Aam Aadmi Party (AAP) Arvind Kejriwal Update.
यह किसानों के साथ धोखा: केंद्र ने कहा- टेक्सटाइल इंडस्ट्री की डिमांड के लिए ऐसा कियादिल्ली में AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टैरिफ को लेकर सरकार की आलोचना की। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका को कपास पर लगने वाली 11% इम्पोर्ट ड्यूटी हटाकर भारतीय किसानों के साथ धोखा किया है। केजरीवाल ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में भारत को अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए था। लेकिन PM मोदी अमेरिकी सामानों को टैक्स फ्री कर रहे हैं। यह फैसला भारतीय किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देगा।' केजरीवाल के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की और बताया कि अमेरिका से आने वाली कपास को टैक्स फ्री करने की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, घरेलू टेक्सटाइल इंडस्ट्री की डिमांड पूरी करने के लिए यह कदम उठाया गया है।"पिछले कुछ दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने पीठ पीछे, चोरी-चोरी कुछ ऐसे फैसले लिए, जो देश भर के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। 90-95% किसानों को पता ही नहीं कि क्या हो गया और जब ये फैसले सामने आएंगे, तो ढेरों किसान आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं होगा।" "अमेरिका से आने वाली कपास पर पहले 11% ड्यूटी लगती थी। केंद्र ने अमेरिका को इससे छूट दे दी है। अब 19 अगस्त से 30 सितंबर, यानी 40 दिनों तक अमेरिका से आने वाले कपास पर टैक्स नहीं लगेगा। इससे देश के बाजार में अमेरिकी कपास भारतीय कपास की तुलना में 15-20 रुपए प्रति किलो सस्ती हो जाएगी।' "30 सितंबर तक टेक्सटाइल इंडस्ट्री सस्ते दामों पर अमेरिकी कपास खरीदेंगे। जब हमारा किसान अक्टूबर में मंडियों और बाजारों में अपनी कपास लेकर जाएगा, तो वह कौन खरीदेगा। क्योंकि टेक्सटाइल इंडस्ट्री की जरूरत तो पहले ही पूरी हो चुकी होगी।" "लोग कह रहे हैं कि अमेरिका में अडाणी का केस चल रहा है। अडाणी की गिरफ्तारी होने वाली है। अडाणी को बचाने के लिए PM देश को दांव पर लगा रहे हैं। अगर ऐसा है तो ये देश के लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।"7 सितंबर को गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के चोटीला में किसानों के हक में सभा करेगी। सुरेंद्रनगर में गुजरात के सबसे ज्यादा कपास उगाने वाले किसान रहते हैं। मैं सभी राजनीतिक दलों और किसान संगठनों को कहना चाहता हूं कि इन गरीब किसानों को बचाने के लिए हमें एक साथ खड़ा होना पड़ेगा।"केजरीवाल ने कहा, 'अमेरिका ने यूरोपियन यूनियन से आने वाली कारों पर 25% टैरिफ लगाया। इसके बाद यूरोपियन यूनियन ने अमेरिकी बाइकों पर 50% टैरिफ लगाया। अमेरिका ने चीन पर 145% टैरिफ लगाया तो चीन ने भी 125% टैरिफ लगाया। कनाडा ने 35% टैरिफ का जवाब 25% टैरिफ से दिया।' 'जिन-जिन देशों की सरकार ने ट्रम्प के खिलाफ खड़े होकर डटकर, बहादुरी से जवाब दिया है, उन देशों के सामने ट्रम्प को झुकना पड़ा। ट्रम्प एक कायर, बुजदिल आदमी है। पता नहीं PM मोदी की क्या मजबूरी है कि वे भीगी बिल्ली बने हुए हैं।' दिल्ली के पूर्व CM ने कहा, 'हमारा देश दो तरफ से मार खा रहा है। एक तरफ ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया। इससे हमारी घरेलू इंडस्ट्री बंद होने के कगार पर है। उनका सारा एक्सपोर्ट बंद हो गया है। दूसरी तरफ, PM मोदी अमेरिकी सामान पर टैरिफ खत्म कर रहे हैं। इससे अमेरिका का सारा माल हमारे बाजार में बिकेगा। हमारे किसान और व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे।'केंद्र के मुताबिक, भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए कपास की उपलब्धता बढ़ाने के लिए, केंद्र सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक कपास पर इम्पोर्ट ड्यूटी में अस्थायी रूप से छूट दी थी। निर्यातकों को और अधिक समर्थन देने के लिए, केंद्र सरकार ने कपास पर इम्पोर्ट ड्यूटी छूट को 30 सितंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है।भारत पर 50% अमेरिकी टैरिफ लागू: ₹5.
