मुजफ्फरपुर में बागी उम्मीदवार सियासी ‘विस्फोट’ को तैयार! NDA और महागठबंधन के साथ जन सुराज को भी टेंशन

Bihar Elections News

मुजफ्फरपुर में बागी उम्मीदवार सियासी ‘विस्फोट’ को तैयार! NDA और महागठबंधन के साथ जन सुराज को भी टेंशन
Rebel CandidatesMuzaffarpur NewsBihar News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 24 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 51%

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में बागी उम्मीदवारों ने उत्तर बिहार में कई पार्टियों की टेंशन को बढ़ा दिया है। इन बागी उम्मीदवारों की वजह से कई प्रत्याशी चुनाव हार सकते हैं। कईयों को जीत मिलेगी। आइए जानते हैं, किस पार्टी के लिए कौन से उम्मीदवार तनाव का कारण बन रहे...

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार की अघोषित राजधानी मुजफ्फरपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर बागी उम्मीदवार सियासी मुकाबले को मजेदार बना चुके हैं। एनडीए के अलावा महागठबंधन और जन सुराज के लिए भी बागी उम्मीदवार तनाव का कारण साबित हो रहे हैं। इन दलों में आरजेडी, जन सुराज और एनडीए भी शामिल है। इन गठबंधन के लिए बागी उम्मीदवार चुनौती बनकर खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले की कई विधानसभा सीटों पर वर्षों से संगठन और पार्टी के लिए काम कर रहे दिग्गज टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर बागी हो गए हैं। उन्होंने निर्दलीय मैदान में फाइट करने की प्लानिंग की है। खेल बिगाड़ रहे बागी हुआ यूं कि गठबंधन की राजनीति में क्षेत्र में सक्रिय नेताओं का खेल बिगड़ गया। उन्होंने सोचा नहीं था कि उनका भी टिकट कट जाएगा, या फिर किसी गठबंधन के हिस्से में चला जाएगा। इससे स्थानीय नेता नाराज है। उन्होंने अनदेखी का आरोप लगाया है। असंतोष का आलम ये है कि ये नेता अपने ही दल और पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं। टिकट बंटवारे में खरीद फरोख्त और पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए खुद ही मैदान में कूद गए हैं। दरअसल, भाजपा, जदयू और राजद जैसे प्रमुख दलों से टिकट चाहने वालों की संख्या इतनी अधिक रही कि नेतृत्व के लिए सबको साधना मुश्किल हो गया। ऐसे में जो टिकट से वंचित रह गए, उन्होंने अपनी ही पार्टी को हराने की राजनीति शुरू कर दी।जिले के पारू सीट का हाल सबसे पहले बात करे पारू सीट कि तो बागी अशोक सिंह ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। पारू विधानसभा सीट पर भाजपा के चार बार के विधायक अशोक कुमार सिंह टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर आए हैं। एनडीए ने इस सीट को रालोमो के खाते में दे दिया, जहां से मदन चौधरी प्रत्याशी बनाए गए हैं। अब पारू में असली मुकाबला भाजपा बागी अशोक सिंह बनाम एनडीए प्रत्याशी मदन चौधरी के बीच दिलचस्प होता दिख रहा है। वही गायघाट में भी बागी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।गायघाट का हाल गायघाट में भाजपा के पूर्व नेता अशोक कुमार सिंह ने जनसुराज पार्टी से मैदान संभाला है। वहीं, जदयू ने यहां से कोमल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यह सीट अब जनसुराज बनाम जदयू बनाम इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर वाली हो गई है। बात करे सकरा कि तो सकरा से भाजपा के पूर्व नेता सचिन राम ने निर्दलीय उम्मीदवारी ठोक दी जिससे जदयू प्रत्याशी आदित्य कुमार के लिए यह बागी चुनौती बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है। वही कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व नेता धर्मेंद्र कुमार अबोध निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, एनडीए की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पंचायती राज मंत्री केंदार प्रसाद गुप्ता उम्मीदवार हैं। अबोध की मौजूदगी से यहां भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगने की आशंका है। बीजेपी के पूर्व सांसद रहे धीरेंद्र अग्रवाल गयाजी शहर से जन सुराज के उम्मीदवारजन सुराज की स्थिति मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी ने डॉ.

