बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट, बीजेपी समर्थक के घर में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप -
Lok Sabha Election 2019: बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट, बीजेपी समर्थक के घर में तोड़फोड़, तृणमूल पर आरोप जनसत्ता ऑनलाइन May 6, 2019 9:45 AM भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल में बैरकपुर में भाजपा प्रत्याशी के साथ मारपीट की खबर है। यहां से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा उम्मीदवार ने कहा, ‘मुझ पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। इन गुंडों को बाहर से लाया गया था। ये लोग हमारे वोटरों को वोट नहीं देने के लिए डरा रहे हैं। मैं घायल हो गया हूं।’ इससे पहले उलूबेरिया संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले उदयनारायण पुर गांव में भाजपा समर्थक उत्तम मंडल के घर पर तोड़फोड़ की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के जैसे ही यह पता लगा कि मंडल यहां से भाजपा का पोलिंग एजेंट बना है। उन्होंने उसके घर पर हमला कर दिया। High drama in Barrackpore, West Bengal: BJP candidate Arjun Singh heckled.
@Tamal0401 reports from ground. | #May23WithTimesNow pic.twitter.com/bgXYvMF17Nबैरकपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उनके संसदीय क्षेत्र की एक महिला के बेटे का अपहरण कर लिया। उन्होंने कहा कि वो यह जानके लिए उस महिला के घर जा रहे हैं कि वास्तव में वहां क्या हुआ है।Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बंगाल: आसनसोल में BJP-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प, भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की तोड़ी कारभाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार को तोड़ा गया है. इसके लिए बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी पर आरोप लगाया है. पुलिस ने लाठीचार्ज करके दोनों पार्टियों के समर्थकों वहां से भगाया. हिंसा में कईयों के जख्मी होने की खबर है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग रोक दी गई है.
Read more »
लोकसभा चुनाव : पहला चरण- 69.50, दूसरा चरण- 69.44, तीसरा चरण-63.24, चौथे चरण में धीमा मतदान, इशारा किस ओर? 10 बातेंलोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आज शाम खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज थोड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बनने जा रही है. चौथे चरण के मतदान में पूरे देश की नजर पश्चिम बंगाल और बिहार की बेगूसराय की सीट पर है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा की खबर है. आसनसोल से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में हैं. वहीं बिहार की बेगूसराय सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, आजेडी के तनवीर हसन और जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में हैं. कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े लोग भी बेगूसराय की धरती पर पहुंचे थे. यह चरण बीजेपी के लिए भी काफी अहम है क्योंकि आज जिन 72 सीटों पर मतदान हो रहा है. उनमें से 45 सीटों पर 2014 में बीजेपी का क़ब्ज़ा था. ऐसे में बीजेपी के लिए ये चरण बेहद अहम है.
Read more »
ममता के 40 विधायक भाजपा के संपर्क में: मोदीपश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों में क्या कुछ कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने.
Read more »
महाराष्ट्र में वोटिंग के दौरान 'भाजपा का प्रचार' कर रहा कुत्ता हिरासत में– News18 हिंदीमहाराष्ट्र पुलिस ने एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कुत्ते और उसके मालिक को हिरासत में लिया क्योंकि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के तहत कुत्ते के ज़रिये भाजपा का प्रचार किया जा रहा था.
Read more »
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »
Cyclone FANI alert: ओडिशा के बाद आज रात बंगाल पहुंचेगा फानी, देश के इन शहरों में भी अलर्टपश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिणी और उत्तरी 24 परगना, हावड़ा, हुगली, झारग्राम एवं कोलकाता जिलों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम जिलों के भी इस तूफान से प्रभावित होने की आशंका है. ओडिशा में भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में भी तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है.
Read more »
पांचवे चरण में बंगाल की सात सीटें दांव पर, भारी मतदान से भाजपा बम-बमपश्चिम बंगाल में चार चरणों में लोकसभा की 18 सीटों पर भारी मतदान से बम-बम भाजपा अब पांचवें चरण में एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक के हथियार से जंग जीतने के सपने देख रही है। MamataOfficial BJP4India narendramodi AmitShah LokSabhaElection2019
Read more »
#VoteKaro: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बवाल, भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह जवानों से उलझेपांचवा चरण: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में हंगामा, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े LokSabhaElections2019 votekaro वोटकरो Mahasangram
Read more »
#VoteKaro: बंगाल में बवाल, भाजपा प्रत्याशी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोपVoteKaro : बंगाल में बवाल, भाजपा प्रत्याशी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप LokSabhaElections2019 WestBengal Mahasangram वोटकरो
Read more »
