ब्रिटेन के डर्बी शहर में शनिवार की रात एक बेकाबू कार ने कई पैदल यात्रियों को रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। यह घटना फ्रायर गेट इलाके में हुई। पुलिस ने 30 वर्षीय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के डर्बी शहर में शनिवार को बेकाबू हुई एक कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। यह घटना रात के करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार फ्रायर गेट इलाके की यह घटना है। गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले एम्बुलेंस टीम ने स्थल पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक गाड़ी को रोका, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इस घटना में शामिल थी। डर्बी शहर की पुलिस ने एक बयान में कहा, हमारी जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन हम उन सभी लोगों से संपर्क कर रहे है। जिन्होंने घटना के समय के आस-पास डर्बी में एक काली रंग की सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी को चलते हुए देखा हो। सांसद कैथरीन एटकिंसन ने जताया दुख डर्बी नॉर्थ से लेबर पार्टी की सांसद कैथरीन एटकिंसन ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह आपातकालीन सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं। एटकिंसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा है कि आज शाम डर्बी शहर के बीचों-बीच हुई एक गंभीर घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी घायलों के साथ हैं, और मैं हमारी आपातकालीन सेवाओं की आभारी हूं। कृपया पुलिस की सलाह का पालन करें और उस इलाके में जाने से बचें। जिस किसी के पास भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, वह जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क करें। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा चारों ओर मची थी चीख-पुकार एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी 'द मिरर' को घटनास्थल पर मौजूद दिल दहला देने वाले मंजर के बारे में बताया। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, जब यह घटना हुई, तब हम सड़क पर पैदल चल रहे थे। चारों ओर चीख-पुकार और शोर-शराबा मचा हुआ था। यह दृश्य बेहद भयानक और दिल दहला देने वाला था। सड़क और फुटपाथ पर हर जगह घायल लोगों का इलाज किया जा रहा था। भगवान ही जाने कि यह सब कैसे हो गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद सड़क और फुटपाथ पर बड़ी संख्या में लोगों के पड़े होने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल था। उन्होंने कहा, यह दृश्य बेहद खौफनाक था। लोग फुटपाथ और सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- United Kingdom की सांसद प्रीत गिल आईं पंजाब, श्रीहरिमंदिर साहिब में टेका माथा.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन के डर्बी शहर में शनिवार को बेकाबू हुई एक कार की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। यह घटना रात के करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार फ्रायर गेट इलाके की यह घटना है। गाड़ी के ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाने से पहले एम्बुलेंस टीम ने स्थल पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक गाड़ी को रोका, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इस घटना में शामिल थी। डर्बी शहर की पुलिस ने एक बयान में कहा, हमारी जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन हम उन सभी लोगों से संपर्क कर रहे है। जिन्होंने घटना के समय के आस-पास डर्बी में एक काली रंग की सुजुकी स्विफ्ट गाड़ी को चलते हुए देखा हो। सांसद कैथरीन एटकिंसन ने जताया दुख डर्बी नॉर्थ से लेबर पार्टी की सांसद कैथरीन एटकिंसन ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह आपातकालीन सेवाओं की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं। एटकिंसन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, मुझे यह जानकर गहरा सदमा लगा है कि आज शाम डर्बी शहर के बीचों-बीच हुई एक गंभीर घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। मेरी संवेदनाएं उन सभी घायलों के साथ हैं, और मैं हमारी आपातकालीन सेवाओं की आभारी हूं। कृपया पुलिस की सलाह का पालन करें और उस इलाके में जाने से बचें। जिस किसी के पास भी इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो, वह जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क करें। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा चारों ओर मची थी चीख-पुकार एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी 'द मिरर' को घटनास्थल पर मौजूद दिल दहला देने वाले मंजर के बारे में बताया। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, जब यह घटना हुई, तब हम सड़क पर पैदल चल रहे थे। चारों ओर चीख-पुकार और शोर-शराबा मचा हुआ था। यह दृश्य बेहद भयानक और दिल दहला देने वाला था। सड़क और फुटपाथ पर हर जगह घायल लोगों का इलाज किया जा रहा था। भगवान ही जाने कि यह सब कैसे हो गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद सड़क और फुटपाथ पर बड़ी संख्या में लोगों के पड़े होने के कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल था। उन्होंने कहा, यह दृश्य बेहद खौफनाक था। लोग फुटपाथ और सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- United Kingdom की सांसद प्रीत गिल आईं पंजाब, श्रीहरिमंदिर साहिब में टेका माथा
UK Accident Friar Gate Incident Pedestrian Injuries Driver Arrested Suzuki Swift Catherine Atkinson Police Investigation Derby News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
30-30-30 डाइट: वायरल डाइट ट्रेंड, क्या यह वास्तव में काम करता है?सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी 30-30-30 डाइट, एक आसान और तेजी से वजन कम करने का तरीका प्रस्तुत करती है. क्या यह डाइट वास्तव में कारगर है?
Read more »
वित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्टवित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्ट
Read more »
30-30-30 रूल: वजन घटाने और तंदुरुस्ती के लिए आसान तरीकायह लेख 30-30-30 रूल, एक सरल और प्रभावी वज़न घटाने और स्वस्थ जिंदगी जीने की रणनीति पर चर्चा करता है। यह नियम प्रोटीन सेवक, नियमित व्यायाम और नाश्ते में देरी करने पर केंद्रित है।
Read more »
PM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहरPM Modi UK Visit: लंदन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर PM Modi UK Visit today UK PM Keir Starmer News in hindi
Read more »
भास्कर अपडेट्स: लोकसभा में 'जन विश्वास संशोधन बिल 2026' पेश, छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाने का प्...P. Kumaran appointed Indias next High Commissioner to UK. Follow latest updates. भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं।
Read more »
मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर कैंसर रोधी दवाएं पहुँचाने वाले सॉफ्ट रोबोट बना रहे हैंमैनचेस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ता कैंसर के इलाज के लिए छोटे, मुलायम रोबोट विकसित कर रहे हैं जो ट्यूमर तक सीधे दवाएं पहुँचाएंगे। ये रोबोट घोंघे की चाल से प्रेरित हैं और इन्हें रिमोट से नियंत्रित किया जा सकता है। इस परियोजना को UK रिसर्च और इनोवेशन से फंडिंग मिली है।
Read more »
