Viral News: मिसिसिपी में ट्रक हादसे के बाद लैब से भागे संक्रमित बंदरों में से एक को महिला ने बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली मार दी. महिला ने कहा, “मैंने वही किया जो हर मां करती.” बाकी बंदरों की तलाश जारी है.
Viral News: अमेरिका के मिसिसिपी में एक महिला ने अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी. दरअसल, एक ट्रक से भागे संक्रमित लैब बंदरों में से एक उसके घर के पास पहुंच गया था.
अधिकारियों ने बताया कि ये बंदर कई खतरनाक वायरस, जैसे हेपेटाइटिस C और कोविड-19 से संक्रमित थे. महिला का कहना है कि उसे बंदर के हमले का डर था, इसलिए उसने राइफल उठाई और गोली चला दी. घटना के बाद उसने कहा, “मैंने वही किया जो कोई भी मां करती.” दरअसल, मामला मिसिसिपी की एक हाइवे पर हुए ट्रक हादसे से जुड़ा है. ट्रक में कुल 21 रीसस प्रजाति के बंदर थे, जिन्हें न्यू ऑरलियन्स की ट्यूलन यूनिवर्सिटी से एक बायोमेडिकल सेंटर ले जाया जा रहा था. दुर्घटना के बाद तीन बंदर भाग निकले. बताया गया कि ये बंदर कई खतरनाक वायरस से संक्रमित थे, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई. प्रशासन ने तुरंत इनकी तलाश शुरू की, लेकिन एक बंदर रविवार सुबह एक घर के पास दिखाई दिया, जहां से यह मामला चर्चा में आया. ‘मैंने वही किया जो हर मां करती स्थानीय महिला फर्ग्यूसन ने बताया कि उसने पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी कि बंदर उसके घर के पास है. लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उसने खुद कार्रवाई करने का फैसला लिया. “मैंने गोली चलाई, वह वहीं खड़ा रहा, फिर दोबारा गोली मारी तो वह गिर गया,” फर्ग्यूसन ने बताया. उनके पांच बच्चे चार से सोलह साल की उम्र के हैं. महिला ने कहा कि अगर बंदर किसी और के बच्चे पर हमला करता और मैं कुछ नहीं करती, तो मैं खुद को माफ नहीं कर पाती. अधिकारियों ने दी सफाई जैस्पर काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि एक बंदर स्थानीय निवास स्थान से पकड़ा गया, लेकिन ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई. वन्यजीव विभाग ने उसे कब्जे में ले लिया. वहीं, ट्यूलन यूनिवर्सिटी ने साफ किया कि ये बंदर उनके संस्थान के नहीं थे. हादसे के बाद 13 बंदर बरामद किए गए, जबकि पांच को मारना पड़ा. तीन बंदर फरार थे, जिनमें से एक को फर्ग्यूसन ने गोली मार दी. फिलहाल बाकी बंदरों की तलाश जारी है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है.
Escaped Monkeys Mississippi Monkey Escape Rhesus Monkeys Vehicle Crash Monkeys Hepatitis C Monkeys Covid-19 Monkeys Tulane University Monkeys
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 16 Plus पर मिल रहा है आकर्षक ऑफर, 25 हजार तक की बचत का मौकाiPhone 16 Plus पर JioMart पर चल रही सेल में आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में आप फोन को 65,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 89,900 रुपये थी। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर आप 25 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले, A18 प्रोसेसर, और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Read more »
நாளை சுக்கிரன் பெயர்ச்சி: 4 ராசிகளுக்கு அதிர்ஷ்டம் பெருகும், ஜாக்பாட் அடிக்கும்நாளை சுக்கிரன் தனது சொந்த ராசியான துலாம் ராசியில் நுழையப் போகிறார், நவம்பர் 25 வரை அங்கேயே இருப்பார். இந்த காலகட்டத்தில், நான்கு ராசிக்காரர்களுக்கு அதிர்ஷ்டம் உண்டாகும்.
Read more »
कब है विवाह पंचमी? क्या बन रहा है शुभ योग? यहां देखें सही तिथि और पूजा विधि?24 या 25 नवंबर कब है विवाह पंचमी, भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा, पूरी होगी मनोकामनाएं
Read more »
Ashoknagar News : सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात सब फेल, 25 करोड़ के जीव को देख कांपे अफसरAshoknagar News : अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक जीवित रेड सैंड बोआ (Red Sand Boa) प्रजाति का सांप मिला है, जिसे स्थानीय भाषा में “दो-मुँहा” कहा जाता है.
Read more »
महाराष्ट्रातील 'या' गावांमधील प्रत्येकजण होणार करोडपती; सरकारच वाटणार 5 हजार कोटी रुपये, कारण...New Airport In Maharashtra: 2018 पासून चर्चेत असून, 2024-25 मध्ये भूसंपादन प्रक्रिया वेगवान झालेली असली तरी केवळ जामीन मिळवण्यासाठी सरकारला पाच हजार कोटी रुपयांहून अधिक खर्च होणार असल्याचं सांगितलं जातंय.
Read more »
IGI नहीं ये है भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, बनाने में खर्च हुए ₹2478 Cr; किसने बनाया ये 'शानदार अजूबा'?नई दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट IGI भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जिसने 2024-25 में 7.
Read more »