अमित कुमार दास को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इसी पार्टी के संस्थापक सदस्य संजय केजरीवाल ने विरोध जताते हुए निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला लिया है। इससे जनसुराज के अंदर ही घमासान तेज हो गया है।जिससे पहले चरण में बागियों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। इनकी मौजूदगी ने न केवल मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है, बल्कि एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों के लिए सियासी समीकरण को उलझा दिया है। कई सीटों पर बागी उम्मीदवार चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rebel Candidates Muzaffarpur News Bihar News Nda Rebels Jan Suraj Rebel Candidates बागी उम्मीदवार मुजफ्फरपुर न्यूज एनडीए के बागी जन सुराज के बागी उम्मीदवार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार चुनाव में महिला वोटरों पर फोकस, महागठबंधन और NDA के क्या हैं वादे?बिहार चुनाव में महिला वोटरों पर फोकस, महागठबंधन और NDA के क्या हैं वादे?बिहार में आगामी चुनावों को देखते हुए, एनडीए और महागठबंधन दोनों ही महिला मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। एनडीए ने डीबीटी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर जोर दिया है, जबकि महागठबंधन ने 'माई बहन मान' योजना के तहत 2,500 रुपये प्रति माह और 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। देखना यह है कि इन योजनाओं से महिला मतदाता किस ओर...
Read more »

INDIA गठबंधन में खींचतान; NDA में जातीय संतुलन का दांव, पहली बार दोनों गठबंधनों ने नहीं किया CM फेस घोषितINDIA गठबंधन में खींचतान; NDA में जातीय संतुलन का दांव, पहली बार दोनों गठबंधनों ने नहीं किया CM फेस घोषितदेश में INDIA गठबंधन और NDA दोनों ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। INDIA गठबंधन में आपसी खींचतान की खबरें हैं, वहीं NDA जातीय समीकरणों को साधने में लगा है। पहली बार दोनों गठबंधनों ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है, जिससे राजनीतिक माहौल में उत्सुकता बनी हुई...
Read more »

बिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CMबिहार चुनाव: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CMबिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए, लालू यादव पर दलितों और पिछड़े समुदायों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कुशवाहा ने एनडीए सरकार की सराहना की और जन सुराज को चुनावी चुनौती नहीं माना।
Read more »

बिहार की जनता फिर NDA के साथ, विकास और सुशासन की जीत पक्का: राजेंद्र राठौड़बिहार की जनता फिर NDA के साथ, विकास और सुशासन की जीत पक्का: राजेंद्र राठौड़Bihar Chunav 2025: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की भारी जीत का दावा किया है. उन्होंने नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जनता फिर से विकास और स्थिरता के लिए एनडीए को वोट देगी.
Read more »

बिहार में बनेगा NDA का डबल इंजन सरकार, दिया कुमारी ने बताया विकास का पूरा हिसाब!बिहार में बनेगा NDA का डबल इंजन सरकार, दिया कुमारी ने बताया विकास का पूरा हिसाब!उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार का दावा किया. उन्होंने विकास, बेहतर शिक्षा, सड़कें, एलईडी लाइट और वंदे भारत ट्रेन जैसे कदम गिनाए. महागठबंधन कमजोर, एनडीए के अच्छे नतीजे की संभावना.
Read more »

Bihar Politics: कुर्मी-धानुक और भूमिहार वोट बैंक में सेंधमारी, क्या PK बिगाड़ेंगे NDA का खेल?Bihar Politics: कुर्मी-धानुक और भूमिहार वोट बैंक में सेंधमारी, क्या PK बिगाड़ेंगे NDA का खेल?लखीसराय के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कुर्मी समाज से जन सुराज के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद सिंह एनडीए के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। कुर्मी, धानुक और भूमिहार वोट बैंक में बंटवारे से एनडीए को नुकसान होने की आशंका है, जबकि राजद प्रत्याशी प्रेम सागर चौधरी का वोट बैंक स्थिर रहने की संभावना...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:34:44