कोविड-19: संक्रमण के एक दिन में 329,942 नए मामले दर्ज और 3,876 लोगों की मौत CoronaVirus India CovidDeaths कोरोनावायरस भारत कोविडसेमौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 14 दिन बाद गिरकर 3.29 लाख हो गए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 22,992,517 हो गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 329,942 नए मामले सामने आए तथा 3,876 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 249,992 हो गई है.
28 अप्रैल के बाद से यह लगातार 14वां दिन है, जब एक दिन में तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है. साथ ही 21 अप्रैल के बाद से लगातार 20वां दिन है, जब एक दिन में मरने वालों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार गई. आंकड़ों पर गौर करें तो देश में 23 अप्रैल के बाद से ये लगातार 19वां दिन है, जब तीन लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं. 15 अप्रैल से लगातार 27वें दिन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए दैनिक मामले सामने आए हैं. दो महीने तक लगातार वृद्धि के बाद उपचाराधीन मामले कम होकर 3,715,221 हो गए, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.16 प्रतिशत है, जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 82.75 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार, अब तक 19,027,304 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्युदर 1.09 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 10 मई तक 305,600,187 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 1,850,110 नमूनों की जांच सोमवार को की गई. संक्रमण से पिछले 24 घंटे में जिन 3,876 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से कर्नाटक में 596, महाराष्ट्र में 549, दिल्ली में 319, उत्तर प्रदेश में 278, तमिलनाडु में 232, पंजाब में 198, छत्तीसगढ़ में 172, उत्तराखंड में 168, हरियाणा में 161, राजस्थान में 160, पश्चिम बंगाल में 134, झारखंड में 129 और गुजरात में 117 लोगों की मौत हुई है. देश में अब तक 249,992 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 76,398, दिल्ली में 19,663, कर्नाटक में 19,372, तमिलनाडु में 15,880, उत्तर प्रदेश में 15,742, पश्चिम बंगाल में 12,461, छत्तीसगढ़ में 10,742 और पंजाब में 10,704 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे. आंकड़ों के मुताबिक, देश में 110 दिन में कोविड-19 के मामले एक लाख हुए थे और 59 दिनों में वह 10 लाख के पार चले गए थे. भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से 20 लाख तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था, जबकि 20 से 30 लाख की संख्या होने में 16 और दिन लगे. हालांकि 30 लाख से 40 लाख तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है. वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे. मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे थे. 60 से 70 लाख होने में इसे 13 दिन लगे. 70 से 80 लाख होने में 19 दिन लगे और 80 से 90 लाख होने में 13 दिन लगे. 90 लाख से एक करोड़ होने में 29 दिन लगे. इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए, लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन का वक्त लगा और फिर सिर्फ 15 दिनों बाद चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए आंकड़ा 1.5 करोड़ से दो करोड़ के पार चला गया.अप्रैल का महीना अब तक सबसे घातक साबित हुआ है. इस महीने में संक्रमण के नए मामलों ने सिर्फ एक या दो दिन ही गिरावट दर्ज की, वरना लगभग हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए. बीते 24 घंटे के दौरान नए मामलों की सर्वाधिक संख्या बीते 30 अप्रैल को 386,452 दर्ज की गई और इस अवधि में जान गंवाने वालों की सर्वाधिक 3,645 संख्या 29 अप्रैल को रही है. इस महीने में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक एक दिन में संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए. 15 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल के बीच हर दिन दो लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए और पांच अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए. अप्रैल में एक दिन में मरने वालों की संख्या की बात करें तो 28 से 30 अप्रैल तक हर दिन 3,000 से अधिक लोगों की जान गई. 21 से 27 अप्रैल के बीच हर दिन 2,000 से अधिक लोगों की मौत हुई और 12 से 20 अप्रैल तक हर दिन 1,000 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुरादाबाद : क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का कोरोना से निधन, नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दममुरादाबाद : क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का कोरोना से निधन, नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम PiyushChawla CoronaSecondWave CoronavirusPandemic
Read more »
सावधान: टीकाकरण के पंजीकरण के लिए आ रहे फर्जी संदेशों से यूजर्स के फोन में सेंधसावधान: टीकाकरण के पंजीकरण के लिए आ रहे फर्जी संदेशों से यूजर्स के फोन में सेंध Vaccination Coronavaccine CowinApp PMOIndia MoHFW_INDIA ICMRDELHI
Read more »
बिहार के बक्सर के बाद अब यूपी के गाजीपुर में नदी में तैरते दिखे शवबिहार के बक्सर के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा के किनारे शव नजर आए. मंगलवार को गाजीपुर के गंगा तट पर कुछ शव दिखाए दिए. गाजीपुर और बक्सर के बीच करीब 55 किलोमीटर की दूरी है. बक्सर में सोमवार को करीब 100 शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिए थे. इन लाशों को देखने के बाद बिहार के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि यह उत्तर प्रदेश से आई हैं. अधिकारियों के अनुसार बिहार में शवों को पानी में डालने की परंपरा नहीं है.
Read more »
