INDIA गठबंधन में खींचतान; NDA में जातीय संतुलन का दांव, पहली बार दोनों गठबंधनों ने नहीं किया CM फेस घोषित

INDIA Alliance Tensions News

INDIA गठबंधन में खींचतान; NDA में जातीय संतुलन का दांव, पहली बार दोनों गठबंधनों ने नहीं किया CM फेस घोषित
NDA Caste BalanceIndian Political AlliancesChief Ministerial Candidate
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 53%

देश में INDIA गठबंधन और NDA दोनों ही राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। INDIA गठबंधन में आपसी खींचतान की खबरें हैं, वहीं NDA जातीय समीकरणों को साधने में लगा है। पहली बार दोनों गठबंधनों ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है, जिससे राजनीतिक माहौल में उत्सुकता बनी हुई...

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और पेचीदा हो गया है। INDIA और NDA, दोनों प्रमुख गठबंधनों में पहले जैसी स्पष्टता इस बार नज़र नहीं आ रही। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पहली बार दोनों खेमों ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। गठबंधनों के भीतर गहराते मतभेद और नेतृत्व को लेकर असमंजस साफ झलक रहा है। बिहार चुनाव 2025 पहला फेज 121सीटें नोटिफिकेशन नॉमिनेशन स्क्रूटनी नाम वापसी वोटिंग 10 अक्टूबर 10-17 अक्टूबर 18 अक्टूबर 20 अक्टूबर 6 नवंबर दूसरा फेज 122 सीटें नोटिफिकेशन नॉमिनेशन स्क्रूटनी नाम वापसी वोटिंग 13 अक्टूबर 13-20 अक्टूबर 21 अक्टूबर 23 अक्टूबर 11 नवंबर रिजल्ट रिजल्ट 14 नवंबर कुल सीट 243 बहुमत 122 चुनाव प्रक्रिया 40 दिन INDIA गठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर भारी खींचतान देखने को मिली। नामांकन की आखिरी तारीख तक कांग्रेस, वाम दल और RJD में तालमेल नहीं बन पाया। RJD ने 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन अपनी सूची नॉमिनेशन खत्म होने से केवल सात घंटे पहले जारी की। इससे पहले तक RJD के प्रत्याशी नामांकन भरते रहे, जिससे अन्य घटक दलों के भीतर नाराज़गी और असमंजस की स्थिति बनी रही। कुल मिलाकर गठबंधन ने 243 में से 254 उम्मीदवार उतारे हैं, यानी 12 सीटों पर आपसी टकराव की स्थिति है। कांग्रेस को पिछली बार के मुकाबले इस बार कम सीटें मिली हैं। CPI को पिछली बार शानदार प्रदर्शन के चलते 20 सीटें मिलीं, जबकि VIP, जो पहले NDA का हिस्सा थी, अब INDIA के साथ है। VIP ने जिन 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें से दो पर RJD ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। NDA की बात करें तो BJP और JDU के बीच सीटों का बंटवारा इस बार शक्ति-संतुलन के नए गणित के साथ हुआ है। BJP को अधिक सीटें दी गई हैं, जबकि JDU की हिस्सेदारी घटाई गई है। चिराग पासवान की LJP को 29 सीटें दी गई हैं, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। VIP के NDA से अलग होने के बाद निषाद वोट बैंक प्रभावित हो सकता है। जातीय समीकरण साधने के लिए NDA ने खास रणनीति अपनाई है। 243 में से 162 उम्मीदवार सवर्ण और OBC समुदाय से हैं। इनमें सबसे ज़्यादा 85 उम्मीदवार फॉरवर्ड जातियों से आते हैं, जबकि बिहार की फॉरवर्ड आबादी कुल जनसंख्या का केवल 10.

