रानाघाट लोकसभा सीट: इस सीट से हैं टीएमसी को काफी उम्मीदें– News18 हिंदी

United States News News

रानाघाट लोकसभा सीट: इस सीट से हैं टीएमसी को काफी उम्मीदें– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

रानाघाट लोकसभा सीट का अस्तित्व 2009 के परिसीमन की रिपोर्ट के बाद सामने आया

इस संसदीय सीट के अंतर्गत नदिया जिले का इलाका आता है. नए परिसीमन के बाद अब तक यहां दो बार चुनाव हुए हैं. 2009 और 2014 दोनों ही चुनाव में यहां से टीएमसी ने बाजी मारी. 2009 के चुनाव में यहां से सुकरु रंजन हलधर ने जीत हासिल की.

उसके बाद 2014 के चुनाव में तपस मंडल यहां से सांसद चुने गए. इस बार इस सीट से टीएमसी ने अपने पूर्व विधायक दिवंगत सत्यजीत बिस्वास की पत्नी रुपाली बिस्वास को टिकट दिया है. रुपाली बिस्वास इस चुनाव में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं. नामांकन दाखिल करने के दिन उऩकी उम्र 25 वर्ष 8 दिन थी. रानाघाट लोकसभा सीट के अंतर्गत नादिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक और रुपाली के पति सत्यजीत बिस्वास की 10 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी ने इस सीट पर रुपाली को चुनौती देने के लिए जगन्नाथ सरकार को उतारा है. कांग्रेस ने मिनाती बिस्वास और सीपीएम ने रामा बिस्वास को टिकट दिया है.2014 में इस सीट से टीएमसी के तपस मंडल ने जीत हासिल की थी. तपस मंडल ने सीपीएम की अर्चना बिस्वास को दो लाख से ज्यादा के मतों के अंतर से हराया था. तपस मंडल ने कुल 5 लाख 90 हजार 45 वोट हासिल किए थे जबकि अर्चना बिस्वास को 3 लाख 88 हजार 684 वोट मिले थे. तीसरे स्थान पर बीजेपी के डॉ सुप्रभात बिस्वास रहे थे.2009 से पहले रानाघाट लोकसभा सीट को नवद्वीप संसदीय क्षेत्र के नाम से जाना जाता था. सबसे पहले इस क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार अरुण चंद्र गुहा ने जीत हासिल की. 1952 के बाद हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मैत्रा की जीत हुई. इसकेबाद 1957 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इला पाल चौधरी सांसद चुनी गईं.1962 के चुनाव में यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हरिपद चट्टोपाध्याय ने जीत हासिल की. 1967 में बांग्ला कांग्रेस के टिकट पर पी आर ठाकुर जीते. इसके बाद 1998 के चुनाव तक लगातार सीपीएम उम्मीदवार ने जीत हासिल की. 1971, 1977, 1980 और 1984 के चुनाव में बीभा घोष ने यहां से जीत हासिल की और सांसद बनीं. इसके बाद 1999 के चुनाव में टीएमसी के आनंद मोहन बिस्वास जीत हासिल कर संसद पहुंचे. 2003 के उपचुनाव में यहां से सीपीएम के अल्केश दास ने जीत हासिल की. 2004 के चुनाव में अल्केश फिर से चुने गए. 2009 और 2014 का चुनाव लगातार टीएमस के उम्मीदवार ने जीती.रानाघाट लोकसभा सीट अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट है. यहां की आबादी 22 लाख 37 हजार 46 है. 2011 की जनगणना के मुताबिक कुल आबादी की 56.82 फीसदी लोग गांवों में रहते हैं जबकि 43.18 फीसदी लोग शहरों में निवास करते हैं. कुल आबादी में 35.92 फीसदी का हिस्सा अऩुसूचित जाति का है जबकि 3.53 फीसदी लोग अनुसूचित जनजाति से आते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिरसा लोकसभा: कांग्रेस-इनेलो में वर्चस्व की लड़ाई, भाजपा को चाहिए पहली जीत– News18 हिंदीसिरसा लोकसभा: कांग्रेस-इनेलो में वर्चस्व की लड़ाई, भाजपा को चाहिए पहली जीत– News18 हिंदी1962 से अब तक इस सीट पर कांग्रेस को 9 बार जीत मिली है, जबकि INLD को यहां 1989, 1998, 1999 और 2014 में विजय का सेहरा बंधवाने का मौका मिला था.
Read more »

