बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के बिहार में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया है। कांग्रेस और AAP ने आरोप लगाया कि राकेश सिन्हा ने फरवरी में दिल्ली विधानसभसभा चुनाव में वोट डाला था, और अब बिहार में वोट डाल रहे हैं।
नई दिल्लीः पूर्व बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा के बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया है। उन पर दिल्ली और बिहार दोनों जगह वोट डालने के आरोप लगे हैं। विपक्षी दलों कांग्रेस , आम आदमी पार्टी के हमलावर होने के बाद राकेश सिन्हा ने पलटवार किया है। राकेश सिन्हा ने कहा कि राजनीति इतनी हल्की हो सकती है इसका अंदाजा उन्हें नहीं था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम दिल्ली के मतदाता सूची में था। लेकिन बिहार की राजनीति में सक्रियता के कारण उन्होंने अपना नाम गांव मनसेर पुर करा लिया। राकेश सिन्हा मानहानि का मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है।दिल्ली के बाद बिहार में वोट डालने पर बवालअसल में, आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। वोट डालने के बाद राकेश कुमार सिन्हा ने बेगुसराय स्थित अपने गांव में मतदान की फोटो शेयर की। इसके बाद विपक्षी दलों कांग्रेस और AAP ने दिल्ली वोटिंग की पुरानी पोस्ट दिखाकर चुनाव आयोग को घेरा। विपक्ष ने नियमों का हवाला देकर कहा कि एक नागरिक एक साथ दो राज्यों में वोट नहीं डाल सकत? आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी पर 'वोटर फ्रॉड' के आरोप लगाए। दोनों दलों का दावा है कि बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भी मतदान किया। जबकि इससे पहले वह फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे 'बड़ा खुलासा' बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने फरवरी में द्वारका से वोट डाला था और अब बिहार में फिर मतदान किया है। उन्होंने इसे खुलेआम धोखाधड़ी बताया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राकेश सिन्हा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं, ऐसे में वे बिहार का पता कैसे दिखा सकते हैं? अगर हमने बीजेपी की चोरी पकड़ ली है तो क्या वे सुधर जाएंगे? बिल्कुल नहीं, वे खुलेआम चोरी करेंगे।' कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भारद्वाज के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा, 'बीजेपी नेता राकेश सिन्हा ने फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला और 5 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव में भी मतदान किया। यह किस योजना के तहत संभव है? राकेश सिन्हा का जवाब और सफाईविपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि उनका नाम फरवरी में दिल्ली की वोटर लिस्ट में था, लेकिन अब उन्होंने अपना पता बिहार के बेगूसराय जिले के मानसरपुर गांव में बदलवा लिया है, क्योंकि वे वहां की राजनीति में सक्रिय हैं। राकेश सिन्हा ने आरोपों पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी भी दी। राकेश सिन्हा ने एक्स पर लिखा, 'मुझे अंदाज़ा नहीं था कि राजनीति इतनी नीची हो सकती है। जो संविधान में विश्वास पर सवाल उठाते हैं, उन्हें सौ बार सोचना चाहिए। मेरा नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में था, लेकिन बिहार की राजनीति में सक्रियता के कारण मैंने अपना नाम बेगूसराय के मानसरपुर गांव में बदलवा लिया। क्या मुझे इसके लिए मानहानि का केस दायर करना चाहिए?' राकेश सिन्हा ने कहा कि उनका पैतृक घर बेगूसराय में है। मैं मिट्टी से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं। मैं अपने गांव वोट डालने छुट्टी लेकर और खर्च करके गया। कौन संविधान के मूल्यों की बात कर रहा है? आम आदमी पार्टी लोकतंत्र पर धब्बा है। उन्होंने अपने अपडेटेड वोटर लिस्ट की फोटो भी साझा की, जिसमें उनका पता मानसरपुर, बेगूसराय दर्ज था। AAP की पलटवार प्रतिक्रियासौरभ भारद्वाज ने राकेश सिन्हा की सफाई पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वे अभी भी मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ा रहे हैं, तो उन्होंने पता कैसे बदला? राजनीतिक सक्रियता के लिए वोट बदलना कहां जरूरी है? बीजेपी कब तक मानहानि के केसों से लोगों को डराती रहेगी? आपकी सरकार ने पहले भी कई केस किए हैं, एक और सही। AAP नेता ने यह भी दावा किया कि सिन्हा ने बिहार में 28 अप्रैल को नया वोटर आईडी बनवाया, जबकि 4 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन चुनाव में वोट मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार व्यक्ति को वहीं वोट डालने का अधिकार है, जहां वह काम करता और रहता है, न कि अपने पैतृक गांव में।.