56% है। यानी एनडीए ने अपनी 35% सीटें फॉरवर्ड को देकर स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है। महिला उम्मीदवारों के मामले में RJD सबसे आगे है, जिसने 24 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 5, BJP और JDU ने 13-13, और LJP ने 6 महिलाओं को टिकट दिया है। हालांकि, इनमें से कई उम्मीदवार राजनीतिक परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। RJD ने 51 यादव, 19 मुसलमान, 14 सवर्ण और 11 कुशवाहा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। पार्टी का फोकस यादव-मुस्लिम समीकरण पर तो है ही, लेकिन कुशवाहा और वैश्य जैसी जातियों को भी महत्व दिया गया है। वहीं, JDU ने सिर्फ 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 74 पार्टियां इस बार चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी और प्रशांत किशोर की जन सुराज सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। इस बार का चुनावी रण सिर्फ दलों के बीच नहीं, बल्कि गठबंधनों के अंदर भी लड़ा जा रहा है। उम्मीदवारों की घोषणाएं, आखिरी समय तक नामांकन, और आपसी टकराव ने साफ कर दिया है कि बिहार में सत्ता की चाबी इस बार गठबंधन की एकता से ज्यादा उसके प्रबंधन पर निर्भर करेगी। मुख्यमंत्री चेहरा न घोषित करना दोनों गठबंधनों की रणनीति हो सकती है, या अंदरूनी भ्रम। लेकिन इससे मतदाताओं के सामने यह सवाल जरूर खड़ा होता है कि वे किस नेतृत्व के नाम पर वोट करें। NDA 20 साल की सत्ता विरोधी लहर से जूझ रहा है, जबकि INDIA गठबंधन भीतर से ही असमंजस और असंतोष से घिरा है। इस स्थिति में कोई भी नतीजा चौंकाने वाला नहीं होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

NDA Caste Balance Indian Political Alliances Chief Ministerial Candidate Political Strategy India INDIA Alliance Conflict NDA Social Engineering Indian Elections 2024 Political Coalition Dynamics Caste Politics India Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

India Vs Australia Live Score: 37/3 (11.5) - Rain Stops Play Once More, India 3 DownIndia Vs Australia Live Score: 37/3 (11.5) - Rain Stops Play Once More, India 3 DownIndia Vs Australia Live Score: Cricket’s fiercest rivalry resumes as India take on Australia in the first ODI of the three-match series at the Optus Stadium in Perth on Sunday, October 19, 2025.
Read more »

उत्तराखंड के सीएम ने कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरीउत्तराखंड के सीएम ने कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरीUttarakhand CM gives Diwali gift to employees, 3% increase in DA उत्तराखंड के सीएम ने कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा, डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी
Read more »

‘जरांगेंआडून क्रूर मराठा...’, OBC कसे टीकणार? म्हणत हाकेंचं पत्र; ‘सरंपचपदापासून ते CM...’‘जरांगेंआडून क्रूर मराठा...’, OBC कसे टीकणार? म्हणत हाकेंचं पत्र; ‘सरंपचपदापासून ते CM...’Laxman Hake Letter To CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांना पाठवलेल्या पत्रामध्ये लक्ष्मण हाकेंनी थेट जरांगेंचा उल्लेख करत काही प्रश्न विचारलेत.
Read more »

Brazil, India Are Teaming Up To Rival West’s Economic Grip; Lula Calls It ‘Alliance That Will Change Everything’Brazil, India Are Teaming Up To Rival West’s Economic Grip; Lula Calls It ‘Alliance That Will Change Everything’Brazilian President announces unprecedented partnership with India, promising business booms, tech breakthroughs and record trade growth, building on Vice President Alckmin’s successful India visit.
Read more »

दिवाली के अवसर पर राम लला के दर्शन करने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, सभी पूजारियों के साथ आरती में हुए शामिलदिवाली के अवसर पर राम लला के दर्शन करने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, सभी पूजारियों के साथ आरती में हुए शामिलCM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ दिवाली के शुभ अवसर पर राम लला के दर्शन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुक...ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुक...US President Donald Trump claims India will halt Russian oil imports and says he spoke with PM Modi; India denies any such phone call regarding oil trade.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:42:56