हरियाणा में जाट बनाम ग़ैर-जाट मुद्दा है या सिर्फ़ शोर?

United States News News

हरियाणा में जाट बनाम ग़ैर-जाट मुद्दा है या सिर्फ़ शोर?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 192 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में जाट बनाम ग़ैर-जाट मुद्दा है या सिर्फ़ शोर?

हरियाणा में 12 मई को लोकसभा का चुनाव सम्पन्न हो जाएगा लेकिन इस समय हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि क्या हरियाणा में जाट बनाम ग़ैर-जाट का मुद्दा हक़ीक़त में मतदाताओं के सिर पर तारी है या फिर ये सिर्फ़ एक जुमला है.

फ़रवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के अचानक हिंसक हो जाने के बाद प्रदेश के कुछ ज़िलों में ख़ासकर जाट बहुलता वाले इलाक़ों में व्यापक पैमाने पर आगज़नी व लूटपाट की घटनाएं हुई थीं और बड़ी तादाद में सरकारी और निजी सम्पत्तियां आग के हवाले कर दी गई थीं.हिंसा व आगज़नी के लिए जाट समुदाय के लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया गया था और खट्टर सरकार के कई मंत्रियों ने तो बार-बार इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दोषी ठहराया. हालांकि राज्य सरकार के गठित किए गए प्रकाश जांच आयोग और सीबीआई ने इस मामले में हुड्डा के ख़िलाफ़ कोई तथ्य या सबूत नहीं पाया लेकिन अपने मंत्रियों के साथ-साथ ख़ुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हुड्डा पर लगातार हमले करते रहे.हरियाणा की राजनीति पर तीन किताबें लिख चुके राजनीतिक विश्लेषक पवन कुमार बंसल बताते हैं कि इन लोकसभा चुनावों में रोहतक और सोनीपत में 2016 में हुई हिंसा एक प्रमुख मुद्दा है. इन दोनों क्षेत्रों के इलाक़ों में उस वक़्त काफ़ी हिंसा और आगज़नी हुई थी. रोहतक से बीजेपी उम्मीदवार अरविंद शर्मा और सोनीपत से बीजेपी उम्मीदवार रमेश कौशिक इसी मुद्दे पर वोट माँग रहे हैं. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस से पिता-पुत्र भूपेन्द्र हुड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा खड़े हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कह चुके हैं कि आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदेश जलाने वालों के ख़िलाफ़ बीजेपी को वोट दीजिए. पवन कुमार बंसल कहते हैं कि बीजेपी सरकार हिंसा रोकने में असफल रही लेकिन लोगों की शिकायत ये भी है कि उस वक़्त भूपेन्द्र हुड्डा और दीपेन्द्र हुड्डा दिल्ली में बैठे रहे. बाद में जब भूपेन्द्र हुड्डा रोहतक आए तो लोगों ने उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की थी.दरअसल, बीजेपी फ़ोकस कर रही है जाट बेल्ट कि चार सीटों - रोहतक, सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ व हिसार पर जहाँ जाट समुदाय के काफ़ी वोट हैं.अपने बेटे दीपेंदर हुड्डा के साथ भूपेंद्र हुड्डा हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार सतीश त्यागी कहते हैं कि देखा जाए तो ग़ैर-जाट वोट मुद्दे जैसी कोई चीज़ है नहीं लेकिन ये एक रणनीति के तहत जाट वोट के बरक्स कुछ खड़ा कर ध्रुवीकरण करने के लिए किया गया. "जैसे हरियाणा की 90 सीटों में से अहीरवाल बेल्ट में तो यादव ही विधायक चुने जाते रहे हैं. 5-6 ऐसी सीट हैं जहाँ गुर्जर विधायक बनते रहे हैं. 17-18 सीटें ऐसी हैं जहाँ जाट विधायक नहीं चुने जाते. तो सारा मामला कुछ 30 सीटों का है जिसको लेकर ये जाट-ग़ैर जाट का मुद्दा बनाया गया है." अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष हैं हवा सिंह सांगवान. उनका कहना है कि कांग्रेस हो या अन्य पार्टियाँ, वे बीजेपी की इस जातिवादी रणनीति से गंभीरता से लड़ नहीं रहे हैं क्योंकि वो भी ऐसा ही चाहते हैं. "मैं ख़ुद सीआरपीएफ़ में कमांडेंट था. मैंने देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा देखी है. ऐसी हिंसा के बाद लोगों के दिमाग़ पर संप्रदाय हावी हो ही जाता है. 2016 में जो हुआ उसका असर इस बार चुनावों में दिखाई देगा."इमेज कॉपीरइट19 फरवरी 2016 की ये तस्वीर रोहतक में हुए हिंसक प्रदर्शनों की है. जाट आरक्षण के संबंध में हो रही एक रैली में दो विरोधी गुटों का झगड़ा हुआ जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए सरकार को सेना की मदद लेनी पड़ी. 2016 की हिंसा को लेकर विवादित रहे थे तत्कालीन बीजेपी नेता और सांसद राजकुमार सैनी. उन्होंने तब जाट समुदाय और कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला था. लेकिन बाद में बीजेपी से अलग होकर अपनी पार्टी बना ली. उन्होंने कहा कि 2014 में हम सभी लोगों ने मोदी को पिछड़ा समझ कर प्रधानमंत्री बनाया था. लेकिन जिन लोगों ने आरक्षण आंदोलन में तांडव किया, बीजेपी सरकार ने उन्हें मुआवज़े दिए, नौकरियाँ दीं."भाईचारे को हमने नहीं, भूपेन्द्र हुड्डा ने ख़त्म किया. 90 फ़ीसदी आबादी को चारा बना कर रखा था. जाट एकता के नारे दिए जाते थे." रोहतक से उम्मीदवार और तीन बार सांसद रहे दीपेन्द्र हुड्डा से जब हमने इंटरव्यू में उनकी जाट राजनीति करने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हरियाणा में दस साल रही लेकिन कभी जातियों के बीच भाईचारे पर कोई आँच नहीं आई लेकिन बीजेपी की सरकार ने भाईचारे को नुक़सान पहुँचाने का काम किया है. हरियाणा छोड़कर सिर्फ़ जाटों की राजनीति करने के आरोप पर क्या बोले दीपेंदर हुड्डा? वीडियो: सर्वप्रिया सांगवान/रुबाइयत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस चुनाव में 3 समीकरण बन रहे, लहर इस बार भी है और अंडर करंट हैइस चुनाव में 3 समीकरण बन रहे, लहर इस बार भी है और अंडर करंट हैअब तक के 4 चरण में 68.2% मतदान हुआ, यह 2014 के मुकाबले 1.8% ज्यादा मतदान प्रतिशत बरकरार रहना यानी सत्ताविरोधी लहर नहीं है | lok sabha election analysis by Sudhir Chaudhary
Read more »

