बिहार: विशेषज्ञों ने कहा- कोविड-19 संक्रमित शवों को नदी में बहाना ख़तरनाक

United States News News

बिहार: विशेषज्ञों ने कहा- कोविड-19 संक्रमित शवों को नदी में बहाना ख़तरनाक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 200 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

बिहार: विशेषज्ञों ने कहा- कोविड-19 संक्रमित शवों को नदी में बहाना ख़तरनाक Covid19 Bihar Corpses Ganga NitishKumar कोविड19 बिहार शव गंगा नीतीशकुमार

उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के बक्सर जिले में चौसा श्मशान के पासबक्सर सदर के एसडीओ केके उपाध्याय नेको बताया, ‘सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके.’ लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.

बक्सर के सिविल सर्जन डॉ. जीतेंद्र नाथ ने बताया, ‘शव काफी सड़ चुके थे, जिस कारण मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.’ गौरतलब हो कि रविवार को स्थानीय लोगों ने नदी में शवों को तैरता हुआ पाया था और प्रशासन को इसकी सूचना दी थी. सोमवार को भी शव देखे गए, तो जिले के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंचे और शवों को नदी से बरामद कर दफनाने का फैसला लिया. एसडीओ उपाध्याय का कहना है कि शव संभवतः उत्तर प्रदेश से बहकर आई होंगी और शवों को देखकर लगता है कि 3-4 दिन पहले उन्हें नदी में फेंका गया होगा. हालांकि, स्थानीय लोगों और श्मशान घाट पर मौजूद लोगों की मानें, तो आसपास के गांवों के लोगों ने ही शव फेंका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शवों को जलाने के लिए लकड़ियां कम पड़ रही हैं जिस कारण बाजार में इनकी कीमत बढ़ गई है. लोगों को आसानी से लकड़ी मिल भी नहीं रही है, इसीलिए केवल मुखाग्नि देकर ही शवों को नदी में बहा दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि बक्सर जिले के किनारे से होकर गंगा नदी बंगाल में प्रवेश करती है. बक्सर में सबसे बड़ा श्मशान घाट चरित्रवन श्मशान घाट है. इसी श्मशान घाट पर कोविड-19 संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है. इसके अलावा लोग करीब 100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी शवों का अंतिम संस्कार करने जाते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बक्सर से सटे रोहतास जिले के लोग भी चरित्रवन घाट और चौसा घाट पर शवों का अंतिम संस्कार करने आते हैं. मीडिया रपटों के मुताबिक, श्मशान घाट पर कर्मकांड कराने वाले पंडित व शव का दाह संस्कार कराने वाले डोम ने बताया है कि घाट के पास बरामद शव कहीं और से बहकर नहीं आए हैं बल्कि स्थानीय लोगों ने यहां फेंक दिया है. उनके मुताबिक, कोरोना से पहले इस घाट पर रोजाना 4-5 शव आते थे, लेकिन अभी रोजाना चार से पांच गुना ज्यादा शव घाट पर आ रहे हैं.को बताया कि उन्हें पता नहीं है कि वे शव कोविड-19 संक्रमित थे कि नहीं, इसलिए एहतियात के तौर पर शवों को दफनाने में लगे कर्मचारियों को पीपीई किट दिए गए थे. हालांकि, ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 की दूसरी लहर से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. कई मामलों में देखा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में लोग कोविड-19 से मिलते-जुलते लक्षणों के कारण मर रहे हैं. चूंकि उनके घरों से जांच केंद्र काफी दूर है, तो वे जांच कराने नहीं जाते हैं और स्थानीय दवा दुकानों से दवाइयां लेकर खाते हैं. इससे उनमें सुधार तो नहीं होता, लेकिन स्थानीय दवा दुकानदारों के चक्कर में उन मरीजों के महत्वपूर्ण 5-6 दिन निकल जाते हैं और आखिरकर उनकी जान चली जाती है. ऐसे शवों के अंतिम संस्कार में किसी तरह के कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है और शवों को ऐसे ही नदी में बहा दिया जाता है. बक्सर के नचाप गांव में पिछले एक महीने में 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. सभी में कमोबेश एक तरह के लक्षण थे, लेकिन इनमें से दो लोगों की ही मृत्यु से पहले जांच हो पाई थी.को बताया, ‘मृत्यु की कई घटनाएं होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और 10 मई को गांव में कैंप लगाकर कोविड-19 जांच की गई.’ जिला प्रशासन ने शवों की बरामदगी को एक आम घटना की तरह ही देखा है, लेकिन विशेषज्ञों ने शवों को इस तरह संदिग्ध कोविड-19 संक्रमित शवों को नदी में फेंके जाने को बेहद चिंता का विषय मानते हैं. उनका कहना है कि इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है. शिशुरोग विशेषज्ञ व नेशनल हेल्थ मिशन के स्वतंत्र मॉनीटर डॉ. केआर एंटोनी ने कोविड-19 संक्रमित शवों को नदी में फेंके जाने को खतरनाक बताया है. उन्होंनेसे कहा, ‘कोविड-19 संक्रमित मरीज के शरीर से निकलने वाले ड्रापलेट्स खुले वातावरण में अगर धूप हो, तो 5-6 घंटे में सूख जाते हैं और वायरस मर जाता है. लेकिन, अगर वायरस ऐसी जगह पर हो, जहां नमी है, तो वह कई घंटों तक जीवित रहता है.’ ‘ये बात सच है कि कोविड-19 संक्रमण का शिकार व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसके शरीर में मौजूद वायरस एरोसोल व ड्रापलेट्स के जरिये दूसरे लोगों के शरीर में नहीं पहुंचेगा क्योंकि मृतक की सांस रुक जाती है. लेकिन मृत व्यक्ति के शरीर के उतकों में वायरस घंटों जीवित रह सकता है,’ उन्होंने कहा. डॉ. एंटोनी ने आगे बताया, ‘ऐसी स्थिति में अगर कोई कोविड-19 संक्रमित शव नदी में फेंक दिया जाता है और उस नदी का पानी ठहरा हुआ है, तो जो लोग पानी का इस्तेमाल नहाने व पानी में करते हैं, उनमें संक्रमण का खतरा रहता है. हां, अगर पानी में बहाव बहुत तेज है, तो वायरस व दूसरे प्रदूषक तत्व पानी में घुल जाएंगे. लेकिन, गंगा के पानी में ठहराव है.’ क्या आपको ये रिपोर्ट पसंद आई? हम एक गैर-लाभकारी संगठन हैं. हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कोविड को लेकर फिर इन दवाओं का ट्रायल शुरू करेगा विश्व स्वास्थ्य संगठनकोविड को लेकर फिर इन दवाओं का ट्रायल शुरू करेगा विश्व स्वास्थ्य संगठनट्रायल में सब सही रहता है तो कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इन दवाओं में इनफ्लिक्सिमैब इमाटिनिब और आर्टिसुनेट शामिल हैं। क्लिनिकल ट्रायल के दौरान कई बातों का ध्यान रखा जाएगा।
Read more »

