रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई कर रही है। इसने 8 दिनों के पहले हफ्ते में देश और दुनिया में कुल 32 रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। यही नहीं, आदित्य धर की इस सीक्वल फिल्म की कमाई की रफ्तार इतनी तेज है कि यह बहुत जल्द 10 साल पुराने महारिकॉर्ड को भी तोड़ने वाली...
डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सिर्फ 8 दिनों का पहला हफ्ता पूरा नहीं किया है, बल्कि भारतीय सिनेमा में नया इतिहास लिखा है। गुरुवार, 19 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जबकि उससे एक दिन पहले 18 मार्च की शाम को पेड प्रीमियर शोज भी थे। पेड प्रीव्यू शोज से ही रणवीर सिंह की इस सीक्वल फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। दिसंबर 2025 में रिलीज पिछली फिल्म 'धुरंधर पार्ट 1' ने कुल 86 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹1,307.
35 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी। लेकिन 'धुरंधर 2' महज 8 दिन में दुनियाभर में ₹1080 करोड़ कमा लिए हैं। कमाई की यह रफ्तार इतनी तेज है कि बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए-नए कीर्तिमान बन रहे हैं। बॉलीवुड ही नहीं, साउथ की फिल्मों के भी पुराने रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ रही हैं। बीते 8 दिनों में 'धुरंधर 2' ने कुल 32 नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स बनाए हैं। उम्मीद जगने लगी है कि यही वो फिल्म है, जो आखिरकार 'दंगल' के 10 साल पुराने महारिकॉर्ड को भी तोड़ने वाली है। 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई की रफ्तार कहने-सुनने से परे है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में देश में ₹674.17 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹805.32 करोड़ का ग्रॉस बिजनस कर लिया है। सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी इसने ₹274.68 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। वो भी तब, जब यह युद्ध के हालात के कारण खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हुई है। 10 साल बाद टूटेगा आमिर खान की 'दंगल' का महारिकॉर्ड साल 2016 में रिलीज आमिर खान की 'दंगल' आज भी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है। चीन में बंपर कमाई की बदौलत डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹2,070.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। इसमें से सिर्फ विदेशों में ₹1,535.30 करोड़ की कमाई हुई थी। दो साल पहले 2024 में आई अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' ने एक कोशिश जरूर की थी, लेकिन वह भी ₹1,742.10 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई तक पहुंचकर बिखर गई। लगता है कि अब 'धुरंधर 2' एक बार फिर से भारतीय बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड की बादशाहत साबित करने वाली है।Dhurandhar 2 एक विशुद्ध देशभक्त फिल्म है, आप पहले Chronology समझिए, इसमें रत्तीभर प्रोपेगेंडा नहीं है!बहरहाल, इससे पहले कि 'धुरंधर 2' अपने दूसरे वीकेंड में एक और बंपर कमाई के साथ कोई नया रिकॉर्ड बना ले, आइए जानते हैं कि 8 दिनों के पहले हफ्ते में इसने बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन 32 बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं-'धुरंधर 2' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड , इससे पहले यह रिकॉर्ड 'पुष्पा 2' के नाम था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी एक भाषा में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म , इससे पहले 'पुष्पा 2' ने ₹271 करोड़ कमाए थे। वर्ल्डवाइड ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली अब तक की सबसे तेज भारतीय फिल्म वर्ल्डवाइड ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली अब तक की सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म साल 2026 की पहली भारतीय फिल्म जिसने वर्ल्डवाइड ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया हिंदी वर्जन में सबसे तेजी से ₹500 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म भारत की एकमात्र फिल्म फ्रेंचाइज जिसकी हर फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹1000 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया है देश, विदेश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी एक भाषा में 7वें दिन की सबसे बड़ी कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार 6 दिनों तक 50+ करोड़ नेट कमाने वाली अब तक की पहली फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी एक भाषा में 6वें दिन की सबसे बड़ी कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी एक भाषा में 5वें दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म नॉर्थ अमेरिका में पहले शुक्रवार से रविवार तक, तीन दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म नॉर्थ अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग डे-प्रीव्यू सहित खाड़ी देशों को छोड़कर, विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड पाने वाली भारतीय फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों के पहले वीकेंड में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म किसी एक भाषा में लगातार चार दिनों तक 75+ करोड़ नेट कमाई करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म हिंदी में एक दिन में 100+ करोड़ नेट कमाने वाली अब तक की पहली फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 3 दिन का 'ओपनिंग वीकेंड' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' लगातार दो दिन देश में 100+ करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म किसी एक भारतीय भाषा में एक ही दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड, इससे पहले यह कीर्तिमान 'RRR' के नाम था, जिसने तेलुगू भाषा में ओपनिंग डे पर 103 करोड़ कमाए थे। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी एक भाषा में चौथे दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किसी एक भाषा में तीसरे दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म किसी एक भाषा में 'दूसरे दिन' सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पर सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 'ओपनिंग डे' पर सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'पेड प्रीव्यू' से सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection Dhurandhar 2 Collection Worldwide Highest Grossing Indian Movies Highest Hindi Movie Collection Dhurandhar The Revenge Box Office Records List धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स धुरंधर 2 विश्वव्यापी संग्रह धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुमराह को पत्नी संजना ने किया रोस्ट: धुरंधर 2 का वायरल मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया; पूछा- घर की याद नहीं आ...India Cricketer Jasprit Bumrah Wife Sanjana Ganesan Trolls Him With Viral Dhurandhar 2 Meme.
Read more »
Dhurandhar 2 Box Office Collection: एक हफ्ते में ही 'धुरंधर' ने पुष्पा फ्रेंचाइजी के उड़ाए परखच्चे, जानें अब तक की टोटल कमाईमनोरंजन | बॉलीवुड: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने एक हफ्ते में 1000 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया. साथ ही पुष्पा फ्रेंचाइजी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
Read more »
रणवीर का पगड़ी में धूम्रपान वाला सीन पूरी तरह फेक: धुरंधर 2 के डायरेक्टर बोले- एआई मॉर्फ्ड तस्वीरें फैलाने ...Dhurandhar 2 director Aditya Dhar issues warning over AI-morphed photos. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »
Dhurandhar 2 Box Office: सात दिनों में हजार करोड़ी बनी 'धुरंधर 2'; 'बाहुबली' सहित इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्डरणवीर सिंह अभिनीत फिल्म &39;धुरंधर द रिवेंज&39; रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो कमाई के
Read more »
Dhurandhar 2 Box Office: आठवें दिन भी 'धुरंधर 2' ने जमकर छापे नोट; 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछेफिल्म &39;धुरंधर 2- द रिवेंज&39; बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। सात दिनों में यह वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 700 करोड़ी बनने की
Read more »
Dhurandhar 2 Box Office Day 8: वर्किंग डे में धुरंधर 2 का फुलऑन धमाका, 8वें दिन छापे करारे नोटअभिनेता रणवीर सिंह की लेटेस्ट फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करते हुए आगे बढ़ रही है।
Read more »