तेज बहादुर यादव की याचिका SC में ख़ारिजतेज बहादुर यादव की याचिका SC में ख़ारिजवाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन रद्द करने के चुनाव आयोग के फ़ैसले को दी थी चुनौती.
Read more »

भिंड सीट से लड़ रहा है सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिया है टिकटभिंड सीट से लड़ रहा है सबसे कम उम्र का प्रत्याशी, कांग्रेस ने दिया है टिकट
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: दो हैवीवेट उम्मीदवारों के बीच फंसी तिवारी की सीटलोकसभा चुनाव 2019: दो हैवीवेट उम्मीदवारों के बीच फंसी तिवारी की सीटलोकसभा चुनाव 2019: दो हैवीवेट उम्मीदवारों के बीच फंसी तिवारी की सीट LokSabhaElection2019 LokSabhaChunav2019 ManojTiwari SheilaDikshit DilipPandey Mahasangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो
Read more »

झाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर झाड़ग्राम लोकसभा सीट बनी है. इस सीट पर दशकों तक सीपीएम ने राज किया. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

LIVE : इलाहाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, त्रिकोणीय मुकाबले के आसारLIVE : इलाहाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग शुरू, त्रिकोणीय मुकाबले के आसारइलाहाबाद लोकसभा सीट पर 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी, समाजवादी पार्टी के राजेंद्र सिंह पटेल और कांग्रेस के योगेश शुक्ला के बीच है. जबकि सीपीआई के टिकट पर गिरधर गोपाल त्रिपाठी भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं. इलाहाबाद के तहत 2 लोकसभा सीटें आती हैं जिसमें इलाहाबाद के अलावा फुलपूर की सीट भी शामिल है.
Read more »

लोकसभा चुनाव LIVE: रोहतक सीट पर मतदान जारी, दीपेंद्र हुड्डा के सामने गढ़ बचाने की चुनौतीलोकसभा चुनाव LIVE: रोहतक सीट पर मतदान जारी, दीपेंद्र हुड्डा के सामने गढ़ बचाने की चुनौतीRohtak Lok Sabha Seat 2019 के लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से इस बार कुल 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से अरविंद कुमार शर्मा चुनाव मैदान में हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से दीपेंद्र हुड्डा बिना कोई चुनाव हारे चौथी बार किस्मत आजमा रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी से कृष्ण लाल चुनावी रण में हैं जबकि कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं.
Read more »

LIVE: सीवान लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 2 बजे तक 32% वोटिंगLIVE: सीवान लोकसभा सीट पर मतदान जारी, 2 बजे तक 32% वोटिंगबिहार की सीवान लोकसभा सीट पर जेडीयू और आरजेडी दोनों ने महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है. जेडीयू ने कविता सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि आरजेडी ने बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब मैदान में हैं. इस सीट से कुल 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »

दार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदीदार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदीमोदी लहर में दार्जिलिंग सीट बीजेपी के एसएस अहलूवालिया निकाल ले गए. यहां से 2009 में जसवंत सिंह सांसद चुने गए थे.
Read more »

राजकोट लोकसभा सीट: मोदी के राज्य में कायम रहेगा बीजेपी का राज?– News18 हिंदीराजकोट लोकसभा सीट: मोदी के राज्य में कायम रहेगा बीजेपी का राज?– News18 हिंदीयहां से बीजेपी ने मौजूदा सांसद मोहन भाई कुंदरिया पर दांव लगाया है. कांग्रेस ने ललित कगथरा को उम्मीदवार बनाया है. राजकोट लोकसभा सीट पर कुल 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:28:58