महाराज जी, सब बर्बाद हो जाएगा, आशीर्वाद बनाए रखिए... गोरखपुर के 38 दुकानदार क्‍यों योगी से लगा रहे गुहार?

Gorakhpur Bulldozer Action News

महाराज जी, सब बर्बाद हो जाएगा, आशीर्वाद बनाए रखिए... गोरखपुर के 38 दुकानदार क्‍यों योगी से लगा रहे गुहार?
Gorakhpur Nagar Nigam ComplexGorakhpur ShopkeepersCm Yogi Adityanath
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 111 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 51%

गोरखपुर में नगर निगम ने 38 दुकानदारों को 72 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्‍टीमेटम दिया है। ये दुकानदार बैनर लगाकर मुख्‍यमंत्री से अपील कर रहे हैं।

प्रमोद पाल, गोरखपुर: 'मुख्यमंत्री जी! हमारी रोजी-रोटी का सवाल है। हम बच्चों सहित सड़क पर आ जाएंगे। कृपया अपना आशीर्वाद बनाए रखें। पिछले 30 सालों से हम यहां अपना रोजगार कर परिवार का भरन पोषण कर रहे हैं.

..।' ये गुहार है उन 38 दुकानदारों के जिन्हें गोरखपुर नगर निगम की तरफ से 72 घंटे की मोहलत मिली हुई है अतिक्रमण हटाने के लिए। दुकानदार सड़क किनारे बैनर लगाकर बैठे हैं और मुख्यमंत्री से अपील कर रहे हैं कि आप अपना आशीर्वाद बनाए रखें नहीं तो हमारा सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। नजारा देख सड़क पर चलने वाले राहगीर बरबस ही रुक जा रहे हैं। सोमवार की सुबह गोरखपुर की सड़कों पर एक अलग नजारा देखने को मिला। 38 दुकानदार एक साथ दुकान के बाहर बैनर लगाकर मार्मिक अपील के साथ धरने पर बैठे दिखाई दिए। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत छात्र संघ चौराहे से शास्त्री चौक की ओर जाने वाली सड़क के किनारे कचहरी बस स्टैंड के पास 30 साल पहले नगर निगम की तरफ से दुकानें बनाई गई थीं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले 30 सालों से हम लोग यहां अपना रोजगार कर रहे हैं। बाकायदा हम नगर निगम को रेंट देते हैं और नगर निगम से हमने यह दुकाने एलॉट कराई हैं। आज वही नगर निगम हमें कह रहा है कि यह अतिक्रमण है। कृपया 72 घंटे में इसे खाली कर दिया जाए, अन्यथा प्रशासन की कार्रवाई होगी तो बुलडोजर चलेगा और आपसे ही हर्जाना और खर्च वसूला जाएगा। 'हमें सड़कों पर प्राण त्‍यागना पड़ जाएगा'मार्मिक अपील वाले बैनर लगाकर बैठे दुकानदारों का कहना है कि यह तो हमारे साथ सरासर अन्याय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के कार्यकाल में शहर का चहुंमुखी विकास हो रहा है। हम भी इस विकास के साथ हैं, लेकिन किसी का रोजगार छीनकर उसे सड़कों पर लाया जाए, यह कहीं से भी न्यायोचित नहीं। साहब हमें घर से बेगाना ना किया जाए। हमारा रोजगार छीना जाएगा तो हम बच्चों सहित सड़क पर आ जाएंगे। पेट भरने के लाले पड़ जाएंगे और हमारी मजबूरी होगी कि हम यह सड़कों पर प्राण त्याग दें। '32 साल से यहां हूं, आज हमें अतिक्रमणकारी बताया जा रहा'65 वर्षीय दुकानदार बृज किशोर सिंह कहते हैं कि मैं 32 साल से यहां हूं। यदि हमें यह पहले से पता होता कि आज नगर निगम हमें अतिक्रमणकारी बताएगा तो दुकान ही नहीं लिए होते। आज यह जलालत नहीं झेलना पड़ती। सड़कों पर यूं बैठकर अपनी ही दुकान और रोजगार बचाने के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता। यह दुकान हमारे परिवार के जीवन रेखा है। यदि दुकान टूट जाएगी तो हमारे परिवार की नींव हिल जाएगी। 'मैंने अपनी आधी उम्र यहां निकाल दी अब...'एक दुकानदार का कहना था कि मैंने अपनी आधी उम्र यहां निकाल दी। नगर निगम की तरफ से पूर्व में जो लेआउट जारी किया गया था उसमें छात्र संघ चौराहे से लेकर शास्त्री चौक तक 17 मीटर नाप ली गई थी, लेकिन अब इसे बदलकर और बढ़ाया जा रहा है, जो हमारे हित में नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Gorakhpur Nagar Nigam Complex Gorakhpur Shopkeepers Cm Yogi Adityanath Up News गोरखपुर नगर निगम कॉम्‍प्‍लेक्‍स यूपी न्‍यूज उत्‍तर प्रदेश समाचार गोरखपुर में बुलडोजर एक्‍शन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

