कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

India News News

कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
NationalWest Bengalindia News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

कोलकाता: सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका

सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्राथमिक जांच के अनुसार दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्वयं अस्पताल में पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पहुंची। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग पर शव को पोस्टमार्टम कराने ले जाने से रोका। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के माता-पिता को निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक बृहस्पतिवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने डिनर किया और उसके बाद थोड़ा आराम करने के लिए चौथे मंजिले पर स्थित सेमिनार हाल में गई थी। नीले रंग की चादर से ढंका उसका शव बरामद हुआ। सेमिनार हाल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस बृहस्पतिवार को नाइट ड्यूटी करने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शरीर पर मिले चोट के निशान मृतक के माता-पिता और सहकर्मियों ने शरीर पर चोट के कई निशान होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकेगा। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं : मालवीय भाजपा के नेता-कार्यकर्ता घटना के खिलाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतका के माता-पिता को लेकर अदालत में मुकदमा करने की बात कही है। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने घटना को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संदेशखाली से लेकर चोपड़ा तक बंगाल में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।.

सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। मृतक पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्राथमिक जांच के अनुसार दुष्कर्म के बाद हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। घटना से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद करके विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल स्वयं अस्पताल में पहुंचे। फारेंसिक टीम भी पहुंची। प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने घटना की न्यायिक जांच की मांग पर शव को पोस्टमार्टम कराने ले जाने से रोका। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने में सफल रही। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के माता-पिता को निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ अस्पताल सूत्रों के अनुसार मृतक बृहस्पतिवार रात दो बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उसने डिनर किया और उसके बाद थोड़ा आराम करने के लिए चौथे मंजिले पर स्थित सेमिनार हाल में गई थी। नीले रंग की चादर से ढंका उसका शव बरामद हुआ। सेमिनार हाल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस बृहस्पतिवार को नाइट ड्यूटी करने वाले अस्पताल के सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शरीर पर मिले चोट के निशान मृतक के माता-पिता और सहकर्मियों ने शरीर पर चोट के कई निशान होने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ भी कहा जा सकेगा। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं : मालवीय भाजपा के नेता-कार्यकर्ता घटना के खिलाफ अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतका के माता-पिता को लेकर अदालत में मुकदमा करने की बात कही है। भाजपा के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने घटना को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संदेशखाली से लेकर चोपड़ा तक बंगाल में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

National West Bengalindia News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Siwan News: गंडकी नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाSiwan News: गंडकी नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंकाBihar News: गंडक नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि इनकी मौत नदी में डूबने से नहीं हुई है किसी ने इनकी हत्या कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
Read more »

अयोध्या दुष्कर्म मामला: पीड़िता नाबालिग का कराया गया गर्भपात, 12 सप्ताह की थी गर्भवती, हालत सामान्यअयोध्या दुष्कर्म मामला: पीड़िता नाबालिग का कराया गया गर्भपात, 12 सप्ताह की थी गर्भवती, हालत सामान्यAyodhya rape case:अयोध्या दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग लड़की का लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम सुरक्षित गर्भपात करा दिया। उसे 12 सप्ताह का गर्भ था।
Read more »

अयोध्या रेप केस: एक आरोपी का भी DNA मैच हुआ तो होगा ये एक्शन... इस आधार पर कम नहीं होंगी सपा नेता की मुश्किलेंअयोध्या रेप केस: एक आरोपी का भी DNA मैच हुआ तो होगा ये एक्शन... इस आधार पर कम नहीं होंगी सपा नेता की मुश्किलेंअयोध्या में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का मंगलवार को गर्भपात कराया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह गर्भपात कराया।
Read more »

अयोध्या रेप कांड में नया मोड़: 12 साल नहीं...इतनी है पीड़िता की सही उम्र, इस सर्टिफिकेट से चौंकाने वाला खुलासाअयोध्या रेप कांड में नया मोड़: 12 साल नहीं...इतनी है पीड़िता की सही उम्र, इस सर्टिफिकेट से चौंकाने वाला खुलासाअयोध्या में हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता का मंगलवार को गर्भपात कराया गया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के क्वीन मेरी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने यह गर्भपात कराया।
Read more »

कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौतकोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौतकोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
Read more »

कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी, आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हाल में मिला अर्धनग्न शवकोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी, आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हाल में मिला अर्धनग्न शवकोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल से शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतका के माता-पिता को फोन करके उन्हें मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करवाकर दोषियों को सख्त सजा दिलवाने का...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:22:37