीला मैदान में मोदी की रैली, प्रियंका भी करेंगी रोड शोदिल्ली में आज दिग्गजों की रैली .. LoksabhaElections2019
Read more »
