कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के विरोध में सोमवार को राजधानी के सरकारी अस्पतालों में सेवाएं बाधित रहेंगी।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का कहना है कि सिर्फ आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी, वार्ड में सेवाएं, लैब में जांच सहित अन्य कार्यों में डॉक्टर मदद नहीं करेंगे। कोलकाता में जान गंवाने वाली डॉक्टर को न्याय दिलाने तक देशभर में सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ.
सर्वेश पांडे ने कहा कि जल्द न्याय मिलना चाहिए। घटना के खिलाफ देशभर के डॉक्टर एकजुट हैं। शनिवार को आरएमएल सहित दूसरे अस्पतालों के आरडीए ने कैंडल मार्च निकाला था। इस मामले में डॉक्टरों ने अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, देशभर में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग रखी है। 35 हजार से अधिक मरीज रोजाना करवाते हैं इलाज सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में रोजाना दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से आने वाले 35 हजार से अधिक मरीज इलाज करवाते हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के असहयोग के फैसले के बाद मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि इस दौरान सीनियर संकाय व अन्य इलाज करेंगे। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मुख्य रूप से रेजिडेंट डॉक्टर ही मरीजों का इलाज करते हैं। ऐसे में इनके असहयोग से मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है। लंबे समय से कर रहे हैं मांग डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों को सुरक्षित माहौल देने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। सफदरजंग अस्पताल में करीब दो हजार रेजिडेंट डॉक्टर हैं। यह सभी असहयोग में साथ देंगे। अक्सर देखा गया है कि ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों से मारपीट की घटना हो जाती है, लेकिन उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल देने की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
Safdarjung Hospital Rml Hospital Opd Kolkata Doctor News Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar डॉक्टरों की हड़ताल सफदरजंग हॉस्पिटल आरएमएल अस्पताल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा के 3000 डॉक्टर हड़ताल पर, 159 सरकारी अस्पतालों में OPD बंद, मरीज परेशानहरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज के नेतृत्व में डॉक्टर हड़ताल पर रहे। इस कारण अस्पतालों में मरीज भटकते नजर आए। इमरजेंसी वॉर्ड में केवल जूनियर और ट्रेनी डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया गया।
Read more »
Delhi Hospitals: मरीजों के लिए गुड न्यूज, अब ऑनलाइन मिलेगी अस्पतालों में खाली आईसीयू बेड की जानकारीDelhi Hospitals News दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को अस्पतालों में खाली आईसीयू बेड की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आइसीयू बेड डैशबोर्ड जारी किया है। इसके अनुसार 17 अस्पतालों के 389 आइसीयू बेड में से 42.
Read more »
कोचिंग सेंटर में 3 छात्रों की मौत से ABVP भड़की, दिल्ली मेयर के पोस्टर पर पोती कालिख; देखें VIDEOदिल्ली के राजेन्द्र नगर इलाके में कल एक हादसा हो गया जब एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरनें Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
खत्म हुई झंझट; अब नहीं जाना होगा दिल्ली; भोपाल एम्स में ही मिलेगी ये बड़ी सुविधाMP News: मध्य प्रदेश के भोपाल एम्स में अब हार्ट और लंग्स का भी ट्रांसप्लांट हो सकेगा. इससे पहले एम्स में बोन मैरो और लिवर ट्रांसप्लांट हो रहे हैं. इस सुविधा के बाद अब मरीजों को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा.
Read more »
कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौतकोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
Read more »
कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंकाकोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
Read more »