नई दिल्लीः पूर्व बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा के बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने को लेकर विवाद हो गया है। उन पर दिल्ली और बिहार दोनों जगह वोट डालने के आरोप लगे हैं। विपक्षी दलों कांग्रेस , आम आदमी पार्टी के हमलावर होने के बाद राकेश सिन्हा ने पलटवार किया है। राकेश सिन्हा ने कहा कि राजनीति इतनी हल्की हो सकती है इसका अंदाजा उन्हें नहीं था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम दिल्ली के मतदाता सूची में था। लेकिन बिहार की राजनीति में सक्रियता के कारण उन्होंने अपना नाम गांव मनसेर पुर करा लिया। राकेश सिन्हा मानहानि का मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है।दिल्ली के बाद बिहार में वोट डालने पर बवालअसल में, आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। वोट डालने के बाद राकेश कुमार सिन्हा ने बेगुसराय स्थित अपने गांव में मतदान की फोटो शेयर की। इसके बाद विपक्षी दलों कांग्रेस और AAP ने दिल्ली वोटिंग की पुरानी पोस्ट दिखाकर चुनाव आयोग को घेरा। विपक्ष ने नियमों का हवाला देकर कहा कि एक नागरिक एक साथ दो राज्यों में वोट नहीं डाल सकत?आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी पर 'वोटर फ्रॉड' के आरोप लगाए। दोनों दलों का दावा है कि बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भी मतदान किया। जबकि इससे पहले वह फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हैं। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे 'बड़ा खुलासा' बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने फरवरी में द्वारका से वोट डाला था और अब बिहार में फिर मतदान किया है। उन्होंने इसे खुलेआम धोखाधड़ी बताया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राकेश सिन्हा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं, ऐसे में वे बिहार का पता कैसे दिखा सकते हैं? अगर हमने बीजेपी की चोरी पकड़ ली है तो क्या वे सुधर जाएंगे? बिल्कुल नहीं, वे खुलेआम चोरी करेंगे।' कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी भारद्वाज के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा, 'बीजेपी नेता राकेश सिन्हा ने फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाला और 5 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव में भी मतदान किया। यह किस योजना के तहत संभव है?राकेश सिन्हा का जवाब और सफाईविपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि उनका नाम फरवरी में दिल्ली की वोटर लिस्ट में था, लेकिन अब उन्होंने अपना पता बिहार के बेगूसराय जिले के मानसरपुर गांव में बदलवा लिया है, क्योंकि वे वहां की राजनीति में सक्रिय हैं। राकेश सिन्हा ने आरोपों पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी भी दी। राकेश सिन्हा ने एक्स पर लिखा, 'मुझे अंदाज़ा नहीं था कि राजनीति इतनी नीची हो सकती है। जो संविधान में विश्वास पर सवाल उठाते हैं, उन्हें सौ बार सोचना चाहिए। मेरा नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में था, लेकिन बिहार की राजनीति में सक्रियता के कारण मैंने अपना नाम बेगूसराय के मानसरपुर गांव में बदलवा लिया। क्या मुझे इसके लिए मानहानि का केस दायर करना चाहिए?' राकेश सिन्हा ने कहा कि उनका पैतृक घर बेगूसराय में है। मैं मिट्टी से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं। मैं अपने गांव वोट डालने छुट्टी लेकर और खर्च करके गया। कौन संविधान के मूल्यों की बात कर रहा है? आम आदमी पार्टी लोकतंत्र पर धब्बा है। उन्होंने अपने अपडेटेड वोटर लिस्ट की फोटो भी साझा की, जिसमें उनका पता मानसरपुर, बेगूसराय दर्ज था।AAP की पलटवार प्रतिक्रियासौरभ भारद्वाज ने राकेश सिन्हा की सफाई पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वे अभी भी मोतीलाल नेहरू कॉलेज में पढ़ा रहे हैं, तो उन्होंने पता कैसे बदला? राजनीतिक सक्रियता के लिए वोट बदलना कहां जरूरी है? बीजेपी कब तक मानहानि के केसों से लोगों को डराती रहेगी? आपकी सरकार ने पहले भी कई केस किए हैं, एक और सही। AAP नेता ने यह भी दावा किया कि सिन्हा ने बिहार में 28 अप्रैल को नया वोटर आईडी बनवाया, जबकि 4 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन चुनाव में वोट मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार व्यक्ति को वहीं वोट डालने का अधिकार है, जहां वह काम करता और रहता है, न कि अपने पैतृक गांव में।
Bihar Assembly Election AAP Congress राकेश सिन्हा कांग्रेस आम आदमी पार्टी बिहार चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ED Raid: अस्पताल निर्माण घोटाले में ईडी रेड पर गरमाई सियासत, AAP-BJP आई आमने-सामनेED Raids on Saurabh Bhardwaj House in Hospital Construction Case AAP vs BJP ED Raid: अस्पताल निर्माण घोटाले में गरमाई सियासत, AAP-BJP आई आमने-सामने, जमकर लगाए आरोप राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
केजरीवाल बोले- मोदी ने अमेरिकी कपास पर 11% टैक्स हटाया: यह किसानों के साथ धोखा: केंद्र ने कहा- टेक्सटाइल इं...Aam Aadmi Party (AAP) Arvind Kejriwal Update.
Read more »
AAP MLA Arrested: পুলিসের হাত ফসকে পালাল পরকীয়া-ধ*র্ষণে অভিযুক্ত আপ বিধায়ক! টান টান নাটক...AAP MLA Harmeet Singh arrested on rape and cheating charges
Read more »
जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक की गिरफ्तारी ने क्या बीजेपी-विरोधी गोलबंदी का दरवाजा खोल दिया है?जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगे PSA ने सियासी भूचाल ला दिया है.
Read more »
WATCH: তোমার দম থাকলে ওই ২৬ বিধবাকে...! পহেলগাঁও কাণ্ড টেনে সূর্যকে বেনজির আক্রমণ AAP নেতার...AAP Leader Saurabh Bharadwaj Attacks Suryakumar Yadav Over Pahalgam Terror Attack 2025
Read more »
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में टाइप-7 बंगला अलॉट: नया पता-95 लोधी एस्टेट; CM आवास छोड़ने के बाद पार्टी सांसद...Aam Aadmi Party (AAP) Leader Arvind Kejriwal New Bungalow Details Update; दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नया बंगला अलॉट हुआ है
Read more »
