कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत कुमार गोयल ने कहा कि ज्वाइंट सीपी क्राइम ने आज मृतका के परिवार से मुलाकात की है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को सौंप दी गई है। छात्रों के सवाल सुने गए हैं और उनके जवाब भी दिए गए हैं। छात्र किसी भी समय किसी भी समस्या को लेकर हमसे संपर्क कर सकते...
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। राज्य द्वारा संचालित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के दो दिन बाद पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने इसके चिकित्सा अधीक्षक-सह-उप प्राचार्य डॉ.
संजय वशिष्ठ को हटाने का आदेश दिया है। छात्र मामलों की डीन डॉ. बुलबुल मुखोपाध्याय को वशिष्ठ की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए नियुक्त किया गया है। डॉ. संजय वशिष्ठ को राष्ट्रीय चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल के प्रोफेसर के रूप में स्थानांतरित किया गया है। यह भी पढ़ें: जूनियर महिला डॉक्टर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, यौन उत्पीड़न की हुई पुष्टि; पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा दो सुरक्षाकर्मियों पर गिरी गाज इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधिकारियों ने अस्पताल को सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली दो आउटसोर्स सुरक्षा एजेंसियों को भी एक विज्ञप्ति भेजी है, जिसमें कहा गया है कि एजेंसियों के तहत काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारी निर्धारित वर्दी पहनें और बिना किसी अपवाद के तत्काल प्रभाव से अपने पहचान पत्र पहनें। अस्पताल के अधिकारियों ने पहले ही दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जो दुर्घटना वाली रात ड्यूटी पर थे। परिवार को दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट दूसरी ओर कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल का कहना है कि संयुक्त आयुक्त ने रविवार को मृतका के परिवार से भी मुलाकात की है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिवार को सौंप दी गई है। छात्रों के सवाल सुने गए हैं और उनके जवाब भी दिए गए हैं। छात्रों की मांग पर चंदन गुहा को हटाया पुलिस आयुक्त ने कहा कि छात्र किसी भी समय किसी भी समस्या को लेकर हमसे संपर्क कर सकते हैं। किसी भी मेडिकल कॉलेज के छात्र किसी भी समस्या के लिए हमसे मिल सकते हैं। छात्रों से अपील है कि अगर आपके पास कोई इनपुट है तो हमसे साझा करें। उनकी मांग थी कि घटना की रात ड्यूटी पर तैनात सहायक पुलिस आयुक्त चंदन गुहा को पद से हटाया जाए, इसलिए हमने उन्हें हटा दिया है। यह भी पढ़ें: दिल्ली में कल बंद रहेंगे सरकारी अस्पताल, कोलकाता मामले में डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का एलान #WATCH | Kolkata: Regarding the rape and murder of a post-graduate trainee female doctor at RG Kar Medical College and Hospital on the night of August 9, Kolkata Police Commissioner Vineet Kumar Goyal says...Joint CP Crime has met the family of the deceased today also. The… pic.twitter.com/PloRCmVKe1— ANI August 11, 2024
Doctor Murder Case Kolkata News Kolkata Latest News Kolkata News Today Kolkata Hindi News West Bengal News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बरेली में दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मुरादाबाद में फरियादी को हड़काने वाला इंस्पेक्टर हटाया गयाUP Hindi News : लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। बरेली में दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी और मुरादाबाद में जन सुनवाई में पीड़ित को हड़काने वाले इंस्पेक्टर को हटा दिया गया।
Read more »
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौतकोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
Read more »
कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंकाकोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
Read more »
Kolkata Murder: हेडफोन के टूटे तार से गिरफ्त में आया दरिंदा, कोलकाता की डॉक्टर हत्याकांड में कब क्या हुआ?Kolkata Murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम में एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सेमिनार हॉल से उसका अर्धनग्न शरीर बरामद किया गया था।
Read more »
Kolkata Lady Doctor Murder: लेडी डॉक्टर.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिल दहला देगी!कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई...प्रारंभिक पोस्टमार्टम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
गुस्से में 'भगवान': कल दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं देंगे सेवाएं, केवल इमरजेंसी सुविधा मिलेगीकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित रहेंगी।
Read more »
