VIDEO: 129 मीटर लंबा सिक्स... टिम डेविड ने अक्षर पटेल की फुल लेंग्थ गेंद पर किया करारा प्रहार, बल्लेबाज के ...

Tim David News

VIDEO: 129 मीटर लंबा सिक्स... टिम डेविड ने अक्षर पटेल की फुल लेंग्थ गेंद पर किया करारा प्रहार, बल्लेबाज के ...
Tim David Longest SixTim David 129M Long SixAxar Patel
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 163 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 51%

Tim David smashes 129m long six: टिम डेविड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार बैटिंग की. उन्होंने 38 गेंदों पर 8 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए. इस दौरान डेविड ने एक 129 मीटर लंबा छक्का जड़ा. डेविड ने अक्षर पटेल की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया. इस मुकाबले को भारत ने 5 विकेट से जीता.

नई दिल्ली. विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार पारी खेली. उन्होंने 38 गेंदों पर धुआंधार 74 रन जड़े जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. डेविड ने 23 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी बनाई.

इस दौरान उनका एक छक्का आकर्षण का केंद्र रहा.डेविड का एक छक्का 129 मीटर लंबा था जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. डेविड की शानदार पारी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन बनाए. इससे पहले इसी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिच मार्श ने मेलबर्न टी20 मैच में 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. डेविड अब मिच मार्श से आगे निकल गए हैं. इस मैच को भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया. अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया की पारी का सातवां ओवर लेकर आए. अक्षर की इस फुल लेंग्थ गेंद को टिम डेविड ने बॉलर के सिर के उपर से करारा शॉट लगाया. गेंद होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम की छत पर पहुंच गई. इस छक्के की जब दूरी मापी गई तो वह 129 मीटर निकली. डेविड के साथ साथ अक्षर पटेल भी हैरान रह गए.दोनों का यकीन नहीं हुआ कि गेंद इतनी दूर चली जाएगी. डेविड ने पटेल के ओवर में दो छक्के लगाए. IND vs AUS 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, सीरीज 1-1 से की बराबर जगह खाली करो ध्रुव जुरेल! ऋषभ पंत टीम इंडिया में वापसी को तैयार, कमबैक मैच में किया कमाल 129M long and monstrous SIX by the giant Tim David 🔥 pic.twitter.com/fSHnSAdUVx — Hussain November 2, 2025 ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 186 रन बनाए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 6 विकेट पर 186 रन बनाए. अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 74 रन कर दिया था लेकिन डेविड और स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ पारियां खेलकर मेजबान टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. डेविड ने 38 गेंद का सामना करते हुए पांच छक्के और आठ चौके मारे जबकि स्टोइनिस ने 39 गेंद की पारी में दो छक्के और आठ चौके जड़े. भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद अर्शदीप ने दो ओवर में दो विकेट चटकाकर मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत की. सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे इस प्रारूप के भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप ने ट्रेविस हेड और जोश इंग्लिस को अपने लगातार ओवरों में पवेलियन भेजकर तीसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14 रन पर दो विकेट किया. हेड गेंद को हवा में लहरा गए अर्शदीप की शॉर्ट गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में हेड गेंद को हवा में लहरा गए और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिड ऑफ पर आसान कैच लपका. अर्शदीप के अगले ओवर में इंग्लिस भी फाइन लेग पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए. डेविड ने इसके बाद तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और भारत के सभी गेंदबाजों को निशाने पर रखा. उन्होंने अपने पांच में से चार छक्के सीधे मारे जबकि अक्षर की गेंद को कवर्स के ऊपर से छह रन के लिए भेजा. डेविड हालांकि 20 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने प्वाइंट पर उनका कैच टपका दिया जिसका इस बल्लेबाज ने पूरा फायदा उठाया. तिलक को कैच थमाकर चलते बने डेविड चक्रवर्ती ने कप्तान मिचेल मार्श और मिचेल ओवेन को लगातार गेंदों पर आउट करके ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 73 रन किया. डेविड ने शिवम दुबे पर लगातार दो चौकों के साथ सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसके बाद चक्रवर्ती के ओवर में दो छक्के मारे. स्टोइनिस ने भी 13वें ओवर में दुबे पर लगातार दो छक्के मारे लेकिन इसी ओवर में डेविड ने लॉन्ग ऑफ पर तिलक वर्मा को कैच थमा दिया. भारत को चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कमी खली क्योंकि दुबे के खिलाफ डेविड और स्टोइनिस दोनों ने बड़े शॉट खेले. स्टोइनिस ने 18वें ओवर में अर्शदीप पर तीन चौकों के साथ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. वह पारी के अंतिम ओवर में इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर स्थानापन्न खिलाड़ी रिंकू सिंह को कैच देकर पवेलियन लौटे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Tim David Longest Six Tim David 129M Long Six Axar Patel India Vs Australia 3Rd T20 India Vs Australia 3Rd T20 Tim David Monster Six Tim David Sixes Tim David 100 SIXES T20I History टिम डेविड डेविड 129 मीटर लंबा छक्का