4 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट प्रभावित; ज्वेलरी-कपड़ों की डिमांड 70% घट सकती है, नौकरियों पर भी संकट भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर आज यानी, 27 अगस्त से 50% टैरिफ लागू हो गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया टैरिफ भारत के लगभग ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट को प्रभावित कर सकता है।जर्मन अखबार का दावा-मोदी ने ट्रम्प का फोन नहीं उठाया:4 बार बातचीत से इनकार, अमेरिकी डेलीगेशन को भी दिल्ली आने से रोका अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने टैरिफ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को चार कॉल किए थे, लेकिन पीएम मोदी ने उनसे एक बार भी बात नहीं की। इससे दोनों नेताओं के बीच तनाव बढ़ गया। यह दावा जर्मन न्यूज पेपर FAZ ने किया है। हालांकि अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि ये कॉल कब किए गए थे।एम्फीबियस गाड़ियों से रेस्क्यू, ये जमीन और पानी दोनों पर चल सकती हैंआज 5 शव मिले, 9 घायल; हादसे के वक्त चौथी मंजिल पर बर्थडे पार्टी चल रही थीपुलिस कस्टडी में मौत मामला, केरल हाईकोर्ट ने 4 पूर्व पुलिसकर्मियों को बरी किया, निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थीराष्ट्रपति-राज्यपाल अपने फैसलों के लिए कोर्ट में जवाबदेह नहीं; डेडलाइन मामले पर SC में सुनवाईहिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांगजम्मू में बाढ़ और भूस्खलन के कारण रेल सेवाएं प्रभावितप्रयागराज के छात्रों का भविष्य बाढ़ के घेरे मेंभरतपुर में खेतों में घुसा बारिश का पानी
Narendra Modi US India Tariff Cotton Import Duty
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Fasal Bima Fraud : कपास के किसानों के साथ फसल बीमा के नाम पर धोखा, भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने उठाया मुद्दाभिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक फसल बीमा कंपनी ने किसानों के साथ धोखा किया है। कपास उत्पादन करने वाले किसानों की फसल का बीमा करने के बाद कंपनी मुआवजा देने के समय अपना कामकाज समेटकर चली गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने इस घटना को किसानों के साथ...
Read more »
केंद्र की 'डीडीएलजे नीति'? राहुल को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा, तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ऐसे निकाली भड़ासराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चीन के साथ 'डीडीएलजे नीति' अपनाने का आरोप लगाया है।
Read more »
चीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैधचीन ने ट्रंप के टैरिफ की धमकी पर दी प्रतिक्रिया, कहा- रूस के साथ व्यापार वैध
Read more »
ट्रंप-पुतिन के बीच सहमति न बनने पर अमेरिका ने भारत पर और टैरिफ़ बढ़ाने की धमकी दीअमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि भारत पर अतिरिक्त टैरिफ़ बढ़ाने का फ़ैसला ट्रंप और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली बैठक के नतीजे पर निर्भर करेगा.
Read more »
जंग के बीच अचानक ट्रंप की पत्नी ने पुतिन को लिखी सीक्रेट चिट्ठी, दुनिया में मच गई हलचल, आखिर लेटर में है क्या?अलास्का में बैठक से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के साथ मीटिंग के दौरान अपने जेब से यह चिट्ठी निकाल कर व्यक्तिगत रूप से उन्हें सौंपी थी.
Read more »
भारत के साथ व्यापार वार्ता पर बोले अमेरिकी वित्त मंत्री, 'हम साथ आएंगे'भारत के साथ व्यापार वार्ता पर बोले अमेरिकी वित्त मंत्री, 'हम साथ आएंगे'
Read more »
