कोविड-19: एक दिन में संक्रमण के 362,727 नए मामले आए और 4,120 लोगों की मौत CoronaVirus India CovidDeaths कोरोनावायरस भारत कोविडसेमौत
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के एक सरकारी अस्पताल के बाहर एक मरीज को एंबुलेंस से बाहर निकालते उनके रिश्तेदार. देश में बीते एक दिन या 24 घंटे में कोविड-19 के 362,727 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 23,703,665 हो गए हैं, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से 4,120 लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 258,317 पर पहुंच गई है.
28 अप्रैल के बाद से यह लगातार 16वां दिन है, जब एक दिन में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. साथ ही 21 अप्रैल के बाद से लगातार 22वां दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार गई. आंकड़ों पर गौर करें तो देश में 23 अप्रैल के बाद से ये लगातार 21वां दिन है, जब तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. 15 अप्रैल से लगातार 29वें दिन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए दैनिक मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,710,525 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 15.65 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर कुछ सुधरकर 83.26 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 19,734,823 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 12 मई तक 309,448,585 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 186,594 नमूनों की बुधवार को जांच की गई. बीते 24 घंटे में संक्रमण से जिन 4,120 लोगों की मौत हुई उनमें से सर्वाधिक 816 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद कर्नाटक में 516, उत्तर प्रदेश में 326, दिल्ली में 300, तमिलनाडु में 293, पंजाब में 193, हरियाणा में 165, राजस्थान में 164, छत्तीसगढ़ में 153, पश्चिम बंगाल में 135, उत्तराखंड में 109 और गुजरात में 102 लोगों की मौत हुई. देश में अब तक 258,317 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 78,007 मरीजों की महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 20,368, दिल्ली में 20,310, तमिलनाडु में 16,471, उत्तर प्रदेश में 16,369, पश्चिम बंगाल में 12,728, पंजाब में 11,111 और छत्तीसगढ़ में 11,094 लोगों की मौत हुई है.आंकड़ों के मुताबिक, देश में 110 दिन में कोविड-19 के मामले एक लाख हुए थे और 59 दिनों में वह 10 लाख के पार चले गए थे. भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था, जबकि 20 से 30 लाख की संख्या होने में 16 और दिन लगे. हालांकि 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है. वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे. मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे थे. 60 से 70 लाख होने में इसे 13 दिन लगे. 70 से 80 लाख होने में 19 दिन लगे और 80 से 90 लाख होने में 13 दिन लगे. 90 लाख से एक करोड़ होने में 29 दिन लगे. इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए, लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन का वक्त लगा और फिर सिर्फ 15 दिनों बाद चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए आंकड़ा 1.5 करोड़ से दो करोड़ के पार चला गया.अप्रैल का महीना अब तक सबसे घातक साबित हुआ है. इस महीने में संक्रमण के नए मामलों ने सिर्फ एक या दो दिन ही गिरावट दर्ज की, वरना लगभग हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए. बीते 24 घंटे के दौरान नए मामलों की सर्वाधिक संख्या बीते 30 अप्रैल को 386,452 दर्ज की गई और इस अवधि में जान गंवाने वालों की सर्वाधिक 3,645 संख्या 29 अप्रैल को रही है. इस महीने में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक दिन में संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए. 15 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल के बीच हर दिन दो लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए और पांच अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए. अप्रैल में एक दिन में मरने वालों की संख्या की बात करें तो 28 से 30 अप्रैल तक हर दिन 3,000 से अधिक लोगों की जान गई. 21 से 27 अप्रैल के बीच हर दिन 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई और 12 से 20 अप्रैल तक हर दिन 1,000 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कोविड-19: संक्रमण के एक दिन में 329,942 नए मामले दर्ज और 3,876 लोगों की मौतभारत में 23 अप्रैल के बाद से ये लगातार 19वां दिन है, जब कोरोना वायरस संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22,992,517 हो गई है, जबकि 249,992 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं. विश्व में संक्रमण के मामले 15.96 करोड़ से ज़्यादा हो गए हैं और 33.04 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »
गुजरात: कोविड केयर सेंटर में लगी आग, 61 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाया गयागुजरात के भावनगर में कोविड देखभाल केंद्र में तब्दील किए गए एक होटल में बुधवार तड़के आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. अधिकारी ने बताया कि “मामूली आग लगने और धुआं उठने के बाद” कोरोना वायरस के कुल 61 मरीजों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया.
Read more »
बिहार: विशेषज्ञों ने कहा- कोविड-19 संक्रमित शवों को नदी में बहाना ख़तरनाकबक्सर ज़िले में चौसा के पास गंगा नदी से मिले दर्जनों संदिग्ध कोविड-19 संक्रमित अज्ञात शवों को पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट के लिए नमूने लिए जाने के बाद प्रशासन द्वारा दफना दिया गया. कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते विशेषज्ञ शवों को ऐसे नदी में बहाए जाने को बेहद चिंताजनक बता रहे हैं.
Read more »
कर्नाटक में 103 साल के गांधीवादी ने कोविड-19 को दी मातजाने-माने गांधीवादी और स्वतंत्र सेनानी एच एस दोरैस्वामी ने 103 साल की उम्र में कोविड से लड़ाई जीत ली है और वह घर लौट रहे हैं.
Read more »
कोविड से जान गंवाने वाले चुनाव अधिकारियों को न्यूनतम एक करोड़ रुपये मुआवज़ा मिले: हाईकोर्टउत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारियों की मौत के मसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग की ओर से जानबूझकर उस व्यक्ति को आरटी-पीसीआर जांच के बिना ड्यूटी के लिए बाध्य करने के चलते मुआवज़ा राशि कम से कम एक करोड़ रुपये होनी चाहिए.
Read more »
