Bihar News: मुजफ्फरपुर नगर निगम ने नल-जल योजना के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले 32 संवेदकों को नोटिस जारी किया है। एग्रीमेंट के तहत संवेदकों को पांच साल तक सबमर्सिबल और पाइपलाइन का रखरखाव करना था, लेकिन वे जिम्मेदारी से बच रहे थे।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Nal Jal Yojana : शहर में हर घर नल-जल योजना के तहत सबमर्सिबल और पाइपलाइन के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम ने 32 संवेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नगर निगम और संवेदकों के बीच हुए एग्रीमेंट के अनुसार, योजना का काम पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक संबंधित संवेदकों को ही अपने-अपने वार्ड में सबमर्सिबल और पाइपलाइन का रखरखाव व मरम्मत कार्य करना है। इसके बावजूद कई संवेदक इस जिम्मेदारी की अनदेखी कर रहे थे। स्थिति यह हो गई कि पाइपलाइन लीकेज और खराब सबमर्सिबल की शिकायत मिलने पर नगर निगम की जल कार्य शाखा को खुद मरम्मत करनी पड़ रही थी। इस मुद्दे को लेकर बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने भी नाराजगी जताई, जिसके बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी। कार्यपालक अभियंता बिजेंद्र कुमार ने सभी संबंधित संवेदकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने वार्ड में लाइन मिस्त्री की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही मिस्त्री का नाम और मोबाइल नंबर तीन दिनों के भीतर निगम को उपलब्ध कराने को कहा गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यदि रखरखाव और मरम्मत में लापरवाही पाई गई तो संबंधित संवेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि शहरवासियों को नियमित और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सभी वार्डों में नल-जल योजना के रखरखाव को सख्ती से लागू कराया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।.
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Nal Jal Yojana: शहर में हर घर नल-जल योजना के तहत सबमर्सिबल और पाइपलाइन के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मुजफ्फरपुर नगर निगम ने 32 संवेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। नगर निगम और संवेदकों के बीच हुए एग्रीमेंट के अनुसार, योजना का काम पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक संबंधित संवेदकों को ही अपने-अपने वार्ड में सबमर्सिबल और पाइपलाइन का रखरखाव व मरम्मत कार्य करना है। इसके बावजूद कई संवेदक इस जिम्मेदारी की अनदेखी कर रहे थे। स्थिति यह हो गई कि पाइपलाइन लीकेज और खराब सबमर्सिबल की शिकायत मिलने पर नगर निगम की जल कार्य शाखा को खुद मरम्मत करनी पड़ रही थी। इस मुद्दे को लेकर बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने भी नाराजगी जताई, जिसके बाद निगम प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी। कार्यपालक अभियंता बिजेंद्र कुमार ने सभी संबंधित संवेदकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने वार्ड में लाइन मिस्त्री की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही मिस्त्री का नाम और मोबाइल नंबर तीन दिनों के भीतर निगम को उपलब्ध कराने को कहा गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी यदि रखरखाव और मरम्मत में लापरवाही पाई गई तो संबंधित संवेदकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि शहरवासियों को नियमित और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सभी वार्डों में नल-जल योजना के रखरखाव को सख्ती से लागू कराया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Muzaffarpur Municipal Corporation Water Supply Scheme Contractor Negligence Pipeline Maintenance Submersible Pump Repair Bihar Water Project Muzaffarpur News Urban Water Infrastructure Civic Body Action Municipal Corporation Water Supply Nal Jal Scheme Bihar News Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dhurandhar 2 Box Office Records: रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, 8 दिन में 32 रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियांरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। इसने 8 दिनों के पहले हफ्ते में देश और दुनिया में कुल 32 रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। यही नहीं, आदित्य धर की इस सीक्वल फिल्म की कमाई की रफ्तार इतनी तेज है कि यह बहुत जल्द 10 साल पुराने महारिकॉर्ड को भी तोड़ने वाली...
Read more »
Galaxy Book 6 Series: सैमसंग के सबसे पावरफुल लैपटॉप लॉन्च, 32GB तक मिलेगी रैम और कीमत लाखों मेंSamsung ने भारत में Galaxy Book 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। 3 मॉडल- Galaxy Book6 (14 इंच, 16 इंच), Galaxy Book6 Pro (14 इंच) और Galaxy Book6 Ultra (16 इंच) को उतारा है। अल्ट्रा मॉडल में 32 जीबी तक रैम दी गई है। सबसे सस्ता मॉडल भी 127990 रुपये का है। कंपनी दावा कर रही है कि ये उसके सबसे पावरफुल पीसी...
Read more »
दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली: अखिलेश यादव करेंगे संबोधित, 2027 चुनाव का शंखनाददादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी की समाजवादी समानता भाईचारा रैली का आयोजन, जिसमें अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। यह रैली 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का शंखनाद होगी, जिसमें 32 जिलों के लोग शामिल होंगे। आयोजकों का दावा है कि यह रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण को बदलेगी, खासकर पीडीए समाज पर फोकस।
Read more »
तमिलनाडु: मंदिर में दर्दनाक हादसा... सो रही महिला श्रद्धालु पर गिरी छत, मौके पर मौततमिलनाडु के त्रिची स्थित समयपुरम मारियम्मन मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मंडप की छत का हिस्सा गिरने से 32 साल की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई. महिला अपने परिजनों के साथ मंदिर में रुकी थी और सो रही थी. हादसे में दो अन्य महिलाएं घायल हुईं.
Read more »
