जम्मू-कश्मीर में AAP विधायक मेहराज मलिक पर लगे PSA ने सियासी भूचाल ला दिया है.
जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी ने सारे राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं. विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाकर कर चल रहे भी लगता है पलटी मार ली है.
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी डोडा के विधायक पर PSA यानी जन सुरक्षा अधिनियम लगाने के विरोध में खड़े हो गए हैं. मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में भी उमर अब्दुल्ला जिस तरह केंद्र के साथ टकराव की राजनीति न करने के पक्षधर नजर आ रहे थे, ऐसा लगता था कि वो बार बार ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरह वो तकरार बिल्कुल नहीं चाहते. लेकिन, आज की तारीख में वो सीधे अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हो गए हैं. नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला तो आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को समर्थन देने वहां भी पहुंचे थे, जहां उनको नजरबंद करके रखा गया था. संजय सिंह आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने गए थे. पब्लिक सेफ्टी एक्ट का इस्तेमाल आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ किया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि PSA का इस्तेमाल किसी मौजूदा विधायक के खिलाफ हुआ है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तो हैरानी जता ही रहे हैं, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस ने भी जम्मू कश्मीर प्रशासन के ताजा एक्शन का विरोध किया है. Advertisement केजरीवाल के विधायक पर एक्शन से कश्मीर में कोहरामअभी तीन महीने पहले ही आम आदमी पार्टी ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था. 2024 में हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भी एक सीट पर जीत मिली थी. सरकार बनी तो डोडा विधायक मेहराज मलिक के जरिए अरविंद केजरीवाल ने उमर अब्दुल्ला को समर्थन दिया था. लेकिन, बाद में एकमात्र विधायक का सपोर्ट वापस भी ले लिया. मेहराज मलिक ने समर्थन वापस लेते वक्त अपने नेता अरविंद केजरीवाल की मिसाल दी, और उमर अब्दुल्ला पर चुनावों में जनता से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया. मेहराज मलिक ने कहा कि ऐसी ही सूरत में 49 दिन की सरकार से अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था. मेहराज मलिक का कहना था कि ऐसा भी नहीं है कि उमर अब्दुल्ला की सरकार जनता के लिए कुछ कर नहीं सकती, बल्कि वो करना ही नहीं चाहती. लेकिन, बदले राजनीतिक हालात में उमर अब्दुल्ला और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी खुलेआम गुंडई पर उतर आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला हमारे सांसद संजय सिंह से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनको मिलने तक नहीं दिया. Advertisement वीडियो में फारूक अब्दुल्ला का कहना है, ये यहां की स्थिति है... यहां एक निर्वाचित सरकार है, लेकिन लगता है कि उपराज्यपाल ही इसे चला रहे हैं... देश को इस स्थिति से अवगत कराया जाना चाहिए.मेहराज मलिक के पिता ने उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर बेटे को छुड़ाने की अपील की है. मेहराज मलिक के पिता का कहना है कि वो अदालती लड़ाई में नहीं फंसना चाहते. मुलाकात के दौरान उमर अब्दुल्ला भी कोई ठोस आश्वासन नहीं दे पाए, उनकी अपनी संवैधानिक मजबूरी है. बस इतना ही कहा कि देखते हैं क्या कर सकते हैं. उमर अब्दुल्ला का सवाल है, अगर आपको उनके व्यवहार पर आपत्ति थी, तो इसे विधानसभा सचिवालय या अध्यक्ष के सामने उठाया जा सकता था, लेकिन पीएसए का इस्तेमाल गलत है. संवाददाताओं से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा, डोडा के विधायक के खिलाफ पीएसए का इस्तेमाल गलत है... और अब आपने एक राज्यसभा सदस्य को अवैध रूप से हिरासत में लेकर इस गलती को और बड़ा बना दिया है... क्या आपने उन्हें हिरासत में लेने का कोई आदेश दिया है?अपशब्द कहने पर PSA की कार्रवाई!अब तो साफ साफ नजर आ रहा है कि अरविंद केजरीवाल की ही तरह केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी उमर अब्दुल्ला के भी निशाने पर है. और वो भी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ही टार्गेट कर रहे हैं, ये जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है... और इससे जो संदेश जा रहा है वो भी अच्छा नहीं है... जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें अपने अपने एक्ट पर फिर से विचार करना चाहिए. Advertisement आम आदमी पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस की ही तरह पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती का कहना है, हो सकता है कि उनका तरीका गलत हो... लहजा भी गलत हो, लेकिन पीएसए की कार्रवाई गलत है. कांग्रेस ने भी पीएसए की कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है - और आम लोग