महाराष्ट्र : एक दिन में 57 हजार से ज्यादा मामले, उद्धव बोले- कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी कर रहे Maharashtra LadengeCoronaSe Coronavirus Covid19 CoronaVaccine OxygenCrisis OxygenShortage PMOIndia MoHFW_INDIA ICMRDELHI OfficeofUT
नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 57,640 मामले सामने आए हैं और 920 लोगों की जान चली गई। वहीं राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,686 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के वैज्ञानिकों ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से ही इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। कई जिलों में कोविड मामलों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि कुछ जिलों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी की जानकारी देने के साथ ही लापरवाही ना बरतने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद लोगों को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रदेश को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि हम वायरस की तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए मुंबई नगर निगम के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की वैज्ञानिक समिति ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से ही उसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में मामलों में गिरावट देखी जा रही है जबकि कुछ अन्य जिलों में मामले बढ़ रहे हैं।ठाकरे ने कहा कि राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 3000 मीट्रिक टन करनी होगी और इस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम रोजाना 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन करते हैं, लेकिन हमारी खपत 1700 मीट्रिक टन है।उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठा आरक्षण को खारिज किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दखल देने और समुदाय को राहत पहुंचाने का अनुरोध करेंगे। ठाकरे ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उन लोगों की बातों से गुमराह न हों जो मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर अशांति पैदा करना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि मुंबई और ठाणे सहित 15 जिलों में कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अन्य जिलों में मामलों में अभी भी बढ़ोतरी जारी है। उन्होंने कहा प्रतिदिन जांच की संख्या 2.
5 लाख से 2.8 लाख के बीच होती है, जिनमें से आरटीपीसीआर65 फीसदी और रैपिड एंटीजन टेस्ट 35 फीसदी होते हैं। टोपे ने बताया कि देश में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य को रेमडेसिविर की 3.5 लाख शीशियां और 20,000 ऑक्सीजन सांद्रक मिलेंगे। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र द्वारा प्राप्त किए जाने वाले रेमेडेसिविर भंडार में से 40,000 इंजेक्शन मिल चुके हैं और पहले से ही उपयोग किए जा रहे हैं।टोपे ने कहा कि 15 जिलों- मुंबई, धुले, नांदेड़, भंडारा, ठाणे, नासिक, लातूर, नंदुरबार, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती, रायगढ़, ओसमाबाद, चंद्रपुर और गोंदिया में कोविड-19 के मामले रोज घट रहे हैं। टोपे ने कहा कि सरकार कोविड-19 संक्रमण के अधिक मामलों वाले जिलों में संक्रमण की संख्या को कम करने का लक्ष्य बना रही है। नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 57,640 मामले सामने आए हैं और 920 लोगों की जान चली गई। वहीं राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,879 मामले सामने आए और 77 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,686 लोग स्वस्थ भी हुए।वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के वैज्ञानिकों ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से ही इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। कई जिलों में कोविड मामलों में गिरावट देखी जा रही है, जबकि कुछ जिलों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। हम इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी की जानकारी देने के साथ ही लापरवाही ना बरतने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद लोगों को आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रदेश को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि हम वायरस की तीसरी लहर के लिए तैयारी कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए मुंबई नगर निगम के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की वैज्ञानिक समिति ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दी है। हम पिछले महीने से ही उसकी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में मामलों में गिरावट देखी जा रही है जबकि कुछ अन्य जिलों में मामले बढ़ रहे हैं।