UP Board Exam Copy Checking 2026: 21 को ईद और 26 मार्च को राम नवमी पर बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य नहीं होगा।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अप्रैल के अंतिम हफ्ते में दसवीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करने का लक्ष्य तय करने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को दो दिन आराम देने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार 21 मार्च को ईद और 26 मार्च को राम नवमी के कारण यूपी बोर्ड के आफिस और सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसी कारण 21 को ईद और 26 मार्च को राम नवमी पर बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य नहीं होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 18 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कराया है। प्रदेशभर में 1,53,530 लाख शिक्षक कॉपियों की जांच कर रहे हैं। यूपी बोर्ड के 53,37,778 छात्र-छात्राओं को अब रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में 27,61,696 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,76,082 छात्र प्रदेश के 8000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। प्रदेशभर में अब तक 77,222 परीक्षकों ने 21,43,322 कॉपियों का मूल्यांकन कर लिया है। बोर्ड ने एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे समय पर परिणाम जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के कुल 6294 माध्यमिक विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल के विषयों के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक वेबसाइट upmsp .
edu.in पर 25 मार्च तक प्रत्येक दशा में अपलोड करना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की कॉपी मूल्यांकन में लगे शिक्षकों पर अतिरिक्त ड्यूटी का भी बोझ, मूल्यांकन में आ रही अड़चन यूपी बोर्ड ने 1 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिससे समय पर परिणाम जारी होने की उम्मीद है। वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड 2026: पहले दिन जांची गईं 9.42 लाख कॉपियां, कमांड सेंटर से की जा रही ऑनलाइन निगरानी सभी परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर उपलब्ध कराए गए, जहां छात्र अपना-अपना रोल नंबर डालकर 10वीं और 12वीं के नतीजे चेक कर सकें। इस बार भी संभवत: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है।
Class 10 Results Class 12 Results UPMSP UP Board Exam Evaluation Process UP Board 10Th 12Th Result Date UP Board Internal Assessment Upload Uttar Pradesh Board Examination News Upmsp.Edu.In Upresults.Nic.In UP Board News उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कानपुर में वृद्धा से 21 लाख की साइबर ठगी, मुंबई पुलिस आयुक्त बनकर ठगाकानपुर के किदवई नगर में एक वृद्धा को साइबर ठगों ने मुंबई पुलिस आयुक्त बनकर 21 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया। ठगों ने वृद्धा को आतंकी घटनाओं में शामिल होने की बात कहकर डराया और जेल भेजने की धमकी दी। वृद्धा ने डर के मारे पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more »
योगी सरकार के 9 साल पूरे, यूपी में भव्य आयोजनों की शुरुआतउत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे होने के अवसर पर 26 मार्च 2026 तक राज्यभर में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है.
Read more »
लखनऊ में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर: मौलानाओं का ऐलानइस्लाम धर्म में ईद का त्योहार एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसका मुस्लिम समुदाय बेसब्री से इंतजार करता है। इस साल, ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी, जिसकी घोषणा मौलानाओं ने की है। लखनऊ में ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी। चांद न दिखने के कारण, 30वां रोजा रखा जाएगा और 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।
Read more »
ईद-उल-फितर 2026: देशभर में 21 मार्च को मनाई जाएगीइस्लाम धर्म का पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर 21 मार्च 2026 को देशभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। चांद न दिखने के कारण, यह फैसला लिया गया है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, खुशियां मनाते हैं और भाईचारे का संदेश देते हैं।
Read more »
रूस-यूक्रेन युद्ध में 455 दक्षिण एशियाई नागरिकों की मौत, भारत के 26 लोगों की भी गई जानरूस-यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना की ओर से लड़ते हुए 455 दक्षिण एशियाई नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 26 भारतीय, 275 श्रीलंकाई, 5 अफगान और 3 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं।
Read more »
झारखंड पात्रता परीक्षा अब 26 अप्रैल को, सहायक प्राध्यापक नियुक्ति का मार्ग प्रशस्तझारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा जेट अब 29 मार्च की जगह 26 अप्रैल को होगी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करते हुए संबंधित जिलों से नए केंद्रों की सूची मांगी है। Jharkhand Top...
Read more »