तो सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक मेहराज मलिक के खिलाफ पीएसए की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. डोडा के विधायक मेहराज मलिक पर PSA की कार्रवाई डीसी हरविंदर सिंह के साथ हाल के उनके टकराव के बाद की गई है. मेहराज मलिक पर आरोप है कि डोडा की एक सभा में वो डीसी और उनके परिवार वालों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए थे. उसके बाद फौरन पीएसए की कार्रवाई हुई, और मेहराज मलिक को डोडा डाक बंगले से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया. मेहराज मलिक को कठुआ जेल में रखा गया है. पुलिस ने मेहराज मलिक केस में जो डोजियर तैयार किया है उसमें उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 18 एफआईआर और 16 रोजनामचे की रिपोर्टों का हवाला दिया है. पीएसए के तहत किसी भी व्यक्ति को दो साल के लिए जेल में बंद किया जा सकता है, और उसके लिए ट्रायल की भी जरूरत नहीं होती है. Advertisement ताज्जुब की बात ये है कि विधायक के खिलाफ कार्रवाई डीसी और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ अपशब्द कहने के बाद हुई है. अगर बात बस इतनी ही है, तो साधारण एक्शन होने पर मेहराज मलिक पहली ही पेशी में कोर्ट से छूट जाते. और, लंबे समय तक जेल में रखने के लिए पीएसए आसान, मजबूत और टिकाऊ उपाय लगता है. अव्वल तो ऐसी कार्रवाई प्रशासन की तरफ से तब की जाती है जब इलाके में व्यक्ति विशेष से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने की आशंका हो, लेकिन क्या ये मामला भी ऐसा ही है. क्या किसी डीसी और उनके परिवार को अपशब्द कहने भर के लिए पीएसए लागू किया जा सकता है? जैसे राजनीति में निजी हमले होते हैं, वैसे ही ये केस भी लग रहा है. सोशल मीडिया और सड़क पर लोगों के उतर आने और आपसी विरोध के बावजूद आम आदमी पार्टी के विधायक के समर्थन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से लेकर कांग्रेस और महबूबा मुफ्ती तक का एक स्वर में विरोध करना प्रशासनिक एक्शन पर यूं ही सवाल खड़े करता है - क्या बीजेपी और मनोज सिन्हा से कोई राजनीतिक चूक हो गई है?---- समाप्त ---- ये भी देखें
Omar Abdullah Arvind Kejriwal Jammu Kashmir Controversy Farooq Abdullah Sanjay Singh Jammu Kashmir Politics AAP MLA Arrest Omar Abdullah Support PDP Mehbooba Mufti Congress On PSA Lg Manoj Sinha Bjp जम्मू कश्मीर राजनीति आप विधायक गिरफ्तारी उमर अब्दुल्ला मेहराज मलिक PSA अरविंद केजरीवाल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्लीः मदद को लेकर BJP ने AAP को घेरा... बाढ़ प्रभावितों तक राहत सरकार पहुंचाए, बोले- अरविंद केजरीवालदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ का पानी निचले इलाकों से तो उतर गया। इससे प्रभावित हजारों परिवारों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष और आप नेता आतिशी ने दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग दिल्ली सरकार से की...
Read more »
AAP MLA मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री उमर की टिप्पणी, लोकतंत्र के लिए खतरा बतायाजम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आप विधायक मेहराज मलिक को जन सुरक्षा अधिनियम के तहत बंदी बनाने का विरोध किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एक निर्वाचित विधायक को इस तरह बंदी बनाना लोकतंत्र के लिए घातक है और इससे प्रदेश की जनता का विश्वास कमजोर...
Read more »
AAP नेता संजय सिंह हाउस अरेस्ट, प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक्शनआम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह इस समय जम्मू कश्मीर में है. वह पार्टी विधायक मेहराज मलिक को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था. वह इस गिरफ्तारी के विरोध में आवाज बुलंद करने श्रीनगर पहुंचे थे.
Read more »
Jammu Kashmir: डोडा विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर बवाल, AAP MP संजय सिंह सहयोगियों के साथ श्रीनगर में नजरबंदडोडा से आप विधायक मेहराज मलिक पर पीएसए लगाने के बाद रियासी में बवाल मच गया। आप सांसद संजय सिंह और दिल्ली के विधायक इमरान हुसैन श्रीनगर पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.
Read more »
संजय सिंह का दावा- श्रीनगर में नजरबंद किया: फारूक को मिलने से रोका; AAP MLA की गिरफ्तारी के विरोध में प्रेस...Sanjay Singh House Arrest Upate. Follow Jammu Kashmir Doda AAP MLA Mehraj Malik Arrest Case Update On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा में अभी भी तनाव: AAP MLA मलिक की गिरफ्तारी के तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, इंटरनेट बंदजम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आप विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुए प्रदर्शनों के चलते कर्फ्यू जारी है और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्कूल रविवार तक बंद...
Read more »