ठाकरे ने कहा कि राज्य को ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 3000 मीट्रिक टन करनी होगी और इस पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम रोजाना 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन करते हैं, लेकिन हमारी खपत 1700 मीट्रिक टन है।उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठा आरक्षण को खारिज किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर दखल देने और समुदाय को राहत पहुंचाने का अनुरोध करेंगे। ठाकरे ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उन लोगों की बातों से गुमराह न हों जो मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर अशांति पैदा करना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि मुंबई और ठाणे सहित 15 जिलों में कोरोना के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन अन्य जिलों में मामलों में अभी भी बढ़ोतरी जारी है। उन्होंने कहा प्रतिदिन जांच की संख्या 2.5 लाख से 2.8 लाख के बीच होती है, जिनमें से आरटीपीसीआर65 फीसदी और रैपिड एंटीजन टेस्ट 35 फीसदी होते हैं। टोपे ने बताया कि देश में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य को रेमडेसिविर की 3.5 लाख शीशियां और 20,000 ऑक्सीजन सांद्रक मिलेंगे। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र द्वारा प्राप्त किए जाने वाले रेमेडेसिविर भंडार में से 40,000 इंजेक्शन मिल चुके हैं और पहले से ही उपयोग किए जा रहे हैं।टोपे ने कहा कि 15 जिलों- मुंबई, धुले, नांदेड़, भंडारा, ठाणे, नासिक, लातूर, नंदुरबार, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती, रायगढ़, ओसमाबाद, चंद्रपुर और गोंदिया में कोविड-19 के मामले रोज घट रहे हैं। टोपे ने कहा कि सरकार कोविड-19 संक्रमण के अधिक मामलों वाले जिलों में संक्रमण की संख्या को कम करने का लक्ष्य बना रही है।खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली: ऑक्सीजन की महाकिल्लत, 'एक दिन में 41 अस्पतालों ने की कमी की शिकायत'दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. हालात ये हैं कि दिल्ली के करीब 41 अस्पतालों में जहां 7 हजार से ज्यादा मरीज भर्ती हैं, सभी ने एक ही दिन में ऑक्सीजन की कमी की चिंता जाहिर की.
Read more »
बंगाल के चुनाव परिणाम ने भाजपा को ‘एक देश, एक संस्कृति’ की सीमा बता दी हैकई सालों से मोदी-शाह की जोड़ी ने चुनाव जीतने की मशीन होने की जो छवि बनाई थी, वह कई हारों के कारण कमज़ोर पड़ रही थी, मगर इस बार की चोट भरने लायक नहीं है. वे एक ऐसे राज्य में लड़खड़ाकर गिरे हैं, जो किसी हिंदीभाषी के मुंह से यह सुनना पसंद नहीं करता कि वे उनके राज्य को कैसे बदलने की योजना रखते हैं.
Read more »
'महाराष्ट्र में 45+ वालों की दूसरी डोज के लिए साढ़े पांच लाख टीकों की तत्काल जरूरत'Coronavirus Lockdown India News Live updates, Covid-19 Cases and Lockdown in Delhi, UP, Bihar, Punjab Today News: Coronavirus (Covid-19) India Lockdown News Live Updates: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,133 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 335 मरीजों की मौत हुई है। इतने ही समय में 20,028 मरीज ठीक हुए हैं।
Read more »
दिल्ली के एक अस्पताल में 80 से ज्यादा स्टाफ कोरोना संक्रमित, एक डॉक्टर की मौतदिल्ली के सरोज सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के करीब 80 स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. जबकि एक डॉक्टर एके रावत का शनिवार का निधन हो चुका है. उन्होंने कोरोना रोधी टीके की डोज भी ली थी. वह 58 साल के थे. अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ पीके भारद्वाज ने एनडीटीवी को बताया कि अप्रैल से मई महीने के बीच करीब 80 मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है.
Read more »
कोविड-19: संक्रमण के एक दिन में 329,942 नए मामले दर्ज और 3,876 लोगों की मौतभारत में 23 अप्रैल के बाद से ये लगातार 19वां दिन है, जब कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22,992,517 हो गई है, जबकि 249,992 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के मामले 15.96 करोड़ से ज़्यादा हो गए हैं और 33.04 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
कोविड-19: एक दिन में संक्रमण के 362,727 नए मामले आए और 4,120 लोगों की मौतभारत में 23 अप्रैल के बाद से ये लगातार 21वां दिन है, जब कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,703,665 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 258,317 हो गई है.
Read more »