Corona virus: डब्ल्यूएचओ ने कोविड के भारतीय स्वरूप को 'चिंताजनक स्वरूप' की श्रेणी में रखाCorona virus: डब्ल्यूएचओ ने कोविड के भारतीय स्वरूप को 'चिंताजनक स्वरूप' की श्रेणी में रखाCorona virus: डब्ल्यूएचओ ने कोविड के भारतीय स्वरूप को 'चिंताजनक स्वरूप' की श्रेणी में रखा Coronavirus Covid19 WHO IndianVariant WHO
Read more »

कोविड-19: संक्रमण के 366,161 नए मामले आए सामने और 3,754 लोगों की मौतकोविड-19: संक्रमण के 366,161 नए मामले आए सामने और 3,754 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22,662,575 हो गए और इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 246,116 हो गई है. विश्व में संक्रमण के मामले 15.83 करोड़ से ज़्यादा हैं, जबकि 32.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
Read more »

Twitter ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की मदद दीTwitter ने भारत में कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 1.5 करोड़ डॉलर की मदद दीयह राशि तीन गैर-सरकारी संगठनों- केयर, एड इंडिया और सेवा इंटरनेशनल यूएसए को दान की गई है. केयर को एक करोड़ डॉलर दिए गए हैं, जबकि एड इंडिया और सेवा इंटरनेशनल यूएसए को 25-25 लाख डॉलर दिए गए हैं.
Read more »

कोरोना मरीजों के मसीहा बने टीवी के 'राम' गुरमीत, खोला कोविड हॉस्पिटलकोरोना मरीजों के मसीहा बने टीवी के 'राम' गुरमीत, खोला कोविड हॉस्पिटलगुरमीत चौधरी ने गरीबों और मिड‍िल क्लास लोगों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में ‘आस्था’नाम का एक कोविड हॉस्पिटल खोला है. गुरमीत कहते हैं कि ये लोगों का प्यार है कि मैं अपनी जिंदगी में कलाकार के रूप में सफल हो पाया और मुझे लगता है कि अब मेरी बारी है.
Read more »

बिहार: बक्सर के चौसा में 71 संदिग्ध कोरोना शवों को गंगा नदी से निकाला गयाबिहार: बक्सर के चौसा में 71 संदिग्ध कोरोना शवों को गंगा नदी से निकाला गयाबक्सर पुलिस ने बताया कि इसमें से कुछ शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है और कुछ की अभी कोरोना टेस्टिंग की जानी है. ज़िला प्रशासन के अधिकारियों ने ये भी कहा कि ऐसा हो सकता है कि ये शव पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी और इलाहाबाद जैसे शहरों से बहकर आए हों. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में भी शव मिले हैं. प्रशासन ने कहा कि मौतें कोविड से नहीं हुई हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:07