वित्त वर्ष 30 तक कुल वाहन बिक्री में 30-35 प्रतिशत होगी ईवी की हिस्सेदारी: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 26 जनवरी । इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी कुल बिक्री में वित्त वर्ष 30 तक बढ़कर 30 से 35 प्रतिशत हो सकती है, जो कि 2024 में 7.4 प्रतिशत और 2019 में एक प्रतिशत से भी कम थी। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई। एसबीआई कैपिटल मार्केट की रिपोर्ट में बताया गया कि जीवाश्म ईंधनों से चलने वाले वाहनों की हिस्सेदारी आने वाले वर्षों में भी कुल वाहनों की बिक्री में अधिक रहेगी, लेकिन ईवी की हिस्सेदारी में इजाफा होगा।रिपोर्ट में आगे कहा गया कि वाहनों की कम संख्या होने के कारण भारत के पास तेजी से वृद्धि का एक अनोखा अवसर है। ईवी कई लोगों की पहली कार हो सकती है। यह कुछ ऐसा ही होगा, जैसे भारत में 4जी के लिए 3जी को छोड़ दिया गया। इस वजह से कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 30 तक 30 से 35 प्रतिशत हो सकती है।बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव यूनिट, किसी भी ईवी का मुख्य आधार होते हैं और इनकी हिस्सेदारी कुल लागत में करीब 50 प्रतिशत की होती है।रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार की ओर से ईवी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और लागत को कम करने के लिए एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल के लिए पीएलआई स्कीम लाई गई है। ओईएम अपनी बैटरी की 75 प्रतिशत जरूरतों को आउटसोर्स करते हैं, लेकिन बैकवर्ड इंटीग्रेशन के कारण वित्त वर्ष 30 तक यह घटक 50 प्रतिशत हो जाएगी।वर्ष 2030 तक 100 गीगावाट की ईवी बैटरी क्षमता प्राप्त करने के लिए लगभग 500-600 अरब रुपये का पूंजीगत व्यय होने का अनुमान है। इस दौरान चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए 200 अरब रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी।रिपोर्ट में बताया गया कि भारत का ईवी इंसेंटिव काफी अच्छा है। पीएम ई-ड्राइव विशिष्ट वाहन वर्गों को बढ़ावा देता है और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार को भी सपोर्ट करता है।भारत में ईवी को तेजी से अपनाया जा रहा है। दोपहिया और तिपहिया वाहन सेगमेंट इसमें सबसे आगे है।रिपोर्ट के अनुसार, निजी कारें एक अनोखा ईवी सेगमेंट हैं, जहां प्रदर्शन, डिजाइन, आराम और सुरक्षा अकसर लागत से अधिक महत्वपूर्ण होती है।--आईएएनएसएबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत में महिला पीओएसपी की संख्या में 62% की वृद्धिएक नई रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में भारत में एक्टिव महिला पीओएसपी की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।
Read more »
भारत में कारों की बिक्री में दिसंबर में जबरदस्त उछालदिसंबर 2024 में भारत में कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मारुति सुजुकी इंडिया ने 30 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की।
Read more »
भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास धीमा होगाभारतीय अर्थव्यवस्था का विकास चालू वित्त वर्ष में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में कम है।
Read more »
एआई स्मार्टफोन की बढ़ेगी मांग, 2028 तक कुल शिपमेंट में होगी 54 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारीएआई स्मार्टफोन की बढ़ेगी मांग, 2028 तक कुल शिपमेंट में होगी 54 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी
Read more »
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़ाअदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़ा
Read more »
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की कमी बनी चिंताभारत में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की कमी ग्राहकों को परेशान कर रही है। सरकारी डाटा के मुताबिक वर्ष 2024 में देश में कुल 19.5 लाख ईवी की बिक्री हुई है जो कुल वाहनों की बिक्री का 3.6 फीसद है। एसबीआइ कैप्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2030 तक देश में कुल वाहनों की बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी बढ़ कर 35 फीसद तक हो सकती है, लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की कमी, स्थापित चार्जिंग स्टेशनों की खराब सेवा और नीतिगत उत्साहहीनता इस प्रगति को बाधित कर सकती है।
Read more »
