दार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदी

United States News News

दार्जिलिंग लोकसभा सीट: इस सीट से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 143 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 51%

पश्चिम बंगाल में 2014 में बीजेपी ने जो दो सीटें जीती थीं, उनमें आसनसोल के साथ दार्जिलिंग की सीट थी.

इस सीट से टीएमसी के टिकट पर अमर सिंह रॉय चुनौती दे रहे हैं. कांग्रेस ने शंकर मालाकार को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. सीपीएम ने समन पाठक को उतारा है. वहीं बीएसपी, इंड‍ियन डेमोक्रेट‍िक र‍िपब्ल‍िकन फ्रंट, गोरखा राष्ट्रीय कांग्रेस, राष्ट्रीय जनसचेतन पार्टी, ऑल इंड‍िया जन आंदोलन पार्टी, आमार बंगाली के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं.

दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर बीजेपी का 2009 से ही कब्जा है. 2014 के चुनाव में यहां से बीजेपी उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया ने जीत हासिल की थी. उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार बाइचुंग भूटिया को बड़े अंतर से हराया था. एसएस अहलूवालिया को कुल 4 लाख 88 हजार 257 वोट मिले थे. जबकि बाइचुंग भूटिया को 2 लाख 91 हजार 18 वोट ही हासिल हुए. अहलूवालिया को कुल वोट का करीब 42.73 फीसदी वोट हासिल हुए जबकि भूटिया को सिर्फ 25.47 फीसदी मत मिले. हालांकि बीजेपी की 2009 की जीत इससे भी बड़ी थी. 2009 में बीजेपी के जसवंत ने 4 लाख 97 हजार 649 वोट हासिल किए थे. ये कुल वोट का 51.50 फीसटी वोट था. 2009 के चुनाव में टीएमसी का उम्मीदार कहीं नहीं था लेकिन 2014 के चुनाव में टीएसी दूसरे स्थान पर रही.चाय बगानों के लिए मशहूर दार्जिलिंग पर ज्यादातर चुनावों में कांग्रेस और सीपीएम के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. यहां सबसे पहले 1957 में लोकसभा के चुनाव हुए. पहले चुनाव में कांग्रेस के थिओडोर मानेने सांसद चुने गए. इसके बाद 1962 का चुनाव भी थिओडोर मानेन ने ही जीता. 1967 के चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार एम बसु को जीत हासिल हुई.इसके बाद 1971 में हुए चुनाव में सीपीएम के रतनलाल ब्राह्मण यहां से चुनकर संसद पहुंचे. इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए चुनाव में कांग्रेस के कृष्ण बहादुर छेत्री ने जीत हासिल की. इसके बाद 1980 और 1984 के चुनाव में सीपीएम के टिकट पर लगातार दो बार आनंद पाठक ने चुनाव जीता. 1989 के चुनाव में नौवीं लोकसभा के लिए 1989 में चुनावों में गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट के इंद्रजीत चुनाव जीतने में कामयाब रहे है. 1989 के चुनाव में यहां से गोरखा नेशनल लिब्रेशन फ्रंट के टिकट पर इंद्रजीत चुनाव जीते. वो बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए और 1991 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़कर जीते. 1996 से लेकर 1999 के चुनाव तक लगातार तीन बार इस सीट से सीपीएम के उम्मीदवार जीते. 1996 में इस सीट से आर बी राय, 1998 में आनंद पाठक और 1999 में एस पी लेप्चा ने जीत हासिल की. 2004 में इस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली. 2009 में ये सीट बीजेपी के खाते में चली गई. जसवंत सिंह ने सीपीएम के उम्मीदवार जिबेश सरकार को 2 लाख वोटों से ज्यादा के अंतर से शिकस्त दी. वहीं 2014 में यहां से एसएस अहलूवालिया ने टीएमसी के बाइचुंग भूटिया को बड़े अंतर से हराया.दार्जिलिंग अपने चाय बगानों के लिए मशहूर हैं. यहां उत्पादित चाय का निर्यात विदेशों में होता है. 1800 के मध्य यहां पर चाय की खेती शुरू हुई थी. दार्जिलिंग शब्द दो तिब्बती शब्दों दोर्जे यानी बज्र और लिंग यानी स्थान से मिलकर बना है. दार्जिलिंग जिले और उत्तरी दीनाजपुर जिले के कुछ हिस्सों को मिलाकर ये संसदीय सीट बना है. 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी 22 लाख 1 हजार 799 है. यहां करीब 66.68 फीसदी लोग गांवों में रहते हैं जबकि 33.32 फीसदी आबादी शहरी है. इस आबादी की करीब 17 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की और 18.99 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है. 2009 की परिसीमन की रिपोर्ट के बाद दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र को 7 विधानसभा क्षेत्रों में बांटा गया है. इनमें मतिगारा-नक्सलबाड़ी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है और फंसीदेवा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित है. कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, कुर्सियांग, सिलीगुड़ी और चोपरा सीट सामान्य है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

