पंचायत चुनाव: वाराणसी-अयोध्या में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी

United States News News

पंचायत चुनाव: वाराणसी-अयोध्या में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 31%
  • Publisher: 63%

समाजवादी पार्टी (सपा) को 17 सीटों पर कामयाबी मिली है UPPanchayatElections2021 UttarPradesh SamajwadiParty BJP

पंचायत चुनाव में बीजेपी को झटकायूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी को वाराणसी और अयोध्या में झटका में लगा है. अयोध्या जिला पंचायत की कुल 40 सीटों में बीजेपी को महज 8 सीटें ही मिलीं हैं. जबकि यूपी में उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी को 17 सीटों पर कामयाबी मिली है.

वाराणसी में भी बीजेपी को महज 7 सीटों से संतोष करना पड़ा.आपको बता दें कि वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. लेकिन पंचायत चुनाव में वाराणसी से ही बीजेपी को झटका लगा है. यहां की कुल 40 जिला पंचायत सीटों में से सपा ने सर्वाधिक 12 सीटें झटक लीं, जबकि बीजेपी को 7 सीटें ही मिल सकीं. इसके अलावा वाराणसी में कांग्रेस को 5, बसपा को 4, अपना दल को 2, अपना दल को 3 और अन्य को 7 सीटें मिलीं हैं.बात अगर अयोध्या की करें तो यहां जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी को कुल 40 सीटों में महज 8 सीटें ही मिल सकी. जबकि समाजवादी पार्टी को 17 सीटों पर कामयाबी मिली है. बसपा भी 4 सीट जीतने में सफल रही है. हालांकि सपा 18 सीटों पर जीत का दावा कर रही है, लेकिन जो प्रत्याशियों के समर्थन की चिट्ठी जारी की गई है, उसके अनुसार उनके 17 प्रत्याशी विजयी हुए हैं. इसके अलावा समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत की संख्या 11 है. वहीं अयोध्या में कांग्रेस पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी है. उधर, सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की जिला पंचायत सदस्य की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और सपा समर्थित प्रत्याशियों का दबदबा रहा, जबकि बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों की जबरदस्त हार हुई है. जिला पंचायत की 52 सीटों पर कांग्रेस और सपा ने 11 पर कब्जा जमाया है, जबकि बीजेपी के खाते में 9 सीटें आई हैं. आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद UP में लगी आचार संहिता समाप्त हो गई. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 26 मार्च को लगी आचार संहिता समाप्त हो गई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: पंचायत चुनाव जीतीं तो शादी रोक मंडप से जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हनUP: पंचायत चुनाव जीतीं तो शादी रोक मंडप से जीत का सर्टिफिकेट लेने गई दुल्हनमंडप में शादी की रस्में पूरी कर रही दुल्हन को जब यह पता चला कि वो पंचायत चुनाव में बीडीसी सदस्य के तौर पर जीत गई है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दुल्हन ने शादी की रस्म को बीच में ही रुकवा दिया और सीधे पहुंच गई मतगणना स्थल अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने.
Read more »

यूपी में पंचायत चुनावः अयोध्या, मथुरा, काशी ने दिया भाजपा को झटकायूपी में पंचायत चुनावः अयोध्या, मथुरा, काशी ने दिया भाजपा को झटकाडॉ सुब्रमण्यम स्वामी का सवाल, क्या नतीजे आ गए...मीडिया में इतना सन्नाटा क्यों है।
Read more »

यूपी पंचायत चुनाव: अयोध्या, काशी, मथुरा में बीजेपी को बड़ा झटका - प्रेस रिव्यू - BBC News हिंदीयूपी पंचायत चुनाव: अयोध्या, काशी, मथुरा में बीजेपी को बड़ा झटका - प्रेस रिव्यू - BBC News हिंदीउत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में अयोध्या और काशी में सपा तो मथुरा में बीएसपी और आरएलडी बीजेपी पर भारी पड़े. अख़बारों की समीक्षा.
Read more »

पंचायत चुनावः वाराणसी-गोरखपुर में आम आदमी पार्टी की दस्तक, ओवैसी का भी बढ़ा ग्राफपंचायत चुनावः वाराणसी-गोरखपुर में आम आदमी पार्टी की दस्तक, ओवैसी का भी बढ़ा ग्राफयूपी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी के गृहजनपद गोरखपुर में जिला पंचायत की एक-एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. वहीं, AIMIM ने सपा प्रमुख के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य के प्रयागराज में एंट्री मारी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:37