राजकोट लोकसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.
2014 में बीजेपी के मोहन भाई कुंदरिया जीते थे. उन्हें पांच लाख और 58 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे. कांग्रेस के कुंवरजी भाई बावलिया को करीब पौने चार लाख वो मिले थे. 67 साल के मोहन भाई कुंदरिया पांच बार विधायक रहे हैं.
1995 से 2012 तक वह विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं. उन्हें राज्य में मंत्री के रूप में भी काम करने का अवसर मिला है. 2014 में वह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े और जीत गए. उन्हें मोदी कैबिनेट में कृषि राज्य मंत्री भी बनाया गया.राजकोट लोकसभा सीट पर 1962 में पहली बार चुनाव हुआ और इसमें कांग्रेस ने जीत दर्ज की. 1980 से यहां का रिकॉर्ड देखें, तो पाएंगे कि कांग्रेस ने 80 और 84 में जीत हासिल की थी. 1989 में बीजेपी ने एंट्री मारी. यहां से लगातार 2009 तक बीजेपी जीती. 2009 में कांग्रेस ने वापसी की और कुंवर भाई बावलिया ने बीजेपी उम्मीदवार को शिकस्त दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी राजनीतिक सफर का आगाज राजकोट से हुआ था, जब 2001 में मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह राजकोट सीट से उपचुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. अब गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी राजकोट से ही विधायक हैं.2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की आबादी 27,21,136 है, इसमें 35.11 फीसदी ग्रामीण और 64.89 फीसदी शहरी आबादी है. अनुसूचित जाति की आबादी 7.05 फीसदी है. 2018 की वोटर लिस्ट के मुताबिक, यहां मतदाताओं की कुल संख्या 18,34,412 है. राजकोट जिले में करीब 10 फीसदी मुस्लिम आबादी है. इस इलाके में पटेल वोट निर्णायक भूमिका में हैं. ज्यादा संख्या कड़वा पटेलों की है. साथ ही ब्राह्मण, क्षत्रिय, कोली और बनिया वोट भी यहां काफी है. कांग्रेस के बड़े नेता कुंवरजी बावलिया 2017 विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीतने के बावजूद बीजेपी में शामिल हो गए और फिर उपचुनाव में जसदण सीट से जीत गए. वह 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़े थे और बीजेपी से हार गए थे. बावलिया कोली समुदाय के बड़े नेता हैं और उनके बीजेपी में आने से समीकरण बदल गए हैं. राजकोट लोकसभा के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें हैं. इनमें से कांग्रेस ने तीन और बीजेपी ने चार सीटें जीती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उडूपी चिकमंगलूर लोकसभा सीट: बीजेपी की दिग्गज महिला नेता का इस बार दिखेगा दम?– News18 हिंदीउडूपी चिकमगलूर लोकसभा सीट कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से एक है. इस सीट का अस्तित्व 2008 के परिसीमन के बाद सामने आया.
Read more »
केजरीवाल का राहुल प्रियंका पर हमला, कहा-BJP से लड़ाई कमजोर बना रहे भाई-बहन
Read more »
राजतिलक: दिग्विजय सिंह ने निकाली बीजेपी के भगवा एजेंडे की काट! Digvijay Singh finds out anti-dose of BJP's 'saffron' agenda - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 का रण काफी दिलचस्प हो गया है. इस चुनावी रण में मध्य प्रदेश के भोपाल में मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है. भोपाल में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह तो बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है. वहीं इस चुनाव में भोपाल में दोनों तरफ इस बार भगवा रंग जरूर देखा जा रहा है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
तो 23 नहीं 24 मई को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे!, VVPAT verification may delay 2019 Lok Sabha election results– News18 Hindiलोकसभा चुनाव के नतीजों में देरी हो सकती है, जानिए क्या है वजह ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »
Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »
होशियारपुर लोकसभा सीट: आप-कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला– News18 हिंदीइस हिंदू बहुल सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद विजय सांपला का टिकट काटकर फगवाड़ा विधानसभा से विधायक सोम प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने राजकुमार छब्बेवाल को और आम आदमी पार्टी ने डॉ. रवजोत सिंह को टिकट दी है.
Read more »
राजतिलक: दिल्ली से अमृतसर तक सैम के खिलाफ संग्राम! Rajtilak: Congress in trouble after Pitroda's remark - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई के केंद्र में अब एक बार फिर 84 दंगों का मामला आ गया है. इस मामले को लेकर बीजेपी पहले ही हमलावर है तो वहीं कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 84 दंगों पर एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. BJP इस बयान को वैसे ही उछाल रही है जैसे उसने 2014 में मणिशंकर अय्यर के बयान को उछाला था. दिल्ली और पंजाब में मतदान है यही वजह है कि बीजेपी इस मुद्दे पर फ्रंटफुट पर खेल रही है वहीं उसकी कोशिश कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की है. दरअसल, चुनाव के अंत में जब सैम पित्रोदा ने 1984 दंगे पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि 84 हुआ तो हुआ. इस पर बीजेपी बिफर गई और कांग्रेस के खिलाफ दंगल शुरू कर दिया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
LIVE: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, प्रवेश वर्मा की प्रतिष्ठा दांव परराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर छठे चरण की वोटिंग के तहत रविवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »
LIVE: जौनपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 9.07% मतदान दर्जउत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीएसपी उम्मीदवार के बीच है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद कृष्णा प्रताप सिंह पर दांव लगाया है, जबकि बीएसपी से श्याम सिंह यादव और कांग्रेस से देवव्रत मिश्रा मैदान में हैं.
Read more »
दार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदीमोदी लहर में दार्जिलिंग सीट बीजेपी के एसएस अहलूवालिया निकाल ले गए. यहां से 2009 में जसवंत सिंह सांसद चुने गए थे.
Read more »