East Champaran: त्योहारों के बाद ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, बापूधाम स्टेशन से चार दिनों में 38 हजार यात्री हुए रवानाEast Champaran: त्योहारों के बाद ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, बापूधाम स्टेशन से चार दिनों में 38 हजार यात्री हुए रवानापूर्वी चंपारण के बापूधाम स्टेशन पर त्योहारों के बाद यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले चार दिनों में 38 हजार से अधिक यात्री यहाँ से रवाना हुए हैं। यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण स्टेशन प्रशासन अतिरिक्त व्यवस्था करने में जुटा है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल...
Read more »

कौन हैं रॉब जेटन? नीदरलैंड्स के नेता जो बन सकते हैं दुनिया के पहले गे प्रधानमंत्रीकौन हैं रॉब जेटन? नीदरलैंड्स के नेता जो बन सकते हैं दुनिया के पहले गे प्रधानमंत्रीनीदरलैंड्स के 38 वर्षीय रॉब जेटन देश के पहले खुले तौर पर समलैंगिक और सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने D66 पार्टी को बड़ी जीत दिलाई और एंटी-इमिग्रेशन राजनीति को मात दी. ओबामा से प्रेरित उनके सकारात्मक कैंपेन ने उन्हें यूरोप का नया प्रगतिशील चेहरा बना दिया.
Read more »

VIDEO: 129 मीटर लंबा सिक्स... टिम डेविड ने अक्षर पटेल की फुल लेंग्थ गेंद पर किया करारा प्रहार, बल्लेबाज के ...VIDEO: 129 मीटर लंबा सिक्स... टिम डेविड ने अक्षर पटेल की फुल लेंग्थ गेंद पर किया करारा प्रहार, बल्लेबाज के ...Tim David smashes 129m long six: टिम डेविड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार बैटिंग की. उन्होंने 38 गेंदों पर 8 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए. इस दौरान डेविड ने एक 129 मीटर लंबा छक्का जड़ा. डेविड ने अक्षर पटेल की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया. इस मुकाबले को भारत ने 5 विकेट से जीता.
Read more »

INDW vs SAW Final: रोहित शर्मा और अन्य दिग्गजों ने किया भारतीय महिला टीम का समर्थनINDW vs SAW Final: रोहित शर्मा और अन्य दिग्गजों ने किया भारतीय महिला टीम का समर्थननवी मुंबई में आईसीसी वीमेंस विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला गया. रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर जैसे दिग्गजों ने टीम इंडिया को चीयर किया. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाए.
Read more »

यूपी में आयकर दाता ले भी रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 6,307 लोगों से 38.4 लाख रुपये की हुई रिकवरीयूपी में आयकर दाता ले भी रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, 6,307 लोगों से 38.4 लाख रुपये की हुई रिकवरीअमेठी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आयकर भरने वाले लोग भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे थे। कृषि विभाग ने 6,307 ऐसे अपात्र लोगों की पहचान की है और उनसे 38.
Read more »

नौकरी इंटरव्यू टिप्स: 7-38-55 फॉर्मूला, जो दिलाएगा सफलतानौकरी इंटरव्यू टिप्स: 7-38-55 फॉर्मूला, जो दिलाएगा सफलताअंकुर वारिकू द्वारा दिया गया 7-38-55 फॉर्मूला जॉब इंटरव्यू में सफलता पाने का एक नया तरीका है, जो बताता है कि कैसे शब्दों, लहजे और बॉडी लैंग्वेज से इंटरव्यूवर पर प्रभाव डाला जा सकता है। इसमें बताया गया है कि इंटरव्यू में क्या बोलना है, कैसे बोलना है और आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी होनी चाहिए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:14:59