होशियारपुर लोकसभा सीट: आप-कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला– News18 हिंदीहोशियारपुर लोकसभा सीट: आप-कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला– News18 हिंदीइस हिंदू बहुल सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद विजय सांपला का टिकट काटकर फगवाड़ा विधानसभा से विधायक सोम प्रकाश को चुनाव मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने राजकुमार छब्‍बेवाल को और आम आदमी पार्टी ने डॉ. रवजोत सिंह को टिकट दी है.
Read more »

मध्य रेलवे: जनरल कंपार्टमेंट में सीट दिलाने के बदले वसूली, RPF तलाश में जुटी-Navbharat Timesमध्य रेलवे: जनरल कंपार्टमेंट में सीट दिलाने के बदले वसूली, RPF तलाश में जुटी-Navbharat TimesMumbai Crime News: जनरल कंपार्टमेंट में सीट के बदले पैसे वसूल करने वाले लोगों की तलाश में मुंबई ​रेलवे प्रटक्शन फोर्स जुट गई है। कई ऐसे विडियो सामने आए हैं जिनमें यात्रियों को परेशान किया जा रहा है।
Read more »

अखिलेश यादव ने किया दावा, 'छठे चरण में बीजेपी-कांग्रेस को नहीं मिलेगी एक भी सीट'अखिलेश यादव ने किया दावा, 'छठे चरण में बीजेपी-कांग्रेस को नहीं मिलेगी एक भी सीट'अखिलेश ने कहा कि क्या रेड कार्ड केवल एसपी-बीएसपी को ही इश्यू किए जाएंगे? क्या वहां कोई ऐसा नहीं जिसे रेड कार्ड मिले? बीजेपी की साजिश लोगों को डराने की है ताकि वो वोट ना डाल पाएं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है.
Read more »

झाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम लोकसभा सीट: TMC के सामने है सीट बचाने की चुनौती, मुकाबले में BJP– News18 हिंदीझाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया जिले के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर झाड़ग्राम लोकसभा सीट बनी है. इस सीट पर दशकों तक सीपीएम ने राज किया. ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के चुनाव में कौन बचा पाएगा सियासी वर्चस्व? Rajtilak: Who will taste the victory in Sixth phase? - Rajtilak AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कल के मतदान के बाद किसका होगा राजतिलक, इसी पर शुरू करेंगे आज की चर्चा.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

LIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामLIVE: तामलुक लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजामइस सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है. इस लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर सिद्धार्थ शंकर को उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से इस सीट पर लक्ष्मण चद्र सेठ उम्मीदवार है. टीएमसी ने इस सीट पर दिव्येंदू अधिकारी को टिकट दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने भी अपना कैंडिडेट उतारा है.
Read more »

वोट का सवाल है: रवि किशन बचाएंगे गोरखपुर में योगी की साख? Vote Ka Sawal from Gorakhpur with Bhojpuri star Ravi Kisan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है: रवि किशन बचाएंगे गोरखपुर में योगी की साख? Vote Ka Sawal from Gorakhpur with Bhojpuri star Ravi Kisan - Lok Sabha Election 2019 AajTakउत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट गोरखपुर से BJP ने इस बार रवि किशन को मैदान में उतारा है. योगी के सीएम बनने के बाद गोरखपुर की सीट खाली हुई तो पिछले साल हुए उपचुनाव में बीजेपी को क़रारी हार का सामना करना पड़ा. यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ के लिए भी गोरखपुर में बीजेपी का झंडा फहराना साख़ की बात है. उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट गोरखपुर पर बीजेपी की की साख बचाने में कितना कामयाब हो पाएंगे रवि किशन, आजतक संवाददाता कुमार अभिषेक ने इसी मुद्दे पर किया रवि किशन से वोट का सवाल.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

मध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकमध्य प्रदेश में 64.24 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिकइस प्रकार इस चुनाव में इन सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव से 7.43 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान राजगढ़ लोकसभा सीट पर 73.45 प्रतिशत रहा, जबकि सबसे कम मतदान भिण्ड लोकसभा सीट में 53.09 प्रतिशत हुआ. अधिकारी ने कहा कि रात नौ बजे तक मिली जानकारी के अनुसार मुरैना में 60.67 प्रतिशत, भिण्ड में 53.09 प्रतिशत, ग्वालियर में 59.60 प्रतिशत, गुना में 67.69 प्रतिशत, सागर में 65.41 प्रतिशत, विदिशा में 70.80 प्रतिशत, भोपाल में 65.33 प्रतिशत और राजगढ़ में 73.45 प्रतिशत मतदान हुआ है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:48:39