ब्लैंक : फिल्म समीक्षाब्लैंक : फिल्म समीक्षाकहने को तो 'ब्लैंक' थ्रिलर है, लेकिन थ्रिलिंग मोमेंट्स बहुत कम हैं। सनी देओल लंबे समय बाद एक अच्छी भूमिका में नजर आए हैं। करण कापड़िया एक्शन सीन में जरूर अच्छे लगे, लेकिन अभिनय के मामले में वे बेहद कच्चे हैं।
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की सुनवाई बुधवार कोपीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव को इजाजत दी है कि वह चुनाव आयोग के फैसलों के रिकॉर्ड दाखिल करने की अनुमति दी है. अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी. कांग्रेस सांसद की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में कहा है कि  चुनाव आयोग ने इन शिकायतों का निपटारा किया है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को विस्तार से देखने और गाइडलाइन जारी करने की जरूरत है.  इसके तहत कितने वक्त में शिकायतों का निपटारा किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के फैसले में कारण दिए जाएं. ये मामला सिर्फ आचार संहिता के उल्लंघन का नहीं है बल्कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत है. सिंघवी ने कहा  पीएम मोदी के खिलाफ 6 मामलों में  5 में असहमति थी. कांग्रेस को विस्तार से कारण भी नहीं बताए गए. ऐसे ही बयानों पर दूसरी पार्टियों के नेताओं को सजा दी गई.
Read more »

डूब रही राजधानी जकार्ता को बदलेगा इंडोनेशिया! जानें और कौन कर चुका ऐसा-Navbharat Timesडूब रही राजधानी जकार्ता को बदलेगा इंडोनेशिया! जानें और कौन कर चुका ऐसा-Navbharat Timesइंडोनेशिया की वर्तमान राजधानी जकार्ता है। यह शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता जा रहा है। ऐसा अनुमान है कि कुछ सालों में यह शहर डूब जाएगा। इसके अलावा यातायात की गंभीर समस्या भी दिन ब दिन और विकराल रूप धारण करती जा रही है। इन चीजों को देखते हुए इंडोनेशिया अपनी राजधानी को बदलने की योजना बना रहा है। इंडोनेशिया इकलौता ऐसा देश नहीं है जो अपनी राजधानी बदलने की योजना बना रहा है। इससे पहले भी कई देशों ने अपनी राजधानी बदली है। आइए आज उन देशों के बारे में जानते हैं जिसने अपनी राजधानी बदली...(फोटो: साभार GettyImages)
Read more »

चुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डचुनाव के आखिरी समय में दिग्विजय के इस दांव से भाजपा परेशान, साबित हो सकता है ट्रंप कार्डभोपाल। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है, ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने वोटरों को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भोपाल में बारह मई को ही मतदान होना है और प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह अपने पूरे दमखम से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। चुनावी चाणक्य कहलाने वाले दिग्गी ने प्रचार के आखिरी सप्ताह में जो दांव चला है वो उनके लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है।
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

SBI खाताधारक हैं तो घर बैठे ट्रांसफर कर सकते हैं शाखा, यह है तरीकाSBI खाताधारक हैं तो घर बैठे ट्रांसफर कर सकते हैं शाखा, यह है तरीकाऑनलाइन शाखा ट्रांसफर करने के लिए बैंक में आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है, वरना यह काम नहीं हो पाएगा।
Read more »

बाबा रामदेव की पतंजलि के लिए टेंशन बना सिंगापुर का ये बैंक, पहुंचा कोर्ट– News18 हिंदीबाबा रामदेव की पतंजलि के लिए टेंशन बना सिंगापुर का ये बैंक, पहुंचा कोर्ट– News18 हिंदीबाबा रामदेव की पतंजलि पर फंस सकती है मुश्किलों में, जानें क्या है वजह.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:00:17