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यदि कोई चरण स्पर्श या प्रणाम करे, तो क्या पुण्य घटता है ? Premanand Ji Maharaj से जानें सही जवाबयदि कोई चरण स्पर्श या प्रणाम करे, तो क्या पुण्य घटता है ? Premanand Ji Maharaj से जानें सही जवाबPremanand Ji Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज ने अपने नए वीडियो में एक भक्त के पूछने पर बताया कि Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

इत्तु सी ड्रेस पहन नाइट पार्टी में पहुंचीं Mouni Roy, लेस ज्वेलरी और हल्के-फुल्के मेकअप में गिराई बिजलियांइत्तु सी ड्रेस पहन नाइट पार्टी में पहुंचीं Mouni Roy, लेस ज्वेलरी और हल्के-फुल्के मेकअप में गिराई बिजलियांMouni Roy Video: मौनी रॉय अपने बेस्ट फ्रेंड अर्जुन बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं. एक्ट्रेस Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हे प्रभु! स्कूल ना जाने के लिए चारपाई से चिपक गया बच्चा, घरवालों ने भी पकड़ ली जिद, फिर जो हुआ, VIDEO देखेंहे प्रभु! स्कूल ना जाने के लिए चारपाई से चिपक गया बच्चा, घरवालों ने भी पकड़ ली जिद, फिर जो हुआ, VIDEO देखेंFunny Viral Video: डेली सोशल मीडिया पर कितनी सारी फनी वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक वीडियो Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

हवाबाजी पड़ गई महंगी, बाइक पर लड़की बैठा कर स्टंट कर रहा था शख्स, बिगड़ा बैलेंस, फिल्मी स्टाइल में सड़क पर खाई पलटीहवाबाजी पड़ गई महंगी, बाइक पर लड़की बैठा कर स्टंट कर रहा था शख्स, बिगड़ा बैलेंस, फिल्मी स्टाइल में सड़क पर खाई पलटीViral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कितनी सारी अजीबो गरीब वीडियो वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

टिम डेविड की तूफानी पारी: 129 मीटर के छक्के से मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्यटिम डेविड की तूफानी पारी: 129 मीटर के छक्के से मचाया तहलका, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्यभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में टिम डेविड ने 129 मीटर लंबा छक्का लगाकर सनसनी मचा दी। डेविड ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए, भारत को जीत के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
Read more »

2025: भारत में भगदड़ का साल, 129 जानें!2025: भारत में भगदड़ का साल, 129 जानें!साल 2025 में देश में 8 भगदड़ की घटनाएं हुई हैं, जिनमें 129 लोगों की जान गई। आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में हाल ही में हुई भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु, उत्तराखंड, बेंगलुरु, गोवा और प्रयागराज में भी ऐसी घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई। भीड़ प्रबंधन की कमी के कारण ये हादसे हो रहे हैं, और प्रशासन को इस पर ध्यान देने की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:45:48