प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रैली करेंगे ElectionsWithNews18 BattleOf2019
की सभी 7 सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होना है. इस बार यहां आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी.
बीजेपी ने इस बार अपने दो प्रत्याशी बदल कर नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में पीएम मोदी की सिर्फ एक ही रैली होगी. लेकिन, बीजेपी इस मेगा रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. रैली को कामयाब बनाने के लिए बीजेपी पिछले कई दिनों से जी-जान से जुटी हुई थी.बीजेपी की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है कि मेगा रैली में करीब दो से ढाई लाख लोगों की भीड़ जुटेगी. रैली में भीड़ लाने के लिए बीजेपी ने अपने फ्रंटल संगठन पूर्वांचल मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा को सक्रिय कर दिया है. सभी को बसों की जिम्मेदारी दी गई है. जानकारों की मानें तो रैली के लिए करीब 5 हजार बसें लगाई गई हैं. वहीं पदाधिकारियों की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि रैली की भीड़ मेट्रो ट्रेन और अपने निजी वाहन से भी आएगी. इसके लिए प्रचार-प्रसार शुरु हो गया है. खास बात ये है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के रैली स्थल तक पहुंचने वाले रूट पर अनूठे अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा.स्वागत के लिए जगह-जगह पारंपरिक वाद्य यंत्र लिए वादक खड़े होंगे. ये अपने अंदाज में पीएम का स्वागत करेंगे. वहीं कार्यकर्ताओं की भीड़ भी सड़क के किनारे खड़ी होगी. ये मोदी-मोदी के नारे लगाएगी. इस रैली को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता विजय गोयल ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री की रैली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी को उम्मीद है कि इस रैली में मुस्लिम महिलाएं और पहली बार मतदान करने वाले युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे. गोयल ने कहा कि पार्टी ने रामलीला मैदान को उसके राजनीतिक महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की बुधवार की रैली के लिए चुना. विजय गोयल ने दावा किया कि यह सभा दिल्ली की सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा होगी. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सड़क किनारे बड़ी-बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी और रैली के लिए नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद से लोगों को लाने के लिए व्यवस्था की गई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रासारे जहां में चुनावी चर्चा / मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रा NarendraModi Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 PrimeMinister
Read more »
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
बिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्याबिहार के अररिया में मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या Bihar Araria CattleTheft Lynching बिहार अररिया मवेशीचोरी लिंचिंग
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »
सुरेश पचौरी की अगुआई में किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज लेकर शिवराज के घर पहुंचे कांग्रेसीलोकसभा अपडेट्स /किसानों की कर्जमाफी के दस्तावेज लेकर शिवराज सिंह के घर पहुंचे कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 ChouhanShivraj
Read more »
पूर्वांचल में छठे चरण का रण, जहां मुलायम फेल वहां अखिलेश यादव करेंगे खेल?लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे. ये सारी सीटें पूर्वांचल इलाके में आती है. पिछले चुनाव में पूर्वांचल में मोदी लहर की रफ्तार को कम करने के लिए सपा के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ सीट से मैदान में उतरे थे. इस बार मुलायम की तर्ज पर उनके बेटे अखिलेश यादव पूर्वांचल को साधने के लिए मैदान में हैं.
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
बेटी की शादी के लिए जैन मंदिर से की भगवान के आभूषणों की चोरी, गिरफ्तारवर्धमान नगर के जैन मंदिर की मूर्ति से स्वर्ण पत्र की चोरी का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, वाराणसी का है निवासी | Accused Arrested for stealing gold foil from jain derasar in rajkot
Read more »
