Cyclone FANI alert: ओडिशा के बाद आज रात बंगाल पहुंचेगा फानी, देश के इन शहरों में भी अलर्ट

United States News News

Cyclone FANI alert: ओडिशा के बाद आज रात बंगाल पहुंचेगा फानी, देश के इन शहरों में भी अलर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

CycloneFani के चलते, ओडिशा के बाद बंगाल में हाई अलर्ट

चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के पुरी तट पर दस्तक दे चुका है. पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. राज्य में हाई अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक पुरी में 245 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है.

ओडिशा तट को पार करने के बाद फानी बंगाल में दस्तक देगा. तूफान फानी के कारण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 48 घंटे के लिए अपनी सभी चुनावी जनसभा रद्द कर दी हैं. वहीं सभी सरकारी स्कूलों ने आज से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. फानी को ध्यान में रखते हुए गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले कर दी गई है. इस चक्रवात से गंजाम, गजपति, खुर्दा, पुरी एवं जगतसिंहपुर, केन्द्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर एवं बालासोर सहित ओडिशा के कई तटीय जिलों के काफी प्रभावित होने का अंदेशा है.आंध्र प्रदेश में फानी तूफान का असर देखने को मिल रहा है. आंध्र प्रदेश के श्रीककुलम में बारिश और तेज हवा का प्रकोप जारी है. कलिंगपटनम और भीमुनिपटनम को अत्यधिक खतरे का निशान दिया गया है. इसके अलावा विशाखापटनम और रंगावरन बंदरगाह पर भी सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं.चक्रवाती तूफान फानी के प्रभाव के चलते ओडिशा में कोलकाता-चेन्नई मार्ग पर 220 से अधिक ट्रेनें शनिवार तक रद्द हो गईं हैं. उड्डयन नियामक डीजीसीए ने घोषणा की है कि भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर विमानों का आवागमन शुक्रवार को रद्द रहेगा. इसके साथ, अलग-अलग घरेलू फ्लाइटें भी प्रभावित हुई हैं. फानी से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु के भी प्रभावित होने की संभावना है. रद्द ट्रेनों में 140 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें तथा 83 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. चक्रवाती तूफान के वजह से कोलकाता-चेन्नई रूट के भद्रक-विजयनगरम खंड चार मई की दोपहर तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.गृह मंत्रालय ने बताया कि कुल मिलाकर 11.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ेगा, जिनमें से लगभग 3.3 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जानकारी दी कि बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से भुवनेश्वर से होने वाली सभी फ्लाइटें रोक दी गई हैं. शुक्रवार सुबह से कोलकाता एयरपोर्स से भी उड़ानें अस्थाई तौर पर रोक दी जाएंगी. हालात बेहतर होते ही उड़ानों को बहाल कर दिया जाएगा. रेलवे ने ओडिशा से रेलगाड़ियों का परिचालन पहले ही अस्थायी रूप से रोक दिया था. ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति को जानकारी दी है कि फानी तूफान से 10,000 गांव और 52 शहर एवं कस्बे इस तूफान से प्रभावित होंगे. ओडिशा सरकार द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का कार्य पहले से ही किया जा रहा है. सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जा रहे लोगों के रहने के लिए लगभग 900 तूफान आश्रय स्थल पहले ही तैयार कर लिए गए हैं.भारतीय मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दी है कि लगभग 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहर पैदा होगी, जिससे तटीय क्षेत्र से तूफान के टकराने के समय ओडिशा के गंजाम, खुर्दा, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों के निचले तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आ सकती है. लोगों तक सूचना पहुंचाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. एनडीआरएफ और ओडीआरएफ की टीमों राज्य में तैनात हैं. असुरक्षित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए जाने और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का भरपूर इंतजाम किया गया है. भारतीय तट रक्षक बल और भारतीय नौसेना ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए पोतों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है जबकि भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना को तीन राज्यों में तैयार रहने को कहा गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मनीष सिसोदिया की कांग्रेस-बीजेपी को चेतावनी- आतिशी पक्की क्षत्राणी है, बचकर रहनामनीष सिसोदिया की कांग्रेस-बीजेपी को चेतावनी- आतिशी पक्की क्षत्राणी है, बचकर रहनामनीष सिसोदिया ने कहा है कि मुझे दुख है कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर हमारी पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी के धर्म को लेकर झूठ फैला रहे हैं. सिसोदिया ने बीजेपी और कांग्रेस को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आतिशी का पूरा आतिशी सिंह है. वो राजपूतानी है. पक्की क्षत्राणी. उससे बचकर रहना.
Read more »

IPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीIPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीआईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 232 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की कोशिश की लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे. मुंबई ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के तौर पर दूसरे ही ओवर में गंवा दिया और इसके बाद अगले ओवर में रोहित शर्मा 12 रन बनाकर LBW आउट हो गए. हैरी गर्नी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के फेर में रोहित विकेट के बीच में पकड़े गए और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी.
Read more »

कैसे 5 साल में बदलता चला गया PM नरेंद्र मोदी के भाषणों का फोकसकैसे 5 साल में बदलता चला गया PM नरेंद्र मोदी के भाषणों का फोकसइंडिया टुडे के डेटा इंटेलीजेंस यूनिट (DIU) ने 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी के भाषणों का विश्लेषण किया और पाया कि उनके कंटेंट का फोकस कैसे बदला. मोदी के भाषणों में कैसे जोर गरीब की जगह चौकीदार पर आ गया. विश्लेषण के लिए हमने मोदी के 2014 और 2019 के पांच-पांच चुनाव पूर्व भाषणों को लिया. जैसे कि 2014 में पटना, वाराणसी, दिल्ली, चेन्नई और मेरठ. इसी तरह 2019 में भागलपुर, केंद्रपाड़ा, मुरादाबाद, पणजी और बुनियादपुर.
Read more »

अमेठी में आमने-सामने होंगे प्रियंका और योगी, यूपी और बिहार में PM मोदी की रैलीअमेठी में आमने-सामने होंगे प्रियंका और योगी, यूपी और बिहार में PM मोदी की रैलीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मंगलवार को तीन रैलियों हैं. पीएम मोदी पहली रैली बिहार में संबोधित करेंगे, उसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बहराइच और बाराबंकी में रैलियां करेंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चार चरण के चुनाव के बाद ये लोग चारों खाने चित हो चुके हैं. अब आने वाले चरणों में तय होना है कि उनकी हार कितनी बड़ी होगी और एनडीए की जीत कितनी भव्य होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा, जो जेल में हैं, जो जेल के दरवाजे पर हैं, जो बेल पर हैं, जो बेल के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं वो सब केंद्र में एक मजबूत सरकार को एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं करना चाहते.
Read more »

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनपाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के खिलाफ बिल के विरोध में कट्टरपंथी और धार्मिक संगठनपाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं के बीच सिंध विधानसभा में इसके खिलाफ लाए गए बिल का कट्टरपंथी और धार्मिक
Read more »

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

know all news and live updates about cyclone fani here - मौसम विभाग के डायरेक्टर एचआर विश्वास का कहना है कि लैंडफॉल की प्रक्रिया 8 बजे शुरू हुई थी। इसे पूरा होने में 2 घंटे का समय लग सकता है। | Navbharat Timesबंगाल की खाड़ी में उठा तूफान 'फोनी' प्रचंड रूप लेकर ओडिशा के तट पर पहुंच गया है। सुबह करीब आठ बजे यह तूफान ओडिशा के पुरी तट से टकराया। ओडिशा में इस समय तेज बारिश हो रही है। नुकसान को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। फोनी के मद्देनजर करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका है। जानिए पल-पल के अपडेट्स...
Read more »

ओडिशा LIVE: तेज हवा-बारिश जारी, गंजाम में गिरे पेड़ और बिजली के खंभेओडिशा LIVE: तेज हवा-बारिश जारी, गंजाम में गिरे पेड़ और बिजली के खंभेओडिशा LIVE: तेज हवा-बारिश जारी, गंजाम में गिरे पेड़ और बिजली के खंभे CycloneFaniUpdates Fanicyclone CycloneFani
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:10:51